सीएम मोहन यादव को जीतू पटवारी ने दी चुनौती, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दिया जवाब
Sanjay Gupta | Jun 20, 2026, 21:47 IST
सीएम डॉ मोहन यादव को जीतू पटवारी ने दी चुनौती
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी लगातार सीएम डॉ. मोहन यादव के निशाने पर हैं। अब पटवारी ने इस पर सीएम डॉ. यादव को चुनौती दे डाली। जिसका जवाब मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने शनिवार को इंदौर में दिया।
Indore. सीएम मोहन यादव बीते कुछ दिनों से लगातार कांग्रेस और प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी को लेकर हमलावर रहे हैं। शुक्रवार को सीएम ने इंदौर में कहा था कि जीतू पटवारी की मधु भैय्या (राउ विधायक) ने चौकड़ी भुला दी, जवान को होश ही नहीं आया। भेरूजी याद आ गए। राउ में चारो खाने चित्त कर दिया था मधु भैय्या ने।
इस पर पटवारी ने मीडिया में बयान देते हुए कहा कि मैं मुख्यमंत्री को चुनौती दी है। अब आप 2028 में उसी सीट से चुनाव लड़ना। उन्होंने मुझसे कहा कि इतने वोट से हार गए हो इस लायक नहीं। बिल्कुल सही मैं हारा, मैं स्वीकार करता हूं, जो जीता वही सिकंदर। मैं उनसे आग्रह करता हूं कि वह उसी सीट से फिर चुनाव लड़ें जहां से आज विधायक है, इतना आग्रह है उनसे उज्जैन से लड़ें।
इस पर शनिवार को मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जवाब दिया कि- पहले जीतू भाई जहां आप रहते हो वहां से ही जीतकर बताओ। अभी तो सिर्फ 30 हजार से ही हारे हो। बाद में अगली बार पता नहीं कितने वोट से हारोगे। या मैदान छोड़कर भाग जाओगे। मुझे तो पता लगा है कि जीतू भाई अभी दूसरी सीट ढूंढ रहे हैं।
इसके पहले सीएम पटवारी को टपोरी, दो कौड़ी का रद्दी प्रदेशाध्यक्ष बोल चुके हैं। हाल ही में महिदपुर में नौसिखिया भी कहा कि ऐसे को पार्टी की कमान दे दी है, जो खुद ही अपनी गाड़ी ठोक देते हैं। सीएम ने शनिवार को सांवेर में एक कार्यक्रम में कांग्रेस को कचरा बताते हुए कहा कि इस पर झाडू लग गई है।
भोपाल-इंदौर मेट्रोपॉलिटन मॉडल: विकास की नई व्यवस्था या शक्तियों का केंद्रीकरण?
इंदौर में सीएम मोहन यादव से महिला ने मांगा था मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर मुआवजा, जांच में यह मिला
इंदौर में मंत्री तुलसी सिलावट की विधानसभा में पोस्टर से गायब मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MPPSC ने बदला मेंस 2025 का शेड्यूल
पटवारी ने क्या दी चुनौती
मंत्री विजयवर्गीय ने यह दिया जवाब
सीएम पटवारी को यह बोल चुके
ये भी पढ़ें...
इंदौर में सीएम मोहन यादव से महिला ने मांगा था मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर मुआवजा, जांच में यह मिला
इंदौर में मंत्री तुलसी सिलावट की विधानसभा में पोस्टर से गायब मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MPPSC ने बदला मेंस 2025 का शेड्यूल
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari