पशुपतिनाथ लोक का हुआ शंखनाद, देखें विश्व के इकलौते अष्टमुखी महादेव का अद्भुत लोक

Kaushiki | Jan 29, 2026, 12:15 IST
Share
pashupatinath
pashupatinath

सीएम डॉ. मोहन यादव आज (29 जनवरी 2026) मंदसौर में 25 करोड़ के पशुपतिनाथ लोक का लोकार्पण किया। अष्टमुखी शिव प्रतिमा और भव्य कॉरिडोर भक्तों के आकर्षण का केंद्र होंगे।

आज (29 जनवरी 2026) का दिन मध्यप्रदेश के मंदसौर के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव ने आज अष्टमुखी भगवान पशुपतिनाथ मंदिर परिसर में बने नए पशुपतिनाथ लोक का उद्घाटन किया।

शिवना नदी के पावन तट पर बने इस लोक से शिवभक्तों को एक नया आस्था का केंद्र मिलेगा। करीब 25 करोड़ रुपए की लागत से इस भव्य कॉरिडोर को सजाया गया है। इस पवित्र स्थल पर पहुंचते ही भक्तों को साक्षात शिवधाम का अनुभव होगा। आइए जानते हैं, कैसा है नवनिर्मित पशुपतिनाथ लोक...

images)
images)


ऐसा है नवनिर्मित पशुपतिनाथ लोक

पशुपतिनाथ लोक को महाकाल लोक की तर्ज पर बेहद खूबसूरती से तैयार किया गया है। इस पशुपतिनाथ लोक का डिजाइन महाकाल लोक (उज्जैन) की तरह ही है। इसे राजस्थान के लाल पत्थरों पर की गई नक्काशी से सजाया गया है, जो इसे और भी खास बनाता है।

a096d27d-988
a096d27d-988


यह लोक 15 बीघा क्षेत्र में फैला हुआ है। यहां घुसते ही अयोध्या शैली के विशाल और भव्य द्वार भक्तों का स्वागत करेंगे। लोक के भीतर शिव लीलाओं पर आधारित खूबसूरत म्यूरल वॉल बनाई गई है।

94f7156e-bb5
94f7156e-bb5


images
images


यहां पर 22 फीट ऊंचा विशाल त्रिनेत्र और रुद्राक्ष भक्तों को पूरी तरह से मंत्रमुग्ध कर देंगे। कॉरिडोर में सुंदर गार्डन, पवित्र सरोवर और भक्तों के आराम के लिए शानदार व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के लिए पूरे परिसर में आधुनिक सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी गई है।

1029c480-d51
1029c480-d51


ee5fd66c-480
ee5fd66c-480


प्रतिमा का रूप कैसा है

यह कोई साधारण प्रतिमा नहीं है। इसका आकार देखकर आप हैरान रह जाएंगे। इस प्रतिमा का वजन करीब 46 क्विंटल है।

1d97bed8-7c7
1d97bed8-7c7


यह प्रतिमा एक ही विशाल पत्थर को तराशकर बनाई गई है, जो प्राचीन भारतीय शिल्पकला का बेहतरीन उदाहरण है। इस मंदिर की सबसे बड़ी खासियत भगवान शिव की अष्टमुखी (आठ मुख वाली) प्रतिमा है, जो दुनिया में अपनी तरह की इकलौती है।

आपको बता दें कि पशुपतिनाथ का प्रसिद्ध मंदिर नेपाल के काठमांडू में है, लेकिन वहां भगवान शिव की प्रतिमा चतुर्मुखी (चार मुख वाली) है।

मंदसौर की यह प्रतिमा बहुत दुर्लभ है, क्योंकि इसके आठ मुख मानव जीवन की आठ अलग-अलग अवस्थाओं और भावों को बेहद खूबसूरती से दर्शाते हैं।

35f36d77-e93
35f36d77-e93


images
images


images
images


इतिहास और संरक्षण का अद्भुत संगम

इतिहासकारों के मुताबिक, पशुपतिनाथ की ये दिव्य प्रतिमा लगभग 1500 साल पुरानी (विक्रम संवत 575 ईस्वी) है। 575 ईस्वी की है। सन 1940 में ये प्रतिमा शिवना नदी से चमत्कारिक रूप से प्रकट हुई थी। उदाजी धोबी नामक व्यक्ति को नदी में इसके दर्शन हुए थे।

लगभग 21 साल तक यह प्रतिमा नदी के तट पर ही रही, जिसके बाद 1961 में मंदिर बनाकर इसकी विधिवत प्राण-प्रतिष्ठा की गई। हाल ही में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (Archaeological Survey of India) ने प्रतिमा के संरक्षण का कार्य किया है।

प्रतिमा की पुरानी चमक लौटाने के लिए बंगाल के विशेष विशेषज्ञों की मदद ली गई है। वर्तमान में गर्भगृह में प्रवेश बंद है। लेकिन भक्त बाहर से दर्शन कर सकेंगे। बता दें कि, 2 साल 4 महीने की मेहनत के बाद 100 मजदूरों ने इसे तैयार किया है।

image
image


कौन हैं भगवान पशुपतिनाथ और क्या है इनकी महिमा

हिंदू धर्म में भगवान शिव को पशुपति कहा गया है। इसका अर्थ है समस्त जीवों के स्वामी। पशु का अर्थ है जीव और पति का अर्थ है स्वामी, अर्थात जो संसार के हर जीवित प्राणी के कल्याणकर्ता हैं। पुराणों के मुताबिक, पशुपतिनाथ महादेव का स्वरूप अत्यंत कल्याणकारी और समस्त पापों का नाश करने वाला माना जाता है।

इनका विश्व प्रसिद्ध मुख्य मंदिर नेपाल की राजधानी काठमांडू में है जहां चतुर्मुखी (चार मुख वाला) प्रतिमा है (नेपाल पशुपतिनाथ मंदिर)। वहीं भारत के मध्यप्रदेश के मंदसौर (पशुपतिनाथ मंदिर मंदसौर)में इनका दूसरा अत्यंत गौरवशाली मंदिर स्थित है। मंदसौर के मंदिर की सबसे बड़ी विशेषता यहां की अष्टमुखी प्रतिमा है जो पूरी दुनिया में इकलौती मानी जाती है।

मान्यता है कि पशुपतिनाथ के दर्शन से साधक को जन्म-मरण के बंधन से मुक्ति और आध्यात्मिक शांति प्राप्त होती है। पुराणों के मुताबिक, मंदसौर की ये अष्टमुखी प्रतिमा भगवान शिव के आठ अलग-अलग रूपों को दर्शाती है। साथ ही मानव जीवन की चार मुख्य अवस्थाओं (धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष) को भी दर्शाती है।

पशुपतिनाथ (Pashupatinath temple) का ये स्वरूप भक्तों को संयम और भक्ति का मार्ग दिखाता है। माना जाता है कि यहां दर्शन मात्र से अष्टधातु के दोष दूर होते हैं और साधक को शांति प्राप्त होती है।

images
images


ये खबरें भी पढ़ें...

मंदसौर दौरे पर सीएम मोहन , पशुपतिनाथ लोक का करेंगे लोकार्पण, किसानों को देंगे बड़ी सौगात

क्या है उज्जैन के 84 महादेव शिवलिंग का अद्भुत रहस्य, जानें महाकाल के इन सेवकों का राज्य

Narmada Jayanti: शिव के पसीने की एक बूंद से कैसे हुआ इस मोक्षदायिनी नदी का जन्म

रीवा का सदियों पुराना शिवधाम अब बनेगा भैरवलोक, 31 जनवरी को होगा लोकार्पण

Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण
  • नेपाल पशुपतिनाथ मंदिर
  • मंदसौर
  • पशुपतिनाथ मंदिर
  • Pashupatinath temple
  • महाकाल लोक
  • पशुपतिनाथ मंदिर मंदसौर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा