धनतेरस पर आने वाली है लाड़ली बहना योजना की 18वीं किस्त!
CHAKRESH | Aug 18, 2024, 11:54 IST
ladali behna
मध्य प्रदेश की लाडली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) की 18वीं किस्त को लेकर अभी से उत्सुकता जग गई है। त्योहार का सीजन होने के कारण महिलाएं खासतौर पर इसके इंतजार में हैं…
त्योहार का महीना है और हर घर में तैयारियां चल रही हैं। ऐसे में हर बड़े त्योहार के पहले मोहन यादव सरकार प्रदेश की लाडली बहना के चेहरे पर मुस्कान ला ही देती है। 1250 रुपए की किस्त बिना नागा डालकर। अब दीवाली का त्योहार बिल्कुल महीने के आखिर में है, ऐसे में हर घर में एक ही चर्चा हो रही है- कब आएगी दीपावली वाली 18वीं किस्त?
दरअसल इस योजना से लाभ प्राप्त करने वाली महिलाएं यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि अगली किस्त कब तक उनके खाते में पहुंचेगी। तो आपको बता दें कि त्योहार पर लाड़ली बहना बहना योजना की किस्त देने के पीछे फिलहाल दो तारीखों पर काम चल रहा है।
सरकारी सूत्रो के अनुसार पहली तारीख दीवाली के ठीक पहले यानी 27 अक्टूबर को भी 1250 रुपए की किस्त जारी की जा सकती है। वहीं यह राशि नवंबर (November) के पहले सप्ताह में, यानी 5 नवंबर 2024 को सीधे लाभार्थियों के खातों में जमा करने की बातें भी सामने आ रही हैं। हालांकि इस सप्ताह में साफ हो जाएगा कि पैसा कब आएगा? प्रशासनिक हलकों में यह चर्चा भी है कि सरकार धनतेरस यानी 29 अक्टूबर को यह पैसा जारी कर बहनों का त्योहार मना सकती है।
लाड़ली बहना को फिलहाल नहीं मिलेंगे 1500 रु., इतने से ही चलाना होगा काम
लाडली बहना योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को ₹1250 प्रति महीना प्रदान किया जाता है। कुछ महिलाओं को यह उम्मीद थी कि सरकार द्वारा वादा की गई ₹3000 की राशि इस किस्त में मिल सकती है। हालांकि, अब तक किसी भी तरह की राशि वृद्धि की घोषणा नहीं की गई है। इसलिए, इस 18वीं किस्त में भी ₹1250 की ही राशि मिलने की संभावना है। अगर सीएम मोहन यादव मेहरबान हुए तो रक्षाबंधन की तरह 250 या 500 रुपए का बोनस जरूर दे सकते हैं। आखिर बात बहना के त्योहार मनाने की जो है।
राशि वृद्धि को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। सरकार ने पहले घोषणा की थी कि इस योजना की राशि को ₹1500 या ₹3000 तक बढ़ाया जाएगा। इसके बावजूद, अब तक इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। सरकारी अधिकारियों का कहना है कि समय आने पर राशि वृद्धि की दिशा में आगे बढ़ा जाएगा, लेकिन अभी के लिए इस बारे में कोई विशेष जानकारी उपलब्ध नहीं है।
लाड़ली बहना योजना की वजह से विभागों के बजट में अड़ंगा,छात्रवृत्ति अटकी
मध्य प्रदेश की लाड़ली बहना योजना की शुरुआत 2023 के विधानसभा चुनाव से पहले शिवराज सिंह चौहान ने की थी। इसमें उन्होंने वादा किया था कि धीरे-धीरे इस राशि को 3000 रुपए तक बढ़ाया जाएगा। शुरुआत में एक हजार रुपए की राशि प्रदान कि जाती थी। लेकिन कुछ समय बाद ही इस राशि को बढ़ाकर 1250 रुपए किया गया था। तभी से लोगों को इंतजार था कि कब इस राशि में अगली बढ़ोतरी की जाएगी।
लाडली बहना योजना के तहत लाभार्थी का बैंक खाता डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से आधार कार्ड (Aadhaar Card) से लिंक होना अनिवार्य है। यदि आपके खाते को अब तक आधार से लिंक नहीं किया गया है, तो आप बैंक जाकर इसे लिंक करवा सकती हैं। आधार लिंक के बिना आपकी राशि अटक सकती है और समय पर आपके खाते में जमा नहीं हो पाएगी।
लाडली बहना योजना के साथ ही, मध्य प्रदेश सरकार ने लखपति दीदी योजना (Lakhpati Didi Yojana) की भी शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को हर महीने ₹10,000 तक की कमाई के अवसर प्रदान करना है। यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए शुरू की गई है। अगर आप लाडली बहना योजना का लाभ ले रही हैं, तो आपको लखपति दीदी योजना का लाभ भी मिल सकता है, जिससे आप आत्मनिर्भरता की ओर एक कदम और बढ़ सकेंगी।
दरअसल इस योजना से लाभ प्राप्त करने वाली महिलाएं यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि अगली किस्त कब तक उनके खाते में पहुंचेगी। तो आपको बता दें कि त्योहार पर लाड़ली बहना बहना योजना की किस्त देने के पीछे फिलहाल दो तारीखों पर काम चल रहा है।
सरकारी सूत्रो के अनुसार पहली तारीख दीवाली के ठीक पहले यानी 27 अक्टूबर को भी 1250 रुपए की किस्त जारी की जा सकती है। वहीं यह राशि नवंबर (November) के पहले सप्ताह में, यानी 5 नवंबर 2024 को सीधे लाभार्थियों के खातों में जमा करने की बातें भी सामने आ रही हैं। हालांकि इस सप्ताह में साफ हो जाएगा कि पैसा कब आएगा? प्रशासनिक हलकों में यह चर्चा भी है कि सरकार धनतेरस यानी 29 अक्टूबर को यह पैसा जारी कर बहनों का त्योहार मना सकती है।
लाड़ली बहना को फिलहाल नहीं मिलेंगे 1500 रु., इतने से ही चलाना होगा काम
कितनी राशि मिलेगी?
अब तक मिल चुके 20500 रुपए
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना (Mukhyamantri Ladli Behna Yojana) की शुरुआत वर्ष 2023 में विधानसभा चुनाव से पहले की गई थी। इसे राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लॉन्च किया गया था। योजना के प्रारंभिक चरण में, महिलाओं को चार किस्तों में प्रत्येक 1000-1000 रुपए की राशि उनके बैंक खातों में जमा की गई थी। बाद में, इस राशि को बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिया गया। तब से लेकर अब तक महिलाओं को हर महीने इस योजना के तहत 1250 रुपए भेजे जा रहे हैं। इस योजना के तहत अब तक प्रत्येक लाभार्थी बहन के खाते में कुल 20,250 रुपए की राशि भेजी जा चुकी है, जिसमें रक्षाबंधन के शगुन के रूप में दिए गए 250 रुपए शामिल नहीं हैं। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का लाभ राज्य की लगभग 1.29 करोड़ महिलाओं को प्राप्त हो रहा है, जिससे उनका जीवन स्तर बेहतर बनाने में मदद मिल रही है।
तो.. राशि में वृद्धि क्यों नहीं हुई?
लाड़ली बहना योजना की वजह से विभागों के बजट में अड़ंगा,छात्रवृत्ति अटकी
2023 में योजना की हुई थी शुरुआत
कब- कब आई किश्त
- लाडली बहना योजना की पहली किस्त - 10 जून 2023
- लाड़ली बहना योजना की दूसरी किस्त- 10 जुलाई 2023
- लाड़ली बहना योजना की तीसरी किस्त - 10 अगस्त 2023
- लाड़ली बहना योजना की चौथी किस्त - 10 सितंबर 2023
- लाड़ली बहना योजना की 5वीं किस्त - 10 अक्टूबर 2023
- लाड़ली बहना योजना की 6वीं किस्त - 10 नवंबर 2023
- लाड़ली बहना योजना की 7वीं किस्त - 10 दिसंबर 2023
- लाड़ली बहना योजना की 8वीं किस्त - 10 जनवरी 2024
- लाड़ली बहना योजना की 9वीं किस्त - 10 फरवरी 2024
- लाड़ली बहना योजना की 10वीं किस्त - 10 मार्च 2024
- लाड़ली बहना योजना की 11वीं किस्त - 10 अप्रैल 2024
- लाड़ली बहना योजना की 12वीं किस्त - 4 मई 2024
- लाड़ली बहना योजना की 13वीं किस्त - 6 जून 2024
- लाड़ली बहना योजना की 14वीं किस्त - 5 जुलाई 2024
- लाड़ली बहना योजन की 15वीं किस्त - 10 अगस्त 2024
- लाड़ली बहना योजना की 16वीं किस्त - 9 सितंबर 2024
- लाड़ली बहना योजना की 17वीं किस्त - 5 अक्टूबर 2024
डीबीटी (DBT) और आधार लिंकिंग क्यों है जरूरी?
लखपति दीदी योजना का लाभ कैसे मिलेगा?
FAQ
- 1. लाडली बहना योजना में लाभार्थियों को कितनी राशि मिलेगी?
लाडली बहना योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को हर महीने ₹1250 की राशि प्रदान की जाती है। हालांकि, कुछ महिलाओं को इस किस्त में ₹3000 की उम्मीद थी, लेकिन अब तक राशि वृद्धि की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। - 2. दीवाली की 18वीं किस्त कब तक आएगी?
सरकारी सूत्रों के अनुसार, दीवाली के ठीक पहले यानी 27 अक्टूबर 2024 को ₹1250 की किस्त जारी की जा सकती है। इसके अलावा, यह राशि नवंबर के पहले सप्ताह में, यानी 5 नवंबर 2024 को भी लाभार्थियों के खातों में जमा की जा सकती है। - 3. क्या योजना की राशि में वृद्धि होगी?
हालांकि सरकार ने पहले घोषणा की थी कि योजना की राशि को ₹1500 या ₹3000 तक बढ़ाया जाएगा, लेकिन अभी तक इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। सरकारी अधिकारियों का कहना है कि समय आने पर राशि वृद्धि पर विचार किया जाएगा। - 4. डीबीटी और आधार लिंकिंग क्यों जरूरी है?
लाडली बहना योजना के तहत लाभार्थी का बैंक खाता डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से आधार कार्ड से लिंक होना अनिवार्य है। यदि खाता आधार से लिंक नहीं है, तो राशि समय पर आपके खाते में जमा नहीं हो सकेगी। - 5. लखपति दीदी योजना का लाभ कैसे मिलेगा?
लखपति दीदी योजना का उद्देश्य महिलाओं को हर महीने ₹10,000 तक की कमाई के अवसर प्रदान करना है। यदि आप लाडली बहना योजना का लाभ ले रही हैं, तो आपको लखपति दीदी योजना का भी लाभ मिल सकता है, जिससे आप आर्थिक रूप से सशक्त बन सकेंगी।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari