सीएम मोहन यादव ने की घोषणा, एमपी में होगा जैन कल्याण बोर्ड का गठन

Ravi Singh | Sept 22, 2024, 24:28 IST
Share
जियो और जीने दो हमारे रोम-रोम में
जियो और जीने दो हमारे रोम-रोम में

सीएम आवास में आयोजित क्षमावाणी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने प्रदेश में जैन कल्याण बोर्ड के गठन का ऐलान किया है। सीएम ने कहा कि मध्य प्रदेश में सरकार जैन कल्याण बोर्ड का गठन करेगी।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार 21 सितंबर को बड़ी घोषणा की है। सीएम आवास में आयोजित क्षमावाणी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने प्रदेश में जैन कल्याण बोर्ड के गठन का ऐलान किया है। सीएम ने कहा कि मध्य प्रदेश में सरकार जैन कल्याण बोर्ड का गठन करेगी।

शासकीय भवन उपलब्ध कराएंगे : सीएम

सीएम मोहन यादव ने जैन कल्याण बोर्ड के गठन के साथ ही अहम घोषणा करते हुए कहा कि विहार के दौरान मुनि, आचार्य, साधु-संत जब भी किसी निकाय या पंचायत से गुजरेंगे और उन्हें किसी शासकीय भवन की आवश्यकता होगी, तो मध्य प्रदेश सरकार उन्हें नि:शुल्क और सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ उपलब्ध कराएगी।

आचार्य विद्यासागर के नाम पर मेडिकल कॉलेज

साथ ही सीएम मोहन यादव ने ये भी कहा कि सागर में खुलने वाले मेडिकल कॉलेज का नाम आचार्य विद्यासागर जी महाराज के नाम पर रखा जाएगा। जैन समाज को लेकर कहा कि कमल दल विशाल जलराशि में होने के बाद भी अपने ऊपर एक बूंद भी पानी को स्वीकार नहीं करता है, इस तरह का स्वभाव जैन समाज में है।

जियो और जीने दो हमारे शासकों की प्रवृत्ति

सीएम ने कहा कि 'जियो और जीने दो' हमारे शासकों की प्रवृत्ति रही है। हमारे देश ने किसी देश को गुलाम नहीं बनाया। जियो और जीने दो का दर्शन हमारे रोम-रोम में है। बड़ा आदमी अगर किसी को क्षमा करें तो यह वीरता की श्रेणी में आता है। अगर समर्थ और शक्ति संपन्न व्यक्ति में क्षमता का भाव हो तो वह वीरता ही होती है। इससे पहले उद्घोषक ने सीएम यादव को मंच पर बुलाते वक्त उन्हें मोहन यादव जैन नाम से संबोधित किया। इस पर सीएम यादव ने अपने संबोधन में कहा कि वे जैन स्वीकार करते हुए अपने नाम के साथ उज्जैन भी जोड़ते हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • CM Mohan Yadav
  • भोपाल
  • मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश
  • मप्र सीएम हाउस
  • सीएम हाउस
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • जैन कल्याण बोर्ड
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा