दिल्ली की जीत की मिठाई खाकर ही महाकुंभ के लिए गए सीएम डॉ. मोहन यादव

Sanjay Gupta | Feb 08, 2025, 12:17 IST
Share
cm mohan yadav delhi election celebration
cm mohan yadav delhi election celebration

दिल्ली चुनाव में बीजेपी की जीत के बाद सीएम डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में मिठाई खाई और सभी को खिलाई। इसके बाद वह महाकुंभ के लिए रवाना हुए। पढ़ें पूरी खबर इस लेख में....

दिल्ली चुनाव में सालों बाद बीजेपी सत्ता में लौटती दिख रही है और इस आशान्वित जीत की मिठाई खाने और खिलाने के बाद ही सीएम डॉ. मोहन यादव इंदौर से महाकुंभ के लिए रवाना हुए। सीएम डॉ. यादव शुक्रवार रात को ही इंदौर स्थानीय कार्यक्रम के लिए आए थे। वह सुबह रेसीडेंसी में दिल्ली चुनाव काउंटिंग पर नजर रखे हुए थे और फिर सभी को मिठाई खिलाई।

खबर यह भी- CM मोहन यादव आज प्रयागराज दौरे पर, महाकुंभ में लगाएंगे आस्था की डुबकी

मंत्री, विधायक सभी को खिलाई मिठाई

रेसीडेंसी में बीजेपी की ओर रुझान आते ही बीजेपी नेताओं के बीच मुस्कान तैर गई। मंत्री तुलसी सिलावट, विधायक गोलू शुक्ला, नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा, पूर्व नगराध्यक्ष गौरव रणदिवे सभी मौके पर मौजूद रहे। सीएम को सभी ने मिठाई के लड्डू खिलाए तो सीएम ने भी सभी को अपने हाथों से मिठाई खिलाई और इस जीत पर खुशी जाहिर की। इसके बाद सीएम महाकुंभ के लिए रवाना हुए। वह रात को भोपाल लौटेंगे।
खबर यह भी- आचार्य विद्यासागर महाराज की प्रथम समाधि स्मृति दिवस के कार्यक्रम शामिल हुए CM मोहन यादव

सीएम ने एक दिन पहले बोला खिल रहा कमल

सीएम ने इसके पहले शुक्रवार रात को इंदौर में प्रेस से चर्चा में कहा था कि दिल्ली में कमल खिल रहा है। मप्र, हरियाणा, महाराष्ट्र के बाद अब दिल्ली में भी बीजेपी जीत रही है। यही बात उनके साथ रहे प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी दोहराई।

खबर यह भी- सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान, बोले- MP में शराब की दुकानें होंगी बंद, दूध की खुलेंगी

सीएम इन कार्यक्रमों में गए थे

सीएम शुक्रवार को इंदौर में पूर्व अतिरिक्त महाधिवक्ता मनोज द्विवेदी के यहां आयोजित विवाह समारोह में शामिल हुए थे। इस दौरान वीडी शर्मा और सांसद शंकर लालवानी भी थे। बाद में वह डॉ. विनोद भंडारी की माता उषा भंडारी के निधन पर भी शोक व्यक्त करने के लिए गए। उन्होंने कहा कि भंडारी परिवार ने अनुकरणीय उदाहरण पेश करते हुए स्वर्गीय उषा भंडारी का देहदान किया।

खबर यह भी- CM मोहन यादव आज 7 हजार 900 छात्रों को देंगे ई-स्कूटी, देखें उनका पूरा शेड्यूल

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • इंदौर न्यूज
  • BJP
  • वीडी शर्मा
  • मोहन यादव
  • तुलसी सिलावट
  • मध्य प्रदेश
  • latest news
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • गोलू शुक्ला
  • दिल्ली चुनाव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई