सीएम मोहन देंगे करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात, किसानों को होगा लाभ
Vikram Jain | Jan 10, 2025, 19:40 IST
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव। Photograph: (the sootr)
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को बड़वानी में करोड़ों की परियोजनाओं का लोकार्पण भी करेंगे। साथ ही दो महत्वपूर्ण सिंचाई परियोजनाओं का भूमिपूजन भी करेंगे। जानें क्या कुछ रहेगा खास...
BHOPAL. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बड़वानी को सिंचाई परियोजना और विकास कार्यों की सौगात देने जा रहे हैं। सीएम मोहन शनिवार 11 जनवरी को बड़वानी के सेंधवा कृषि उपज मंडी में होने वाले कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस अवसर पर वह 2580.827 करोड़ रुपए की लागत से 13 परियोजनाओं का भूमिपूजन करेंगे और 58.463 करोड़ रुपए की लागत से 19 परियोजनाओं का लोकार्पण भी करेंगे। इन परियोजनाओं में बड़वानी जिले के लिए दो महत्वपूर्ण सिंचाई परियोजनाओं का भूमिपूजन शामिल होगा, जो किसानों के लिए सिंचाई सुविधाओं में सुधार लाएगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) इस कार्यक्रम के दौरान बड़वानी जिले की दो महत्वपूर्ण सिंचाई परियोजनाओं का भूमिपूजन भी करेंगे। ये परियोजनाएं निवाली उद्वहन माइक्रो सिंचाई परियोजना और सेंधवा उद्वहन माइक्रो सिंचाई परियोजना हैं। इन परियोजनाओं के निर्माण से जिले के किसानों को सिंचाई के बेहतर साधन प्राप्त होंगे और क्षेत्र में कृषि उत्पादकता बढ़ेगी। परियोजना से लगभग 53 हजार किसान को लाभ मिलेगा।
IFS सर्विस मीट : CM मोहन बोले-टाइगर के साथ अब चाहिए किंग कोबरा
जानकारी के अनुसार सेंधवा माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना में 1402.74 करोड़ रुपए की लागत आएगी। इसके तहत सेंधवा तहसील के 67 गांव, राजपुर तहसील के 24 गांव, निवाली तहसील के 6 गांव और बड़वानी तहसील का एक गांव लाभांवित होंगे। इस परियोजना से लगभग 44148.50 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई के लिए 14.14 क्यूमेक्स जल उपलब्ध कराया जाएगा।
पूर्व सांसद ने लगाए धान खरीदी में घोटाले के आरोप, CBI जांच की मांग
परियोजना में बड़वानी तहसील के खेड़ी के पास नर्मदा नदी से पानी को पाइपलाइन के माध्यम से 2.70 मीटर व्यास की पाइपलाइन के द्वारा 501 मीटर की ऊंचाई तक जल उद्वहन की योजना है। इसके बाद किसान स्प्रिंकलर और ड्रिप सिंचाई प्रणाली का लाभ ले सकेंगे। इससे कम पानी में अधिक सिंचाई संभव होगी और भूमि समतल करने की आवश्यकता भी नहीं होगी। परियोजना की मुख्य पाइपलाइन की लंबाई 56.394 किलोमीटर होगी।
सरकारी डेंटल कॉलेज में जैन के बाद गुप्ता और HC आदेश से डॉ. जैन फिर बनीं प्राचार्य
निवाली माइक्रो सिंचाई परियोजना का बजट 1088.24 करोड़ रुपए है। इस परियोजना के तहत जिले के 87 गांवों में 33179 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई के लिए 10.62 क्यूमेक्स जल उपलब्ध कराया जाएगा। नर्मदा नदी से जल 2.60 मीटर व्यास की पाइपलाइन के माध्यम से 465 मीटर की ऊंचाई तक जल उद्वहन किया जाना प्रस्तावित है। पाटी के बोरखेड़ी गांव के पास से नर्मदा नदी का जल उद्वहन किया जाएगा। 87 गांवों को इस सिंचाई परियोजना का लाभ मिलेगा। इस परियोजना से पाटी तहसील के 29, बड़वानी तहसील के 26 और निवाली तहसील के 32 गांवों के किसान लाभांवित होंगे।
आज नहीं आएगा लाड़ली बहना का पैसा, CM ने बताया कब करेंगे ट्रांसफर
इन परियोजनाओं से न केवल सिंचाई की सुविधा मिलेगी, बल्कि जल प्रबंधन में भी सुधार होगा, जिससे किसानों को अधिक कृषि उत्पादन प्राप्त होगा। सिंचाई के बेहतर साधनों के माध्यम से किसानों की लागत में कमी आएगी और उनकी आय में वृद्धि होगी।
सिंचाई परियोजना का भूमिपूजन करेंगे सीएम
IFS सर्विस मीट : CM मोहन बोले-टाइगर के साथ अब चाहिए किंग कोबरा
सेंधवा माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना
पूर्व सांसद ने लगाए धान खरीदी में घोटाले के आरोप, CBI जांच की मांग
भूमि समतल करने की आवश्यकता नहीं
सरकारी डेंटल कॉलेज में जैन के बाद गुप्ता और HC आदेश से डॉ. जैन फिर बनीं प्राचार्य
निवाली उद्वहन माइक्रो सिंचाई परियोजना
आज नहीं आएगा लाड़ली बहना का पैसा, CM ने बताया कब करेंगे ट्रांसफर
अर्थव्यवस्था और किसान कल्याण
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA