आज शिव-मोहन होंगे एक साथ, बुरहानपुर में इस कार्यक्रम में होंगे शामिल

Rohit Sahu | Apr 26, 2025, 08:10 IST
Share
mp news cm mohan shivraj
mp news cm mohan shivraj

CM मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज बुराहनपुर जाएंगे। वे एक वैवाहिक समारोह में शामिल होंगे। इस दौरे से पहले सीएम मोहन यादव अधिकारियों से चर्चा करेंगे।

MP News: शनिवार 26 अप्रैल को सीएम मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान बुरहानपुर के दौरे पर रहेंगे। यह दौरा खास तौर पर नेपानगर की विधायक मंजू दादू के घर आयोजित वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिए किया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दोनों ही नेता इस पारिवारिक समारोह में शिरकत करने के साथ-साथ एक-दूसरे से मुलाकात भी करेंगे।

अधिकारियों के साथ सीएम की बैठक

मुख्यमंत्री का यह दौरा केवल सामाजिक कार्यक्रम तक सीमित नहीं रहेगा। वे बुरहानपुर पहुंचने से पहले दोपहर 11.15 बजे से दोपहर 2 बजे तक अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। यह चर्चा संभावित रूप से बुरहानपुर से जुड़े प्रशासनिक मुद्दों पर केंद्रित रहेगी। इस बैठक को लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश पहले ही दिए जा चुके हैं

एयर स्ट्रीप से बुरहानपुर पहुंचेंगे शिवराज सिंह चौहान

पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार दोपहर 3.40 बजे बुरहानपुर के एयर स्ट्रीप पर पहुंचेंगे। इसके बाद वह सीधे कार्यक्रम स्थल की ओर प्रस्थान करेंगे। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग सतर्कता बनाए हुए हैं। सीमित समय के भीतर कार्यक्रम संपन्न कराने के लिए सुरक्षा और प्रोटोकॉल पर विशेष ध्यान दिया गया है।

जलगांव से रवाना होंगे सीएम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दोपहर 3.05 बजे जलगांव से उड़ान भरकर 4.30 बजे बुरहानपुर पहुंचेंगे। वहां पहुंचने के तुरंत बाद वे विधायक मंजू दादू के निवास पर विवाह समारोह में शामिल होंगे। जहां केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से भी मुलाकात करेंगे।

यह भी पढ़ें...कैसा पानी पी रहे भोपाल के गैस पीड़ित, देखने पहुंचे अधिकारी

सीएम और केंद्रीय मंत्री की मुलाकात

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बीच बुरहानपुर में आधे घंटे की भेंटवार्ता भी निर्धारित है। यह मुलाकात विवाह समारोह के दौरान ही होगी।

यह भी पढ़ें... MP में हर परिवार के 1 सदस्य को मिलेगा रोजगार, सीएम मोहन यादव ने दे दिए निर्देश

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • सीएम मोहन यादव
  • शिवराज सिंह चौहान
  • मध्य प्रदेश
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा