जम्मू कश्मीर चुनाव : मध्य प्रदेश के सीएम मोहन बोले- 'कांग्रेस के गलत फैसलों से ही यहां 370 लागू की गई थी'
Ravi Singh | Published:
CM Mohan Yadav Jammu election
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जम्मू के सांबा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए विपक्षी दलों पर तंज कसा और कहा कि अभी श्राद्ध का महीना चल रहा है और श्राद्ध किसका करना है हम सब याद रख लें।
BJP Jammu election campaign : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार 22 सितंबर को जम्मू में चुनाव प्रचार किया। प्रचार के दौरान सीएम मोहन यादव ने जम्मू के सांबा विधानसभा क्षेत्र ( Samba assembly ) में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। सीएम मोहन यादव ने कहा किकांग्रेस हमेशा से ही गलत फैसले लेती है।
सीएम मोहन यादव ( CM Mohan Yadav ) ने बीजेपी उम्मीदवार सुरजीत सिंह सलाथिया ( Surjit Singh Salathia ) के समर्थन में जनसभा की। जनसभा को संबोधित करते हुए मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस ने आजादी के दौरान पंजाब को विभाजित करने की गलती की, कांग्रेस के गलत फैसलों के कारण ही जम्मू-कश्मीर में धारा 370 लागू की गई थी। साथ ही सीएम ने कहा कि अभी श्राद्ध चल रहा है। अबकी बार किसका श्राद्ध करना है, याद रख लें। श्राद्ध होगा, दुनिया की कोई ताकत रोकने वाली नहीं है। आपने इधर कमल के फूल का बटन दबाया, उधर अपने आप काम तमाम हो गया।
सीएम मोहन यादव ने कहा कि जो लोग कहते थे कि अगर जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटी तो खून की नदियां बह जाएंगी, आज वह लोग कहां हैं। धारा 370 हटने पर खून की नदियां बहाने वाले लोग आज जहां भी हैं वह देख रहे होंगे कि वर्तमान में देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है।
सीएम ने कहा कि भारत वर्तमान दौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। हमने कभी भी छोटा दिल नहीं रखा। हम तो मुस्लिम बंधु को भी गले लगाते हैं। अब्दुल कलाम जैसे व्यक्ति को राष्ट्रपति बनाकर दिखाते हैं। अब्दुल हमीद जिसने पाकिस्तान के साथ युद्ध में झंडे गाड़े थे हमारे दिल का टुकड़ा है। हम इस परंपरा को मानने वाले लोग हैं। लेकिन आप लोग नापाक बातें करते हो।
सीएम मोहन यादव के दिए धारा 370 वाले बयान पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने पलटवार करते हुए एक्स पर लिखा कि सीए साहब जम्मू-कश्मीर चुनाव में बीजेपी का प्रचार करने तो गए थे, लेकिन उससे पहले थोड़ा होमवर्क भी कर लेते। धारा 370 पर तो आप खूब बोले, जरा पाक अधिकृत कश्मीर पर भी तो कुछ बोलना था। क्या आप पाक अधिकृत कश्मीर को भारत का हिस्सा नहीं मानते हैं।
अबकी बार किसका श्राद्ध करना है सीएम मोहन
खून की नदियां बहाने वाले लोग कहां हैं
जो कहते थे कि अनुच्छेद 370 हटा तो खून की नदियां बह जाएंगी, आज वे जहां भी होंगे, देख रहे होंगे...
वर्तमान में भारत आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है...@narendramodi pic.twitter.com/rdKDEFDEFf
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) September 22, 2024
हमारे दिल का टुकड़ा है अब्दुल हमीद
#CM साहेब जम्मू-कश्मीर चुनाव में #BJP का प्रचार करने तो गए, थोड़ा होमवर्क भी कर लेते!#धारा_370 पर तो आप खूब बोले, जरा #पाक_अधिकृत_कश्मीर पर भी तो कुछ बोलना था!
क्या आप पाक अधिकृत कश्मीर को भारत का हिस्सा नहीं मानते
वर्तमान की बात कीजिए और बताइए कि #पाक_अधिकृत_कश्मीर कब भारत का… https://t.co/Md3uPfK2Zo
— Umang Singhar (@UmangSinghar) September 22, 2024
उमंग सिंघार ने किया पलटवार
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari