कांग्रेस कचरे की तरह हो रही साफ, ग्रीन फील्ड कॉरिडोर भूमिपूजन में बोले सीएम
Sanjay Gupta | Jun 20, 2026, 16:29 IST
इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर का भूमिपूजन
सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक बार फिर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, नक्सली आतंक का वो सबसे बुरा दौर था, जब बालाघाट में कांग्रेस के ही एक मंत्री की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई थी।
इंदौर-उज्जैन के बीच 48 किमी लंबा फोरलेन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर बन रहा है। इसकी लागत दो हजार 935 करोड़ रुपए है। इसका भूमिपूजन 20 जून को चंद्रावतीगंज (सांवेर विधानसभा) में हुआ।
इस दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव के साथ ही केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी व अनिल फिरोजिया, मंत्री प्रतिमा बागरी, राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
![CM IN INDORE]()
सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक बार फिर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, नक्सली आतंक का वो सबसे बुरा दौर था, जब बालाघाट में कांग्रेस के ही एक मंत्री की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बावजूद कांग्रेस उसका बदला नहीं ले सकी और सिर्फ वोटबैंक की राजनीति के चक्कर में नक्सलियों के खिलाफ कोई कड़ा कदम नहीं उठाया। पहले पूरे देश में आतंकवाद की नई-नई फैक्ट्रियां खुल रही थीं।
लेकिन आज देश पूरी तरह बदल चुका है। अब आतंकवाद और नक्सलवाद का नामोनिशान मिट रहा है। मध्य प्रदेश की धरती से लाल सलाम (नक्सलवाद) का हमेशा के लिए खात्मा हो चुका है।
कांग्रेस अपने ही कर्मों की वजह से पूरे देश से कचरे की तरह साफ हो गई है, उस पर झाड़ू फिर चुकी है। आज पीएम नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व का ही असर है कि देश के 22 राज्यों में एनडीए की सरकार चल रही है।
![CM IN INDORE]()
वहीं केंद्रीय मंत्री खट्टर ने पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह और केंद्र सरकार की उपलब्धियां बताई। इसमें राम मंदिर निर्माण, धारा 370 का हटना, नक्सलवाद समाप्ति, पीएम आवास योजना को बताया। मंत्री सिलावट ने भी केंद्र और मध्य प्रदेश सरकार से मिल रही सौगातों की जानकारी दी।
![CM IN INDORE]()
भोपाल-इंदौर ग्रीनफील्ड कॉरिडोर 48 किमी लंबा है और यह उज्जैन के चिंतामण गणेश मंदिर से इंदौर के पितृपर्वत तक आएगा। इसमें 917 किसानों ने 242 हेक्टेयर जमीन दी है। इसमें किसानों को 816 करोड़ का मुआवजा दिया गया। इंदौर के 20 और उज्जैन के आठ गांव इससे जुड़ेंगे।
आयोजन के बाद सभी हैलीकाप्टर से पहले इंदौर एयरपोर्ट पहुंचे। इसके बाद पितृ पर्वत गए, यहां पौधारोपण किया। यह आयोजन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा रखा गया है। इसमें कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
ये खबरें भी पढ़िए...
इंदौर–उज्जैन ग्रीनफील्ड कॉरिडोर का भूमिपूजन करेंगे सीएम मोहन यादव, जबलपुर आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू
MP News: इंदौर से उज्जैन सफर होगा आसान, ग्रीनफील्ड कॉरिडोर का भूमिपूजन 20 जून को
इंदौर-भोपाल एक्सप्रेस-वे और ग्रीनफील्ड कॉरिडोर: MP में 60 मिनट एक्सेस प्लान
इंदौर में सीएम की घोषणा-रोबोट चौराहे से रेडिनसन तक फ्लाईओवर, IDA स्कीम से छुटकारा
इस दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव के साथ ही केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी व अनिल फिरोजिया, मंत्री प्रतिमा बागरी, राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
CM IN INDORE
सीएम ने कांग्रेस को बताया कचरा
लेकिन आज देश पूरी तरह बदल चुका है। अब आतंकवाद और नक्सलवाद का नामोनिशान मिट रहा है। मध्य प्रदेश की धरती से लाल सलाम (नक्सलवाद) का हमेशा के लिए खात्मा हो चुका है।
कांग्रेस अपने ही कर्मों की वजह से पूरे देश से कचरे की तरह साफ हो गई है, उस पर झाड़ू फिर चुकी है। आज पीएम नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व का ही असर है कि देश के 22 राज्यों में एनडीए की सरकार चल रही है।
CM IN INDORE
केंद्रीय मंत्री ने बताई उपलब्धियां
CM IN INDORE
ऐसा होगा ग्रीन फील्ड कॉरिडोर
पितृ पर्वत पहुंचे सभी
ये खबरें भी पढ़िए...
इंदौर–उज्जैन ग्रीनफील्ड कॉरिडोर का भूमिपूजन करेंगे सीएम मोहन यादव, जबलपुर आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू
MP News: इंदौर से उज्जैन सफर होगा आसान, ग्रीनफील्ड कॉरिडोर का भूमिपूजन 20 जून को
इंदौर-भोपाल एक्सप्रेस-वे और ग्रीनफील्ड कॉरिडोर: MP में 60 मिनट एक्सेस प्लान
इंदौर में सीएम की घोषणा-रोबोट चौराहे से रेडिनसन तक फ्लाईओवर, IDA स्कीम से छुटकारा
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari