सीएम मोहन यादव ने लाड़ली बहना के खाते में ट्रांसफर की 1573 करोड़ की राशि

Sanjay Gupta | Nov 09, 2024, 19:29 IST
Share
Mohan Ladli
Mohan Ladli

मध्‍य प्रदेश के इंदौर में नेहरू स्टेडियम कार्यक्रम में प्रदेश की 1.29 करोड़ लाड़ली बहनाओ को मासिक 1250 रुपए की किस्त ट्रांसफर की। सिंगल क्लिक पर कुल 1573 करोड़ रुपए की राशि दी गई।

INDORE : सीएम डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को इंदौर में नेहरू स्टेडियम कार्यक्रम में प्रदेश की 1.29 करोड़ लाड़ली बहना को मासिक 1250 रुपए की किस्त ट्रांसफर की। सिंगल क्लिक पर कुल 1573 करोड़ रुपए की राशि दी गई। इस मौके पर सीएम ने दोहराया कि नारी सशक्तिकरण के लिए यह राशि है और यह राशि बढ़ती जाएगी। इसके पहले वह बुधनी उपचुनाव में भी शनिवार को बोले थे कि यह राशि 1250 के बाद 3000, फिर पांच हजार तक बढ़ती जएगी।

चुनाव में बहना को सीटों में मिलेगा आरक्षण

सीएम ने नेहरू स्टेडियम में शौर्यवीरा कार्यक्रम को देखा, जिसमें पांच हजार से ज्यादा महिलाओं ने तलवारबाजी का जलवा दिखाया। इस पर सीएम गदगद हुए और आयोजक मुस्कान भारती, राकेश यादव व अन्य को पांच लाख रुपए देने की घोषणा की। खुद भी तलवारबाजी में हाथ आजमाए और इसे करके दिखाया। सीएम ने कहा कि मां अहिल्या की नगरी में बेटियों ने हुंकार भरी है। नवरात्रि, दशहरा, दिवाली सभी का आनंद आ गया। पीएम नरेंद्र मोदी जी के कारण विधानसभा, लोकसभा में महिलाओं को सीट पर आरक्षण मिलेगा, अगले चुनाव 33 फीसदी महिला आरक्षण के साथ होंगे। सीएम ने इसके साथ ही एलजीपी सिलेंडर के लिए 26 लाख महिलाओं के खाते में 55 करोड़ की राशि और सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए हितग्राहियों के खाते में 333 करोड़ की राशि ट्रांसफर की।

्
्

ये खबर भी पढ़ें...

सीएम मोहन थोड़ी देर बाद डालेंगे लाड़ली बहना की 18वीं किस्त

विदेश यात्रा पर जाएंगे सीएम, एमपी में इंग्लैंड-जर्मनी से आएगा निवेश

यह दृश्य भूल नहीं सकता

सीएम के साथ ही कार्यक्रम में अभिनेत्री जयप्रदा के साथ ही केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर, मंत्री तुलसीराम सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव व अन्य उपस्थित थे। सीएम ने कहा कि आज का तलवारबाजी का दृश्य भूल नहीं सकता हूं।

दिव्यांग कार्यक्रम में यह बोले सीएम

सीएम डॉ मोहन यादव ने इसके पहले ग्रामीण हाट बाजार में आयोजित कार्यक्रम में 450 से अधिक दिव्यांग जनों को लैपटॉप, मोट्रेट ट्रायसिकल सहित अन्य सहायक उपकरणों का वितरण किया। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने कहा की कई कार्यक्रम में जाने का मौका मिलता है, लेकिन ऐसे कार्यक्रम में जाने से मन खुश हो जाता है, पुण्य पाने के लिए मृत्युलोक में हमारा जन्म होता है,। एक-दो गुण कम होने से कुछ नहीं होता है, काम करने के लिए हमारे दिव्यांग जनों को भी पूरा मौका मिलना चाहिए। सीएम ने इंदौर प्रशासन को बधाई देते हुए कहा की उन्होंने इतना अच्छा मौका उपलब्ध करवाया।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • लाड़ली बहना
  • मोहन यादव
  • Mohan Yadav
  • मध्य प्रदेश
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • Ladli Behna Scheme
  • लाड़ली बहना की किस्त
  • ladli behna
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा