be indian-buy indian
सीएम मोहन यादव MSME इकाइयों को ट्रांसफर करेंगे 200 करोड़, छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं उमंग सिंघार
Amresh Kushwaha | Published:
cm-mohan-yadav-msme-grant-chhattisgarh-visit-umang-singhar
सीएम मोहन यादव आज MSME इकाइयों को 200 करोड़ रुपए से ज्यादा का अनुदान देंगे। वहीं उमंग सिंघार छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। जानें दोनों नेताओं के कार्यक्रमों के बारे में...
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज, 13 अक्टूबर को एमएसएमई सम्मेलन 2025 में शामिल होंगे। इस दौरान वह MSME इकाइयों को 200 करोड़ से ज्यादा की अनुदान राशि देंगे।
इसमें प्रदेश के 48 जिलों की 700 से अधिक एमएसएमई इकाइयां शामिल हैं। इसके साथ ही, वे कई अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
वहीं, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार छत्तीसगढ़ में कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे। आइए जानते हैं इनके आज के कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से...
ये खबर भी पढ़िए...Ladli Behna Yojana : सीएम मोहन यादव ने श्योपुर से लाड़ली बहना के खातों में डाली 29वीं किस्त
![be indian-buy indian]()
ये खबर भी पढ़िए...MP News: पुलिसकर्मियों के पीटने से छात्र की मौत के बाद सीएम मोहन यादव ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश
वहीं, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार (Leader of Opposition Umang Singhar) आज भी छत्तीसगढ़ में ही रहेंगे। उनका कार्यक्रम बिलासपुर जिले में आयोजित होगा। बता दें कि उमंग सिंघार 10 अक्टूबर को ही छत्तीसगढ़ पहुंच गए थे।
ये खबर भी पढ़िए...कफ सिरप से बच्चों की मौत को लेकर सियासत गर्म, सिंघार और पटवारी के आरोपों पर हेमंत खंडेलवाल ने किया पलटवार
इसमें प्रदेश के 48 जिलों की 700 से अधिक एमएसएमई इकाइयां शामिल हैं। इसके साथ ही, वे कई अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
वहीं, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार छत्तीसगढ़ में कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे। आइए जानते हैं इनके आज के कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से...
सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) आज बैक टू बैक बैठकें लेंगे। साथ ही, स्टार्टअप नीति 2025 के तहत 80 से अधिक स्टार्टअप्स को 1 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि देंगे। वहीं, मुख्यमंत्री 113.78 करोड़ रुपए की लागत के तीन नए औद्योगिक क्षेत्रों का वर्चुअल शिलान्यास भी करेंगे।
- सुबह 11 बजे- सीएम मंत्रालय पहुंचेंगे। यहां वे मध्यप्रदेश स्थापना दिवस और अभ्युदय मध्यप्रदेश की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।
- दोपहर 12:30 बजे- राजस्व संग्रहण से जुड़े विभागों की बैठक होगी।
- दोपहर 3 बजे- विश्वविद्यालय और नए पाठ्यक्रमों पर चर्चा करेंगे। इसमें कृषि, पशुपालन, चिकित्सा और तकनीकी शिक्षा शामिल हैं।
- शाम 4:15 बजे- वे एमएसएमई के कार्यक्रम में भाग लेंगे।
- शाम 05:30 बजे- सीएम कार्यक्रम का समापन कर अपने निवास पहुंचेंगे।
ये खबर भी पढ़िए...MP News: पुलिसकर्मियों के पीटने से छात्र की मौत के बाद सीएम मोहन यादव ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश
छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं उमंग सिंघार
ये खबर भी पढ़िए...कफ सिरप से बच्चों की मौत को लेकर सियासत गर्म, सिंघार और पटवारी के आरोपों पर हेमंत खंडेलवाल ने किया पलटवार
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का आज का कार्यक्रम
- सुबह 10:00 बजे- सिंघार बिलासपुर से मुंगेली पहुंचेंगे। यहां वे जिला कांग्रेस कार्यालय में संगठन सृजन अभियान पर पत्रकार वार्ता करेंगे।
- दोपहर 12:00 बजे- नेता प्रतिपक्ष मुंगेली विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे।
- दोपहर 03:00 बजे- उमंग सिंघार बिल्हा विधानसभा के पथरिया ब्लॉक के कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे।
- शाम 05:00 बजे- बिल्हा से लोरमी पहुंचेंगे और यहां वे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के साथ बैठक करेंगे।
- रात 09:00 बजे- लोरमी से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे।
- रात्रि 10:00 बजे- नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का बिलासपुर आगमन होगा। यहां वे रात विश्राम करेंगे।
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari