MPPSC ने बदला मेंस 2025 का शेड्यूल, अब 8 अगस्त से होगी, UPSC मेंस से अब क्लैश नहीं
Sanjay Gupta | Jun 20, 2026, 16:42 IST
MPPSC ने बदला मेंस 2025 का शेड्यूल
मप्र लोक सेवा आयोग (पीएससी) ने राज्य सेवा परीक्षा 2025 की मेंस का शेड्यूल बदल दिया है। अब यह परीक्षा 17 से 22 अगस्त की जगह 8 से 13 अगस्त तक होगी। हालांकि, कई उम्मीदवारों की मांग यह परीक्षा अक्टूबर में कराने की थी, जिसे मान्य नहीं किया गया।
Indore: पीएससी ने राज्य सेवा परीक्षा मेंस 2025 का शेड्यूल बदल दिया है। यह शेड्यूल 19 जून को ही जारी हुआ था। लेकिन तब 'द सूत्र' ने बताया था कि इस तारीख पर यूपीएससी की मेंस की तारीख क्लैश हो रही है। इसके बाद आयोग ने शनिवार 20 जून को अर्जेंट मीटिंग की और फिर नई विंडो तलाशी। इसके बाद रिशेड्यूल कर दिया।
इसके तहत अब यह परीक्षा 8 से 13 अगस्त तक होगी। इसमें 8 अगस्त को सामान्य अध्ययन प्रथम, फिर 9 अगस्त को द्वितीय, 10 अगस्त को तृतीय, 11 अगस्त को चतुर्थन प्रशनपत्र होगा। वहीं 12अगस्त को हिंदी का और 13 अगस्त को हिंदी निबंध का प्रश्नपत्र होगा।
आवेदन के लिए 25 जून से 15 जुलाई तक का समय रहेगा। वहीं प्रवेशपत्र 3 अगस्त से मिलेंगे।
इस परीक्षा में कुल 158 पद है और मेंस के लिए करीब 4694 उम्मीदवार एक साल से इंतजार कर रहे थे। शेड्यूल के अनुसार 17 अगस्त को सामान्य अध्ययन प्रथम, 18 को द्वितीय, 19 अगस्त को सामान्य अध्ययन तृतीय, 20 अगस्त को चतुर्थ, 21 अगस्त को सामान्य हिंदी और 22 अगस्त को हिंदी निबंध का प्रश्नपक्ष होना था। लेकिन यूपीएससी की मेंस परीक्षा 21 अगस्त से हो रही है। ऐसे में पीएससी मेंस के दो पेपर 21 व 22 अगस्त के यूपीएससी के साथ क्रास हो रहे थे।
वहीं आयोग ने इसके पहले ही राज्य सेवा मेंस 2026 का शेड्यूल जारी किया हुआ है। इसमें कुल 156 पद है। यह परीक्षा 7 से 12 सितंबर तक प्रस्तावित है। अब मेंस 2025 पहले शेड्यूल होने से मेंस 2026 के लिए भी अतिरिक्त समय मिलेगा।
वहीं अगस्त-सितंबर का शेड्यूल पहले ही काफी टाइट है। आयोग द्वारा दो अगस्त को वाणिज्य, राजनीतिशास्त्र, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, हिंदी और अंग्रेजी कुल 6 विषय की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा कराई जा रही है। वहीं फिर असिस्टेंट प्रोफेसर की भौतिक, रसायन, इतिहास, वनस्पति और गणित कुल पांच विषय की फिर 30 अगस्त को परीक्षा है।
वहीं आयोग ने साफ किया है कि अब इसमें बदलाव नहीं किया जाएगा। इस संबंध में यूपीएससी की तारीख देखते हुए और उम्मीदवारों की मांग को देखते हुए बदलाव किया गया है। वहीं जानकारोंं ने तैयारी को लेकर कहा कि लगातार दो मेंस से तो इससे कोई तैयारी पर फर्क नहीं पड़ता है क्योंकि सिलेबस समान रहता है। एक परीक्षा में हुई चूक को उम्मदीवार दूसरे में ठीक कर सकता है। एक ही साल में जल्द दो मेंस के रिजल्ट आकर इंटरव्यू होंगे और दो भर्तियां जल्द पूरी होंगी।
MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2025 मेंस का क्या होगा, मेंस 2026, UPSC मेंस और असिस्टेंट प्रोफेसर की उलझन
MPPSC राज्य सेवा परीक्षा मेंस 2025 17 अगस्त से, लेकिन यूपीएससी मेंस से हो रही क्लैश
एमपीपीएससी राज्य सेवा परीक्षा मेंस 2025 कराने की मंजूरी, अब कब हो सकती है परीक्षा
MPPSC Vacancy 2026: एमपीपीएससी ने इस विभाग में निकाली भर्ती, जानें सैलरी
नए शेड्यूल में यह तारीख
आवेदन कब से होगा
पहले यह जारी हुआ था मेंस का शेड्यूल
2- राज्य सेवा मेंस 2026 के लिए मिला समय
3- असिस्टेंट प्रोफेसर की परीक्षा
आयोग ने कहा अब बदलाव नहीं
ये भी पढ़ें...
MPPSC राज्य सेवा परीक्षा मेंस 2025 17 अगस्त से, लेकिन यूपीएससी मेंस से हो रही क्लैश
एमपीपीएससी राज्य सेवा परीक्षा मेंस 2025 कराने की मंजूरी, अब कब हो सकती है परीक्षा
MPPSC Vacancy 2026: एमपीपीएससी ने इस विभाग में निकाली भर्ती, जानें सैलरी
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari