आज इंदौर और शाजापुर के दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव में होंगे शामिल
Aman Vaishnav | Oct 28, 2026, 08:02 IST
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को शाजापुर और इंदौर दौरे पर विकास कार्यों और सम्मेलनों में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री मोहन यादव आज बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 को शाजापुर और इंदौर जिले के दौरे पर रहेंगे। सीएम शाजापुर में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद इंदौर पहुंचेंगे। सीएम मोहन यादव इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में मध्य प्रदेश अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026 और भूमिपूजन कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
इसके बाद सीएम सुबह 7:10 से 7:20 बजे के बीच स्टेट हैंगर भोपाल पहुंचेंगे। वहां से 7:25 बजे रवाना होकर सुबह 8:00 बजे शाजापुर जिले के रंथभंवर हेलीपैड पर उतरेंगे। सुबह 8:05 बजे वे बोमा स्थल पहुंचेंगे और वहां आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इंदौर में अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव (Indore Urban Growth Conclave )
इंदौर में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम इस प्रकार रहेंगे...
- रेसीडेंसी कोठी आगमन: सुबह 10:05 से 10:15 बजे के बीच सीएम मोहन यादव रेसीडेंसी कोठी पहुंचेंगे और स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
- ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर: सुबह 11:00 बजे वे ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर पहुंचेंगे। यहां वे मध्य प्रदेश अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026 में शामिल होंगे। साथ ही विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण करेंगे।
सीएम मोहन की निवेशकों से बैठक
कॉन्क्लेव में बड़े शहरों के साथ छोटे शहरों के विकास पर भी खास ध्यान दिया जाएगा। इसमें शहरों के मास्टर प्लान, आवास, परिवहन, पुराने इलाकों के विकास और विकास गलियारों जैसे मुद्दों पर विशेषज्ञ अपनी राय रखेंगे।
शहरी प्रशासन को ज्यादा पारदर्शी और आसान बनाने पर भी चर्चा होगी। इसके लिए डिजिटल गवर्नेंस, ऑनलाइन मंजूरी और जीआईएस तकनीक की मदद से शहरों की प्लानिंग जैसे मुद्दों पर बात की जाएगी।
पर्यावरण के अनुकूल शहर विकसित करने पर चर्चा
कॉन्क्लेव में कौन-कौन शामिल होगा?
कार्यक्रम में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, अपर मुख्य सचिव संजय दुबे और नगरीय विकास एवं आवास कमिश्नर संकेत भोंडवे शामिल होंगे। इनके साथ वरिष्ठ अधिकारी, उद्योग जगत के प्रतिनिधि और विशेषज्ञ भी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
भोपाल वापसी और शाम के कार्यक्रम
दोपहर के कार्यक्रमों के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दोपहर 2:30 बजे भोपाल स्टेट हैंगर पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 2:45 बजे वेअपने निवास पहुंचेंगे।
शाम को 6:00 बजे वे समत्व से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शंकरा आई फाउंडेशन इंडिया, इंदौर के एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में भाग लेंगे।
किसानों को हर महीने 900 रुपए देगी मध्यप्रदेश सरकार, देसी गाय पालने पर मिलेगा लाभ, जानें कब शुरू होगी योजना
By Aman Vaishnav
भोपाल में नाबालिग बच्चियों के यौन शोषण मामले में प्यारे मियां को 10 बार उम्रकैद, सहयोगी राबिया को 20 साल की जेल
By Sumit Kumar
30 अक्टूबर से इंदौर में भाजपा की पदयात्रा, पीयूष गोयल और भूपेंद्र यादव संभालेंगे कमान, कांग्रेस के आरोपों का देंगे जवाब
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश में सड़क निर्माण का नया फॉर्मूला! बैंक से कर्ज लेकर बनेंगे 7 मार्ग, टोल से होगा कर्ज का भुगतान
By Ramanand Tiwari
एमपी के किसानों की बल्ले-बल्ले! मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर सीएम मोहन यादव देंगे ट्रैक्टर, बुलेट और ई-स्कूटर
By Sumit Kumar
भोपाल के VIP इलाके में आईएएस विवेक पोरवाल के घर चोरी, DGP के बंगले के पास स्थित है मकान
By Amresh Kushwaha
कैबिनेट की बैठक में बदली दोनों डिप्टी सीएम की कुर्सी, सीएम के बगल से हटकर मंत्रियों की कतार में शामिल
By Arun Tiwari