सीएम मोहन यादव ने दिल्ली में राष्ट्रपति से की मुलाकात, विक्रमोत्सव शुभारंभ में आने का दिया न्योता

Vikram Jain | Mar 22, 2025, 20:19 IST
Share
cm mohan yadav delhi visit president murmu vikramotsav invitation
cm mohan yadav delhi visit president murmu vikramotsav invitation

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और विक्रमोत्सव के लिए आमंत्रित किया। साथ ही सीएम ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सरकार के बकाया फंड को 31 मार्च से पहले रिलीज करने का आग्रह किया।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने विक्रमोत्सव के शुभारंभ के लिए राष्ट्रपति को आमंत्रित किया। इसके साथ ही, सीएम मोहन यादव ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मिलकर मध्य प्रदेश के लिए बकाया फंड को जल्द जारी करने की अपील की। मुख्यमंत्री ने दिल्ली प्रवास के दौरान विभिन्न केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात की और प्रदेश के लिए जल्द ही फंड जारी करने की अपील की।

राष्ट्रपति मुर्मू को विक्रमोत्सव के लिए दिया न्योता

शनिवार को दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान, मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति मुर्मू को विक्रमोत्सव के शुभारंभ के लिए आमंत्रित किया, जो 30 मार्च से गुड़ी पड़वा के दिन प्रारंभ होगा। राष्ट्रपति ने इस निमंत्रण को सहर्ष स्वीकार किया और सुविधा के अनुसार कार्यक्रम बनाकर सूचित करने का आश्वासन दिया।

ये खबर भी पढ़ें...

सीएम मोहन यादव ने किसानों के लिए की घोषणा, अन्नदाता की बढ़ेगी इतनी आय

केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात और बकाया फंड की अपील

दिल्ली प्रवास के दौरान सीएम मोहन यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अन्य केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की। इस दौरान, उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा किए गए कामकाज और योजनाओं के लिए केंद्र से मिलने वाली राशि को जल्द रिलीज कराने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार को 31 मार्च से पहले 16270.10 करोड़ रुपए की बकाया राशि की जरूरत है, जो केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों से आनी है। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्रियों से इस बकाए को जल्द ही रिलीज करने की अपील की है, ताकि वित्तीय वर्ष के अंत से पहले राज्य सरकार की योजनाओं को पूरा किया जा सके।

ये खबर भी पढ़ें...

MP में धान और गेहूं खरीदी में गड़बड़ी पर लगेगी लगाम, निगरानी के लिए बनेगा कंट्रोल कमांड सेंटर

फंड का बकाया और शीघ्र रिलीज की उम्मीद

केंद्र सरकार द्वारा 15 मार्च 2025 तक मध्य प्रदेश सरकार सरकार को अलग-अलग संयुक्त योजनाओं में दी जाने वाली 37652.74 करोड़ रुपए की राशि में से केवल 20382.64 करोड़ रुपए ही प्राप्त हुए हैं। बाकी 16270.10 करोड़ रुपए की राशि अभी तक नहीं आई है। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्रियों से इस बकाए को जल्द ही रिलीज करने की अपील की है, ताकि वित्तीय वर्ष के अंत से पहले राज्य सरकार की योजनाओं को पूरा किया जा सके।

राष्ट्रपति से मुलाकात पर बोले मुख्यमंत्री

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ने उनके व्यक्तित्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति मुर्मू का सरल और सहज व्यक्तित्व राष्ट्रसेवा और जनकल्याण के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है। इसके पहले सीएम ने उड़ीसा में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि दी और उड़ीसा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी से भी मुलाकात की।

ये खबर भी पढ़ें...

सीएम मोहन ने दिया कौमी एकता का संदेश, इंदौर नगराध्यक्ष मिश्रा बोले- रोजा इफ्तार नहीं होगा

राष्ट्रपति को किया विक्रमोत्सव में आने का आमंत्रित

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर उन्हें 30 मार्च से शुरू होने वाले विक्रमोत्सव के शुभारंभ के लिए आमंत्रित किया। आगे बताया कि 12 से 14 अप्रैल तक विशेष आयोजन होगा और इसी दिन से तीन महीने तक चलने वाला जल गंगा अभियान भी शुरू किया जाएगा। युवा पीढ़ी विक्रमादित्य के आदर्श और सिद्धांतों को जानें, पढ़े और अंगीकार करें यही हमारी सरकार का ध्येय है।

मुख्यमंत्री ने विक्रमोत्सव के महत्व को बताते हुए कहा कि यह आयोजन मध्य प्रदेश में वर्षों से होता आ रहा है और इसका उद्देश्य युवा पीढ़ी को सम्राट विक्रमादित्य के सिद्धांतों से अवगत कराना है। उन्होंने बताया कि विक्रमादित्य का शासनकाल न्याय, पराक्रम और सुशासन के लिए जाना जाता है और उनकी नीति से प्रेरणा लेकर राज्य सरकार युवाओं में यह मूल्य जागरूक करना चाहती है।

ये खबर भी पढ़ें...

मध्य प्रदेश विधानसभा में गूंजा संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों का मुद्दा, सरकार ने दिया ये जवाब

भोपाल न्यूज | Bhopal News | उज्जैन विक्रमोत्सव 2025 | दिल्ली न्यूज n

Tags:
  • Bhopal News
  • भोपाल न्यूज
  • सीएम मोहन यादव
  • अमित शाह
  • मध्य प्रदेश
  • दिल्ली न्यूज
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
  • उज्जैन विक्रमोत्सव 2025
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा