दीपावली पर एमपी पुलिस को 5700 करोड़ की सौगात: सीएम मोहन यादव ने की घोषणा, 25 हजार मकानों का होगा निर्माण

Sanjay Dhiman | Oct 21, 2025, 16:46 IST
Share
Cm mohan yadav in lal pared ground
Photograph: (the sootr)

दीपावली के दूसरे दिन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस स्मृति दिवस पर एमपी पुलिस को बड़ी सौगात दी। उन्होंने पुलिसकर्मियों के लिए 5700 करोड़ रुपये की लागत से 25,000 से अधिक मकान बनाने की घोषणा की।

BHOPAL. दीपावली के दूसरे दिन मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मध्यप्रदेश पुलिस को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर बड़ी घोषणा की। उन्होंने प्रदेश के पुलिसकर्मियों के आवास के लिए 5700 करोड़ रुपए की घोषणा की। उन्होंने बताया कि इस राशि से प्रदेशभर में 25 हजार से अधिक मकान पुलिसकर्मियों के लिए बनाए जाएंगे।

पुलिस स्मृति दिवस पर भोपाल के लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर बीते एक वर्ष में ड्यूटी पर शहीद हुए पुलिसकर्मियों को याद किया गया। कार्यक्रम में डीजीपी कैलाश मकवाना, एसीएस डॉ. राजेश राजौरा भी मौजूद थे।

सीएम ने कहा- मुश्किल में पुलिस ही सहारा

सीएम डॉ.मोहन यादव ने कहा कि जब भी कोई मुश्किल आती है, लोग पुलिस को याद करते हैं। सीएम ने डायल 100 और 112 सेवाओं को जनता की लाइफ लाइन बताता। उन्होंने कहा कि पुलिस सिर्फ कानून-व्यवस्था ही नही संभालती, बल्कि मुसीबत में फंसे लोगों के लिए सबसे बड़ा सहारा होती है।

यह खबरें भी पढ़ें...

एमपी में दिवाली के बाद जहरीली हुई हवा: इंदौर-सागर में AQI 340+ पार, सांस लेना मुश्किल!

रेलवे का यात्रियों को तोहफा! दिवाली-छठ पर एमपी से चलेंगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें

पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम की घोषणा को ऐसे समझें



  1. 65 साल में एमपी पुलिस के 1009 जवान शहीद हुए हैं; बलिदान और सेवा को समर्पित पुलिस स्मृति दिवस भोपाल में मनाया गया।
  2. कार्यक्रम में सीएम मोहन यादव ने कहा कि विपत्ति आती है तो लोग सबसे पहले पुलिस पर भरोसा करते हैं।
  3. बीते एक साल में 11 पुलिस जवान ड्यूटी के दौरान शहीद हुए, सीएम ने उन्हें राज्य की प्रेरणा शक्ति बताया।
  4. पुलिस कर्मियों के लिए 5700 करोड़ से 25 हजार आवास बनाने की घोषणा सीएम ने की
  5. 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख में CRPF के 10 जवानों की शहादत की याद में हर साल पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है।

एक साल में 11 जवानों ने दी कुर्बानी

सीएम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि बीते एक साल में 11 पुलिस जवानों ने अपना बलिदान दिया है। मध्यप्रदेश 'शांति का टापू' ऐसे ही वीर जवानों की शहादत के कारण बना हुआ है। प्रदेश में सामने आने वाले हर प्रकार के अपराधों पर लगाम लगाने के लिए वे सजग रहते हैं। उन्होंने पुलिस कल्याण के लिए प्रदेश सरकार की आगामी योजनाओं को भी विस्तार से बताया।

यह खबरें भी पढ़ें...

एमपी में खत्म होगा 5 डे वर्किंग कल्चर! कर्मचारियों की छुट्टियां घटाने पर सरकार कर रही विचार

एमपी में अब पेपर स्टाम्प का काम तमाम! जानें कैसे ई-स्टाम्प से होगी 30 करोड़ की बचत

क्यों मनाया जाता है पुलिस स्मृति दिवस?

पुलिस स्मृति दिवस हर साल 21 अक्टूबर को मनाया जाता है। इस दिन ऐसे जवानों को याद किया जाता है जिन्होंने ड्यूटी के दौरान शहादत दी हो। 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख में चीनी सेना के अचानक हमले में सीआरपीएफ (CRPF) के दस जवान शहीद हुए थे। इन जवानों ने अपनी जान की बाजी लगाकर पोस्ट की रक्षा की थी। इस शहादत की याद में हर साल 21 अक्टूबर को देशभर में पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है।

Tags:
  • मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव
  • मध्यप्रदेश
  • सीएम मोहन यादव
  • मध्यप्रदेश पुलिस
  • CRPF
  • प्रदेश सरकार
  • डीजीपी कैलाश मकवाना
  • पुलिस स्मृति दिवस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई