सीएम मोहन यादव ने इंदौर एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेताओं को पिलाई चाय
Sanjay Gupta | Nov 09, 2024, 22:16 IST
Congress leader Tea
मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव इंदौर में थे। उन्होंने यहां विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने एयरपोर्ट पर कांग्रेस विधायकों को चाय भी पिलाई और इस दौरान हंसी-मजाक का दौर भी चला।
INDORE : सीएम डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर में थे। यहां पर विविध आयोजनों में शिरकत करने के बाद वह रात को भोपाल के लिए रवाना हो गए। इस दौरान एयरपोर्ट पर कांग्रेस के दो विधायकों को उन्होंने चाय भी पिलाई और इस दौरान हंसी-मजाक का दौर भी चला। सीएम ने इंदौर में करीब चार घंटे दौरान आयोजनों मे भागीदारी की और लाड़ली बहना योजना की मासिक किस्त सिंगल क्लिक से ट्रांसफर की। दिव्यांग को उपकरण, लैपटॉप व अन्य वितरण किए। शौर्यवीरा आयोजन में तलवारबाजी में भी हाथ दिखाए।
एयरपोर्ट पर सीएम को कांग्रेस विधायक व पूर्व मंत्री सचिन यादव और विधायक विक्रांत भूरिया नजर आए। इस पर सीएम ने उन्हें तत्काल चाय के लिए आमंत्रित किया और साथ में बैठकर सभी ने चाय पी। इस दौरान मंत्री तुलसी सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, नगराध्यक्ष गौरव रणदिवे भी साथ थे। बीजेपी प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने चुटकी ली और कहा कि विक्रांतजी युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने वाले थे लेकिन जीतू पटवारी जी ने खेल बिगाड़ दिया। इस पर सभी नेताओं के चेहरे पर हंसी आ गई, वहीं सीएम ने कहा कि यह तो इनका अंदरूनी मामला है हम क्या बोलें।
![्]()
वहीं एयरपोर्ट पर स्वागत के समय विधानसभा चार से विधायक मालिनी गौड़ भी नजर आई। वह मास्क पहनकर आई थी। लंबे समय से स्वास्थ्य समस्याओं के चलते उनका आयोजनों में आना ना के बराबर रहा है। सीएम का उन्होंने स्वागत किया, इस पर सीएम ने उनका हालचाल पूछा और कहा भी आप तो आराम कीजिए। उन्होंने सीएम को काम के लिए आवेदन दिए, जिस पर सीएम ने तत्काल हस्ताक्षर करते हुए स्टॉफ को दे दिया।
इन नेताओं को पिलाई चाय
्
बीजेपी की यह विधायक लंबे समय बाद दिखी
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA