दुबई से स्पेन तक सीएम मोहन यादव का मिशन इन्वेस्टमेंट, 6 दिन चलेगा विदेश दौरा
Rohit Sahu | Published:
mp news cm
मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने दुबई से विदेश यात्रा की शुरुआत की है। वे निवेशकों, प्रवासी भारतीयों और उद्योग समूहों से संवाद कर रहे हैं। दुबई के बाद वे स्पेन भी जाएंगे।
मध्य प्रदेश केमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज यानी रविवार 13 जुलाई को विदेशी दौरे के लिए रवाना होंगे। सीएम का यह 19 जुलाई तक चलेगा। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य मध्यप्रदेश में विदेशी निवेश को बढ़ावा देना है। सीएम अपनी यात्रा की शुरुआत दुबई से कर रहे हैं, इसके बाद वे स्पेन भी जाएंगे।
दुबई में रह रहे मध्यप्रदेश मूल के प्रवासी भारतीयों और फ्रेंड्स ऑफ एमपी से सीएम संवाद करेंगे। इस दौरान वे प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर, योजनाओं और ग्लोबल सहयोग की तैयारियों की जानकारी देंगे। सीएम का फोकस प्रवासी टैलेंट को प्रदेश के विकास से जोड़ने पर रहेगा।
सीएम दुबई में भारतीय मूल के बड़े उद्योगपतियों और कॉर्पोरेट प्रतिनिधियों से मिलेंगे। बैठकों में ESDM, फार्मा, टेक्सटाइल और ग्रीन हाइड्रोजन जैसे क्षेत्रों में निवेश पर चर्चा होगी। मध्यप्रदेश की पारदर्शी नीति और सरकार की भागीदारी को बताया जाएगा।
सीएम विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में हिस्सा लेंगे, जिनमें लोकनृत्य, गीत और बटिक प्रिंट शामिल हैं। इस आयोजन के जरिए प्रवासियों को राज्य की सांस्कृतिक विविधता से जोड़ने का प्रयास होगा।
मुख्यमंत्री दुबई के इंडस्ट्री ग्रुप्स के साथ एक निवेश संवाद में शामिल होंगे। इसमें PM मित्र पार्क, लॉजिस्टिक्स हब, ग्रीन एनर्जी ज़ोन और ODOP की जानकारी दी जाएगी। मध्यप्रदेश को निवेश के लिए स्थायी और स्पष्ट नीति वाला राज्य बताया जाएगा।
सीएम एक विशेष रात्रिभोज में उद्योगपतियों और प्रवासी भारतीयों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वे निवेश संभावनाओं और सामाजिक सहभागिता पर बात करेंगे।
सीएम 16 से 19 जुलाई तक स्पेन प्रवास पर रहेंगे। बार्सिलोना में ऑटोमोबाइल और ग्रीन मोबिलिटी से जुड़ी कंपनियों से मुलाकात करेंगे। टेक्सटाइल, गारमेंट और हेरिटेज हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में निवेश को लेकर भी चर्चा होगी।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
MP News | cm mohan yadav | सीएम मोहन यादव | सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
ब्रांड मध्यप्रदेश से होगी दुबई यात्रा की शुरुआत
दुबई के होटल अटलांटिस में ब्रांड मध्यप्रदेश कार्यक्रम से दौरे की शुरुआत होगी। इस कार्यक्रम में प्रदेश की उपलब्धियों, निवेश अवसरों और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाया जाएगा। मुख्यमंत्री एक थीम प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे और प्रवासी समुदाय को नई एमपी की तस्वीर से जोड़ेंगे।
फ्रेंड्स ऑफ एमपी से चर्चा करेंगे सीएम मोहन
उद्योगपतियों से मुलाकात
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखेगी एमपी की विरासत
निवेश संवाद में साझा होंगे विशेष प्रोजेक्ट
उद्योगपतियों संग रात्रिभोज में होगी सामाजिक चर्चा
स्पेन में टेक्सटाइल और टूरिज्म पर रहेगा फोकस
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
MP News | cm mohan yadav | सीएम मोहन यादव | सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari