सतना में रहेगा सीएम मोहन यादव का दौरा, 652 करोड़ के विकास कार्यों की देंगे सौगात, दिल्ली जाएंगे पटवारी
Kaushiki | Dec 27, 2025, 09:31 IST
cm-mohan-yadav
सीएम मोहन यादव आज सतना को करोड़ों रुपए की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। दूसरी ओर, कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी दिल्ली में CWC की अहम बैठक में शामिल होंगे।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (27 दिसंबर) शुक्रवार को बेहद व्यस्त रहने वाले हैं। वे आज सुबह 11:00 बजे भोपाल से सतना जाएंगे।
सीएम मोहन यादव यहां करोड़ों रुपए की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। वहीं, आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भोपाल और दिल्ली के दौरे पर रहेंगे। आइए जानें इनके आज के कार्यक्रम...
सीएम मोहन यादव(CM Mohan Yadav) सतना जिले को करीब 652 करोड़ 54 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात देने जा रहे हैं। इसमें यातायात को सुधारने के लिए 31 करोड़ की लागत से मॉडर्न बस टर्मिनल (ISBT) दिया जाएगा। साथ ही, खेल प्रेमियों के लिए 8 करोड़ की लागत से बना धवारी क्रिकेट स्टेडियम शुरू होगा।
यहां स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए मेडिकल कॉलेज में नए अस्पताल का भूमिपूजन भी होगा। मुख्यमंत्री यहां 383 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले नए अस्पताल भवन का भूमिपूजन करेंगे। इस अस्पताल में 650 बेड होंगे। इसके साथ ही यहां 6 और विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया जाएगा।
ये खबर भी पढ़ें...15 साल बाद शुरू होगा मध्य प्रदेश बस सेवा का सफर, राजस्थान, उत्तराखंड सहित छह राज्यों तक 389 रूट तय
सीएम मोहन यादव का दौरा कार्यक्रम इस प्रकार है...
दिल्ली दौरे पर
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी आज (27 दिसंबर) शनिवार को भोपाल और दिल्ली दौरे पर रहेंगे। वे अपने दिन की शुरुआत भोपाल से करेंगे। वे दिल्ली स्थित इंदिरा भवन जाएंगे।
यहां सुबह 10:30 बजे वे कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की एक अहम बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक में वे पार्टी के नेताओं के साथ जरूरी विषयों पर चर्चा करेंगे।
ये खबर भी पढ़िए...मस्तक पर त्रिनेत्र और सुंदर आभूषणों से सजे बाबा महाकाल, भक्तों ने लिया आशीर्वाद
ये खबर भी पढ़िए...मिलेगा 10 लाख तक कैशलेस इलाज, एमपी में कर्मचारियों के लिए आ रही है मुख्यमंत्री आयुष्मान स्वास्थ्य बीमा योजना
सीएम मोहन यादव यहां करोड़ों रुपए की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। वहीं, आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भोपाल और दिल्ली के दौरे पर रहेंगे। आइए जानें इनके आज के कार्यक्रम...
सतना को विकास कार्यों की सौगात
यहां स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए मेडिकल कॉलेज में नए अस्पताल का भूमिपूजन भी होगा। मुख्यमंत्री यहां 383 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले नए अस्पताल भवन का भूमिपूजन करेंगे। इस अस्पताल में 650 बेड होंगे। इसके साथ ही यहां 6 और विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया जाएगा।
हमारे सतना जिले को आज अंतरराज्यीय बस टर्मिनल, धवारी क्रिकेट स्टेडियम और 6 विकास कार्यों के लोकार्पण की मिलेगी सौगात। साथ ही 650 बिस्तरीय नवीन चिकित्सालय भवन और 6 विकास कार्यों का भूमिपूजन होगा।
आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। pic.twitter.com/JC9Eeh1ory
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) December 27, 2025
सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
- सुबह 11:00 बजे: भोपाल से सतना जाएंगे।
- दोपहर 12:15 बजे: आईएसबीटी कार्यक्रम स्थल पर आगमन और स्थानीय कार्यक्रमों में सहभागिता।
- दोपहर 02:00 बजे: प्रशासनिक कार्यों के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) में शामिल होंगे।
- दोपहर 02:30 बजे: मेडिकल कॉलेज में नवीन अस्पताल भवन का भूमिपूजन।
- दोपहर 03:30 बजे: भाजपा कार्यालय सतना में कार्यकर्ताओं से संवाद।
- दोपहर 03:50 बजे: विंध्य व्यापार मेला में भागीदारी।।
- शाम 04:50 बजे: सतना से वापस भोपाल के लिए रवाना होंगे।
- शाम 06:05 बजे: भोपाल निवास पर वापसी।
दिल्ली दौरे पर जीतू पटवारी
यहां सुबह 10:30 बजे वे कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की एक अहम बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक में वे पार्टी के नेताओं के साथ जरूरी विषयों पर चर्चा करेंगे।
प्रदेश कांगेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी का दौरा कार्यक्रम !! pic.twitter.com/B8EdmgPaBx
— MP Congress (@INCMP) December 26, 2025
ये खबर भी पढ़िए...मिलेगा 10 लाख तक कैशलेस इलाज, एमपी में कर्मचारियों के लिए आ रही है मुख्यमंत्री आयुष्मान स्वास्थ्य बीमा योजना
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari