MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MPPSC ने बदला मेंस 2025 का शेड्यूल

Sandeep Kumar | Jun 20, 2026, 21:19 IST
Share
मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

नमस्कार, MPPSC ने बदला मेंस 2025 का शेड्यूल, आरजीपीवी में नीट जैसा कांड, सीएम बोले-कचरे की तरह साफ हो रही कांग्रेस, GAD ने मांगा IAS अफसरों का सर्विस रिकॉर्ड। साथ ही मध्‍य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

MPPSC ने बदला मेंस 2025 का शेड्यूल, अब 8 अगस्त से होगी, UPSC मेंस से अब क्लैश नहीं

मप्र लोक सेवा आयोग (पीएससी) ने राज्य सेवा परीक्षा 2025 की मेंस का शेड्यूल बदल दिया है। अब यह परीक्षा 17 से 22 अगस्त की जगह 8 से 13 अगस्त तक होगी। हालांकि, कई उम्मीदवारों की मांग यह परीक्षा अक्टूबर में कराने की थी, जिसे मान्य नहीं किया गया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

भोपाल-इंदौर मेट्रोपॉलिटन मॉडल: विकास की नई व्यवस्था या शक्तियों का केंद्रीकरण?

मध्य प्रदेश सरकार भोपाल और इंदौर-उज्जैन मेट्रोपॉलिटन क्षेत्रों के लिए एक नई प्रशासनिक व्यवस्था तैयार कर रही है। दावा है कि निवेश, कॉलोनी विकास और भूमि उपयोग जैसी मंजूरियां अब एक ही प्राधिकरण से मिल जाएंगी, लेकिन इस व्यवस्था के सामने एक बड़ा सवाल भी खड़ा हो रहा है। क्या विकास को आसान बनाने के नाम पर फैसलों की शक्ति कुछ हाथों में सिमट जाएगी? पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

हाईटेक बनेंगे MP के रेलवे स्टेशन, पार्किंग में खुलेंगे ओपन थिएटर और फूड कोर्ट

मध्य प्रदेश के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर आई है। अब आपको स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते समय बोर नहीं होना पड़ेगा। भोपाल रेल मंडल ने स्टेशनों को मॉडर्न बनाने का प्लान तैयार किया है। इस नए प्लान से स्टेशनों का पूरा लुक बदल जाएगा। अब रेलवे स्टेशन की पार्किंग सिर्फ गाड़ी खड़ी करने की जगह नहीं रहेगी। वहां पर आपके मनोरंजन के लिए कई तरह की एक्टिविटीज शुरू होंगी। लोग अब परिवार के साथ वहां घूमने का मजा ले सकेंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

MPPSC Assistant Professor Bharti: एक हजार से ज्यादा पदों के लिए आवेदन शुरू

मध्य प्रदेश के सरकारी कॉलेजों में प्रोफेसर बनने का शानदार मौका आया है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग यानी MPPSC ने नई भर्ती निकाली है। ये भर्ती कुल 1239 खाली पदों को भरने के लिए हो रही है। उच्च शिक्षा विभाग में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। इसके तहत कुल 19 अलग-अलग विषयों के लिए परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। योग्य उम्मीदवार आयोग की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

श्याम टेलर जहां जा रहे, वहीं क्यों खड़े हो रहे विवाद? राजगढ़ मंच हादसे ने बढ़ाए सवाल

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह राजगढ़ में उनके स्वागत कार्यक्रम के दौरान मंच का अचानक गिर जाना है। राहत की बात यह रही कि बड़ा हादसा टल गया, लेकिन लगातार सामने आ रही घटनाओं ने राजनीतिक गलियारों में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

आरजीपीवी में नीट जैसा कांड: फिजिक्स की जगह बांटा केमेस्ट्री का पेपर

भोपाल के आरजीपीवी में पॉलिटेक्निक परीक्षा में फिजिक्स की जगह केमेस्ट्री का पेपर बांटा गया। एक घंटे तक परीक्षा रुकी रही। इसके बाद छात्रों को एक घंटे का अतिरिक्त समय दिया गया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

कांग्रेस कचरे की तरह हो रही साफ, ग्रीन फील्ड कॉरिडोर भूमिपूजन में बोले सीएम

सीएम मोहन यादव ने एक बार फिर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, नक्सली आतंक का वो सबसे बुरा दौर था, जब बालाघाट में कांग्रेस के ही एक मंत्री की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

33 साल बाद MP में लौटेगी सोन चिरैया, राजस्थान से आएगा गोडावण

मध्य प्रदेश के ग्वालियर से लगभग 33 साल पहले गायब हो चुका सोन चिरैया यानी गोडावण पक्षी को अब फिर वापस लाया जाएगा। वन विभाग ने राजस्थान के सैम कंजर्वेशन ब्रीडिंग सेंटर से पक्षियों के जोड़े लाने का प्रस्ताव तैयार किया है। यह पक्षी देश में अत्यंत संकटग्रस्त प्रजाति है और पूरे देश में सिर्फ लगभग 150 बचे हैं। ग्वालियर के सोन चिरैया सेंचुरी में इसे फिर बसाने की योजना है। इसके लिए पहले वहां घास के मैदान विकसित किए जाएंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

आईएएस विवेक अग्रवाल बने FATF उपाध्यक्ष, पहली बार किसी भारतीय को मिला यह बड़ा अंतरराष्ट्रीय पद

भारत ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। आईएएस अधिकारी विवेक अग्रवाल को FATF (Financial Action Task Force) का उपाध्यक्ष यानी वाइस प्रेसिडेंट चुना गया है। यह किसी भारतीय के लिए पहला मौका है जब उसे इस वैश्विक संस्था में इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। FATF वह अंतरराष्ट्रीय संस्था है जो दुनियाभर में मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकवाद की फंडिंग पर नजर रखती है। इसमें 200 से ज्यादा देश और अधिकार क्षेत्र शामिल हैं। इस संस्था में भारत की यह नई भूमिका बेहद अहम है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

GAD ने मांगा IAS अफसरों का सर्विस रिकॉर्ड, वेतन और पदस्थापना का होगा हिसाब

एमपी टॉप न्यूज:मध्य प्रदेश के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य के IAS अफसरों का 2023 से 2026 तक का सेवा सत्यापन ब्यौरा मांगा है। सभी विभागों को 30 जून तक वेतन, कटौती और पदस्थापना की पूरी जानकारी देनी होगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

इंदौर में मंत्री तुलसी सिलावट की विधानसभा में पोस्टर से गायब मंत्री कैलाश विजयवर्गीय

मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें:इंदौर में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और सीएम मोहन यादव ग्रीन फील्ड कॉरिडोर का भूमिपूजन 20 जून को कर रहे हैं। इस बड़ी सौगात के पहले राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। वजह है पोस्टर की राजनीति। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • सामान्य प्रशासन विभाग
  • MPPSC
  • मध्य प्रदेश
  • GAD
  • आरजीपीवी
  • आईएएस विवेक अग्रवाल
  • एमपी टॉप न्यूज
  • मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
  • तुलसी सिलावट
  • श्याम टेलर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग