आज फिर बिहार रहेगा सीएम मोहन यादव का दौरा, विधानसभा क्षेत्रों में करेंगे चुनावी प्रचार

Amresh Kushwaha | Nov 09, 2025, 08:43 IST
Share
cm-mohan-yadav-schedule-today-bihar
cm-mohan-yadav-schedule-today-bihar

मुख्यमंत्री मोहन यादव आज बिहार दौरे पर रहेंगे। यहां वे विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी प्रचार करेंगे। साथ ही, कार्यकर्ताओं से मिलकर चुनाव की रणनीतियों पर चर्चा करेंगे।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज, 09 नवंबर को बिहार दौरे पर रहेंगे। उनका यह दौरा विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया गया है। यहां वे चार विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी प्रचार करेंगे। आइए जानते हैं सीएम मोहन यादव का आज का पूरा शेड्यूल...

नेताओं की जनसभाओं में शामिल होंगे सीएम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज बिहार के ढाका, चिरैया, नरकटिया और मोतिहारी विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे। इस दौरान वे तीन बड़ी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। साथ ही, चुनावी प्रचार करेंगे और आगामी चुनाव के लिए रणनीतियों पर चर्चा की जाएगी।
ये खबर भी पढ़िए...बिहार चुनाव 2025 : सीएम मोहन यादव बोले- घोड़ी तैयार, बाराती तैयार, लेकिन दूल्हा भाग गया... नाम है राहुल गांधी

सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) का दिन विभिन्न कार्यक्रमों से भरा हुआ रहेगा, जो प्रमुख रूप से बिहार के विभिन्न जिलों में आयोजित होंगे।

सुबह की शुरुआत:

सुबह 8:45 बजे मुख्यमंत्री स्टेट हैंगर भोपाल से दरभंगा एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।
सुबह 10:20 बजे वे दरभंगा एयरपोर्ट से जिला सीतामढ़ी के डुमरा एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।

ये खबर भी पढ़िए...एमपी में सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों में होगा बदलाव! सीएम मोहन यादव के फैसले का इंतजार

सीतामढ़ी में कार्यक्रम:

सुबह 10:50 बजे सीएम मोहन यादव का सीतामढ़ी के पुनौरा धाम में आगमन होगा, जहां वे दर्शन करेंगे।
इसके बाद सुबह 11:25 बजे डुमरा एयरपोर्ट से विधानसभा क्षेत्र ढाका (पूर्वी चम्पारण) के लिए रवाना होंगे।

पूर्वी चम्पारण में रोड शो और जनसभा:

सुबह 11:45 बजे मुख्यमंत्री ढाका विधानसभा क्षेत्र में रोड शो करेंगे, जो हाई स्कूल खेल मैदान से शुरू होकर ढाका तक चलेगा।
इसके बाद वे दोपहर 12:30 बजे तक चिरैया विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे।

ये खबर भी पढ़िए...पचमढ़ी में कांग्रेस का मंथन : राहुल गांधी बोले- मिलकर लड़ें, 2028 में सरकार हमारी होगी

नरकटिया और मोतिहारी में कार्यक्रम:

दोपहर 1:05 बजे से 1:20 बजे के बीच सीएम मोहन यादव नरकटिया विधानसभा क्षेत्र के राम मनोहर लोहिया खेल मैदान, बनकटवा में जनसभा करेंगे।
इसके बाद दोपहर 2:15 बजे से 2:40 बजे तक मोतिहारी विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे।

समाप्ति और वापसी:

दोपहर 3:30 बजे मुख्यमंत्री दरभंगा एयरपोर्ट से स्टेट हैंगर भोपाल के लिए रवाना होंगे, जहां उनका आगमन 5:05 बजे तक होगा। इसके बाद वे 5:20 बजे अपने निवास पर पहुंचेंगे।

ये खबर भी पढ़िए...आखिर किसकी लापरवाही से कटा भोपाल नगर निगम के हजारों कर्मचारियों का आधा वेतन

बिहार विधानसभा चुनाव 2025

बिहार विधानसभा चुनाव 6 नवंबर से शुरू हो गया है, जो कि 11 नवंबर तक चलेगा। वहीं, मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी। इस बार, बिहार की राजनीति में एनडीए और महागठबंधन के अलावा, प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी भी एक तीसरी ताकत के रूप में उभरकर सामने आई है। यह चुनावी मुकाबला खासा रोचक होगा, जहां प्रमुख पार्टियों के बीच तगड़ा संघर्ष देखने को मिलेगा।

Tags:
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • बिहार विधानसभा चुनाव
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
  • बिहार विधानसभा चुनाव 2025
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती