आज सागर में करोड़ों के विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे सीएम मोहन यादव
Kaushiki | Jun 14, 2026, 09:19 IST
cm mohan yadav
मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव आज लाडली बहना योजना की 37वीं किस्त जारी करेंगे। वे सागर के केसली से सिंगल क्लिक के जरिए 1.25 करोड़ बहनों के खाते में 1835 करोड़ रुपए भेजेंगे। साथ ही करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात भी देंगे।
सीएम मोहन यादव का दौरा:मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए आज (14 जून) का दिन बेहद खास होने वाला है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त की राशि जारी करेंगे। यह कार्यक्रम सागर में आयोजित होने जा रहा है। सीएम यहां से सिंगल क्लिक के जरिए प्रदेश की बहनों के खातों में पैसे ट्रांसफर करेंगे। आइए जानें इनका आज का पूरा शेड्यूल...
सीएम मोहन यादव(CM Mohan Yadav)आज दोपहर एक बजे भोपाल एयरपोर्ट से सागर के केसली के लिए रवाना होंगे। वहां वे मुख्य कार्यक्रम में शामिल होकर जनता को संबोधित करेंगे। सागर में विकास कार्यों की सौगात देने के बाद वे वापस भोपाल लौटेंगे।
सीएम शाम को लगभग 4 बजकर 10 मिनट पर भोपाल वापस आ जाएंगे। इस दौरान वे कई उद्यमियों से सीधा संवाद भी करने वाले हैं। उद्योग मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप भी इस कार्यक्रम में विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।
इस बार कुल एक करोड़ 25 लाख बहनों के बैंक खातों में राशि भेजी जाएगी। सरकार इस किस्त के रूप में कुल एक हजार 835 करोड़ रुपए सीधे बहनों के खातों में ट्रांसफर करने वाली है।
मुख्यमंत्री इस दौरे में सिर्फ लाड़ली बहनों को ही सौगात नहीं देने वाले हैं। वे देवरी विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए भी बड़ा ऐलान करेंगे। इस क्षेत्र को लगभग 190 करोड़ 85 लाख रुपए की लागत के विकास कार्य मिलने वाले हैं।
मुख्यमंत्री कुल 53 नए विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे। इससे क्षेत्र की जनता को बुनियादी सुविधाओं का बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है।
सागर रवाना होने से पहले सीएम राजधानी भोपाल में एक बड़े कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे सुबह 11 बजे कुशाभाऊ ठाकरे हॉल पहुंचेंगे। यहां माइक्रो, स्माल और मध्यम-स्केल इंडस्ट्रीज यानी एमएसएमई इकाइयों को सब्सिडी दी जाएगी।
सीएम सीधे सिंगल क्लिक से उद्यमियों को प्रोत्साहन राशि डिस्ट्रीब्यूट करेंगे। इसके साथ ही युवाओं को लैंड अलॉटमेंट लेटर और स्टार्टअप नीति के लाभ भी मिलेंगे। सीएम उद्यम क्रांति योजना के तहत युवाओं को हितलाभ बांटे जाएंगे।
राज्य सरकार का मुख्य फोकस प्रदेश में नए रोजगार के अवसर पैदा करना है। इसके लिए एमएसएमई सेक्टर को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री उद्यमियों से मिलकर सरकारी नीतियों के असर पर सीधी बात करेंगे। उद्यमी इस दौरान अपने अनुभव और जरूरी सुझाव भी सरकार के सामने रखेंगे। इससे राज्य में व्यापार करना और भी ज्यादा सरल और सुलभ हो जाएगा। नए स्टार्टअप्स आने से युवाओं को स्थानीय स्तर पर ही अच्छे रोजगार मिल सकेंगे।
ये खबरे भी पढ़ें...
सीएम मोहन यादव बोले- मैं ऑब्जर्व कर रहा हूं, ज्यादातर कलेक्टर्स चुप रहते हैं
लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त, सीएम मोहन यादव आज सागर से करेंगे जारी
सीएम मोहन यादव बोले- पाकिस्तान नेटवर्क को पुलिस जड़ से करेगी खत्म
JABALPUR: रानी के बलिदान की शौर्य गाथा शामिल होगी पाठ्यक्रम में, जबलपुर पहुंचे सीएम शिवराज ने किया ऐलान
आज देवरी, सागर से 1.25 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के खाते में 37वीं किस्त का अंतरण करूंगा।#LadliBahnaMP pic.twitter.com/bEeWfQxnps
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) June 14, 2026
सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
सीएम शाम को लगभग 4 बजकर 10 मिनट पर भोपाल वापस आ जाएंगे। इस दौरान वे कई उद्यमियों से सीधा संवाद भी करने वाले हैं। उद्योग मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप भी इस कार्यक्रम में विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।
इस बार कुल एक करोड़ 25 लाख बहनों के बैंक खातों में राशि भेजी जाएगी। सरकार इस किस्त के रूप में कुल एक हजार 835 करोड़ रुपए सीधे बहनों के खातों में ट्रांसफर करने वाली है।
देवरी विधानसभा को मिलेंगे नए विकास कार्य
मुख्यमंत्री कुल 53 नए विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे। इससे क्षेत्र की जनता को बुनियादी सुविधाओं का बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है।
युवाओं को भी मिलेगी प्रोत्साहन राशि
सीएम सीधे सिंगल क्लिक से उद्यमियों को प्रोत्साहन राशि डिस्ट्रीब्यूट करेंगे। इसके साथ ही युवाओं को लैंड अलॉटमेंट लेटर और स्टार्टअप नीति के लाभ भी मिलेंगे। सीएम उद्यम क्रांति योजना के तहत युवाओं को हितलाभ बांटे जाएंगे।
नए उद्योगों से एमपी में रोजगार के नए अवसर
ये खबरे भी पढ़ें...
सीएम मोहन यादव बोले- मैं ऑब्जर्व कर रहा हूं, ज्यादातर कलेक्टर्स चुप रहते हैं
लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त, सीएम मोहन यादव आज सागर से करेंगे जारी
सीएम मोहन यादव बोले- पाकिस्तान नेटवर्क को पुलिस जड़ से करेगी खत्म
JABALPUR: रानी के बलिदान की शौर्य गाथा शामिल होगी पाठ्यक्रम में, जबलपुर पहुंचे सीएम शिवराज ने किया ऐलान
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari