सीएम मोहन यादव लेंगे BRTS पर एलिवेटेड कॉरिडोर पर फैसला, मेट्रो रूट और मेट्रोपॉलिटन रीजन पर भी होगी बात

Sanjay Gupta | Dec 13, 2025, 13:49 IST
Share
indore brts
indore brts

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर में रविवार, 14 दिसंबर को राज्य के विकास के लिए एक अहम बैठक करेंगे। इस बैठक में तीन प्रमुख मुद्दों पर चर्चा होगी। चलिए बताते हैं

मध्य प्रदेश में मोहन सरकार के दो साल पूरे होने के मौके पर बैठक आयोजित होगी। इंदौर के विकास को लेकर ये बैठक रविवार 14 दिसंबर को होगी। सीएम जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे। बैठक ब्रिलियंटन कन्वेंशन सेंटर में आयोजित की जाएगी, अहम फैसले होंगे।

सबसे अहम तीन मुद्दे हैं-

  • बैठक में सबसे अहम तीन मुद्दे हैं, बाकी कई छोटे मुद्दे भी हैं जिन पर सीएम की मुहर लगेगी। सबसे अहम है Indore BRTSपर एलिवेटेड कॉरिडोर का। बीआरटीएस की रेलिंग हटाई जा रही है। इस पर फ्लाईओवर का काम रुका हुआ है। यह विचार है कि एलआईजी से नौलखा तक एलिवेटेड कॉरिडोर किया जाए। इस पर मुहर लगी तो फिर काम तेजी से शुरू हो जाएगा। पूर्व में भी इस पर सर्वे हो चुके हैं।
  • दूसरा अहम मुद्दा मेट्रो के रूट का है। मेट्रो को अंडरग्राउंड ले जाएं या फिर जो रूट है वही बना रहे। इसे लेकर लंबे समय से उलझन चल रही है। विभागीय मंत्री कैलाश विजयवर्गीय इसे लेकर बीच में कई बार बैठकें ले चुके हैं। उनका तो बयान है कि अंडरग्राउंड जाएगी और इस पर सहमति हो चुकी है। लेकिन इसी बैठक में इस मुद्दे पर सीएम की उपस्थिति में अहम फैसला होना है।
  • तीसरा मुद्दा है इंदौर-उज्जैन मेट्रोपॉलिटन रीजन का। इसमें देवास, धार का भी एरिया शामिल होगा। यह भविष्य के लिए काफी अहम होगा, इसी के अनुसार फिर आगे फैसले और विकास होंगे। इसमें कितना एरिया आएगा और कैसे आगे इसमें चलना है, इन सभी पर चर्चा होगी।
ये खबरें भी पढ़ें...

इंदौर में SIR के कारण चोर गिरफ्तार, महाराष्ट्र से लेने आया था साल 2003 का डाटा

MP Weather Report : प्रदेश में कड़ाके की ठंड, इंदौर और पचमढ़ी में तापमान 5.2 डिग्री

इसके साथ ही यह मुद्दे भी चर्चा में

सीएम मोहन यादव इंदौरबैठक में कानून व्यवस्था पर भी चर्चा कर सकते हैं। लगातार बढ़ते ड्रग्स के कारोबार को लेकर जनप्रतिनिधि भी मुखर हैं, लेकिन वैसा कंट्रोल नहीं हो सका है। खुद सीएम भी कह चुके हैं नक्सलवाद के बाद अब नशे पर वार करना है।

नए रिंग रोड और बायपास, उसका कंट्रोल एरिया और पलासिया में मौजूद लोक निर्माण विभाग की जमीन का रिडेवलपमेंट के तहत प्रोजेक्ट पर भी बात होगी।

इंदौर-उज्जैन के बीच नई बस सेवा पर बात संभव है।

इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर, भविष्य के मुताबिक इंदौर को आईटी हब बनाने जैसे मुद्दे हैं।
ट्रैफिक तो अहम मुद्दा है ही

  • इंदौर के नाइट लाइफ के लिए पॉलिसी पर भी बात होगी।
  • प्राधिकरण के स्टार्टअप पार्क और कन्वेंशन सेंटर योजना की जानकारी।
  • लंबे समय से हर जगह सीसीटीवी लगाने वाली योजना भी है, जो शहर की सुरक्षा के लिए काफी अहम है।
  • इसके साथ ही इकोनॉमी कॉरिडोर और हुकुमचंद मिल की जमीन पर हाउसिंग बोर्ड प्रोजेक्ट का भी मुद्दा है।
ये खबरें भी पढ़ें...

इंदौर में कांग्रेस के प्रदर्शन पर FIR; अमित पटेल, विपिन वानखेड़े व अन्य बने आरोपी

इंदौर नगर निगम ने राजबाड़ा पर लगाए बकायादारों के नाम, पूर्व पार्षद अनवर डकैत भी शामिल

Tags:
  • इंदौर
  • मोहन सरकार
  • BRTS
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन
  • Indore BRTS
  • सीएम मोहन
  • मेट्रो
  • सीएम मोहन यादव इंदौर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा