आज फिर बिहार दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, विधानसभा क्षेत्रों में करेंगे चुनावी प्रचार

Amresh Kushwaha | Nov 02, 2025, 08:27 IST
Share
cm-mohan-yadav-schedule-today-02-november-bihar-election-campaign
cm-mohan-yadav-schedule-today-02-november-bihar-election-campaign

मुख्यमंत्री मोहन यादव आज बिहार दौरे पर रहेंगे। यहां वे विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी प्रचार करेंगे। साथ ही, कार्यकर्ताओं से मिलकर चुनाव की रणनीतियों पर चर्चा करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज, 17 अक्टूबर को बिहार दौरे पर रहेंगे। उनका यह दौरा विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया गया है। यहां वे दो विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी प्रचार करेंगे। आइए जानते हैं सीएम मोहन यादव का आज का पूरा शेड्यूल...

नेताओं की रैलियों में शामिल होंगे सीएम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज बिहार के दरभंगा में कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। इसके बाद वे मधुबनी जिले के फुलपरास और पटना जिले के फतुहा विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे। इस दौरान सीएम दो बड़ी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। साथ ही, फतुहा विधानसभा में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो करेंगे और आगामी चुनाव के लिए रणनीतियों पर चर्चा की जाएगी।
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर की इस विधानसभा को सीएम मोहन यादव ने बताया अयोध्या, विधायक मालिनी गौड़ को झटका

सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

भोपाल से रवाना होकर दरभंगा पहुंचेंगे सीएम

सीएम यादव का आज का कार्यक्रम सुबह 9:45 बजे भोपाल से दरभंगा के लिए उड़ान से शुरू होगा।

सुबह 11:15 बजे सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) दरभंगा पहुंचेंगे। यहां से सीधे फुलपरास विधानसभा क्षेत्र में जाएंगे।

सुबह 11:45 बजे, मुख्यमंत्री फुलपरास विधानसभा के फोकचाहा में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे पार्टी की नीतियों पर बोलेंगे और आगामी चुनावों को लेकर जनता से समर्थन मांगेंगे।

ये खबर भी पढ़िए...मध्यप्रदेश का 70वां स्थापना दिवस : 1 नवंबर को सीएम मोहन यादव देंगे पर्यटन को नई उड़ान

फतुहा में रोड शो करेंगे सीएम

दोपहर 2:00 बजे, सीएम यादव पटना जिले केफतुहा विधानसभा क्षेत्र के सूर्य मंदिर , बैरिया से रोड शो की अगुवाई करेंगे। यह रोड शो पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में होगा। इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर चुनावी रणनीति को मजबूती देने पर भी चर्चा की जाएगी।

शाम को बिहार से भोपाल वापसी करेंगे

कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री शाम 5:20 बजे बिहार दौरा समाप्त कर भोपाल लौटेंगे।

इसके बाद वे शाम 6:30 बजे राजधानी भोपाल के लाल परेड मैदान पहुंचकर सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य कार्यक्रम में भाग लेंगे।

ये खबर भी पढ़िए...MP News: छात्रों के लिए स्कॉलरशिप, CM मोहन यादव ने 52 लाख छात्रों को दिया 300 करोड़ का तोहफा

कब होगा बिहार विधानसभा चुनाव

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का पहले ही ऐलान हो चुका है। चुनाव 6 और 11 नवंबर को होंगे, जबकि मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी। इस बार, बिहार की राजनीति में एनडीए और महागठबंधन के अलावा, प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी भी एक तीसरी ताकत के रूप में उभरकर सामने आई है। यह चुनावी मुकाबला खासा रोचक होगा, जहां प्रमुख पार्टियों के बीच तगड़ा संघर्ष देखने को मिलेगा।

ये खबर भी पढ़िए...सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान : कर्मचारियों के लिए बनेगा आयोग, सैलरी सहित समस्याएं होंगी दूर

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • बिहार विधानसभा चुनाव
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
  • बिहार विधानसभा चुनाव 2025
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा