रीवा दौरे पर होंगे सीएम मोहन यादव, भैरव लोक का करेंगे लोकार्पण, झाबुआ जाएंगे उमंग सिंघार

Kaushiki | Jan 31, 2026, 08:53 IST
Share
cm-mohan-yadav
cm-mohan-yadav

आज (31 जनवरी) मध्य प्रदेश की राजनीति में काफी हलचल देखने को मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रीवा में 1000 साल पुराने मंदिर में भैरव लोक की सौगात देंगे, जबकि नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार झाबुआ में जनता के बीच रहेंगे।

आज विंध्य की धरती रीवा के लिए बहुत बड़ा दिन है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (31 जनवरी) रीवा के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे।

यहां सीएम मोहन यादव रीवा के प्राचीन भैरवनाथ मंदिर में भैरव लोक का लोकार्पण करेंगे। वहीं उमंग सिंघार आज (31 जनवरी) झाबुआ दौरे पर रहेंगे। आइए जानें इनके आज के कार्यक्रम...

भैरव लोक का लोकार्पण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज का शेड्यूल काफी व्यस्त है। इसकी शुरुआत सुबह 11:00 बजे भोपाल में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठकों से होगी। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे वे भोपाल से रीवा के लिए उड़ान भरेंगे।

रीवा में भगवान भैरवनाथ की एक बहुत ही विशाल प्रतिमा है। ये प्रतिमा लगभग 1000 साल पुरानी बताई जाती है। अब इस मंदिर परिसर को भैरव लोक के रूप में विकसित किया गया है। सीएम मोहन यादव आज यहां ध्वज चढ़ाएंगे।

साथ ही वे यहां पूजा-अर्चना के बाद इसे जनता को सौंपेंगे। फिर दोपहर 2:20 बजे विकास कार्यों का लोकार्पण कर जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 3:40 बजे वे संजय गांधी अस्पताल का निरीक्षण करेंगे। शाम 5:55 बजे वे भोपाल वापस लौटेंगे।

मेडिकल कॉलेज का जायजा

सीएम (CM Mohan Yadav) रीवा को कई नई सौगातें भी देने वाले हैं। गुढ़ में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में वे करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे।

इसके साथ ही, कई नई परियोजनाओं का भूमिपूजन भी किया जाएगा। रीवा को स्वास्थ्य में बेहतर बनाने के लिए वे श्यामशाह मेडिकल कॉलेज और संजय गांधी अस्पताल का निरीक्षण (सीएम मोहन यादव दौरा) भी करेंगे।

सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

  • सुबह 11:00 बजे: मुख्यमंत्री भोपाल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जरूरी बैठकें करेंगे।
  • दोपहर 12:30 बजे: वे स्टेट हैंगर भोपाल से सीधे रीवा के लिए उड़ान भरेंगे।
  • दोपहर 1:50 बजे: सीएम रीवा के गुढ़ पहुंचेंगे और भैरव बाबा के दर्शन करेंगे।
  • दोपहर 2:20 बजे: गुढ़ में विकास कार्यों का लोकार्पण और जनसभा को संबोधन करेंगे।
  • दोपहर 3:40 बजे: संजय गांधी अस्पताल में सुपर स्पेशलिटी विंग का निरीक्षण करेंगे।
  • शाम 5:55 बजे: अपनी यात्रा पूरी कर मुख्यमंत्री वापस भोपाल के लिए रवाना होंगे।

झाबुआ दौरे पर उमंग सिंघार

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के आज (31 जनवरी) के कार्यक्रम के मुताबिक, वे सुबह 11:00 बजे धार से निकलेंगे। दोपहर 01:00 बजे वे झाबुआ जिले के राणापुर पहुंचेंगे। यहां वे स्थानीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और जनता से मिलकर चर्चा करेंगे। इसके बाद, दोपहर 04:00 बजे वे ग्राम सनोड़ से अपनी अगली यात्रा के लिए रवाना होंगे। दिनभर के कार्यक्रमों के बाद वे रात 10:00 बजे भोपाल लौटेंगे।

ये खबरें भी पढ़ें...

Budget 2026: आजाद भारत के इतिहास में पहली बार रविवार को पेश होगा बजट, वित्त मंत्री 9वीं बार करेंगी पेश

एमपी, सीजी औवर राजस्थान में बारिश का अलर्ट, तीनों राज्यों में शीतलहर के साथ और बढ़ेगी ठंड

News Strike: यूजीसी के नए नियम पर अंतरिम रोक, लेकिन क्या रुक सकेगा जातिगत भेदभाव, क्यों लग रहा है ‘जातंकवाद’ भड़कने का डर?

31 जनवरी का इतिहास : मोर की भारत के राष्ट्रीय पक्षी बनने की कहानी

Tags:
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • उमंग सिंघार नेता प्रतिपक्ष
  • उमंग सिंघार
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
  • सीएम मोहन यादव दौरा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा