आज उज्जैन में सिंहस्थ कार्यशाला की शुरुआत करेंगे सीएम मोहन यादव, जानें उनका पूरा शेड्यूल

Kaushiki | Jun 27, 2026, 09:12 IST
Share
cm mohann yadav
cm mohann yadav

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज प्रदेश के तीन बड़े क्षेत्रों के दौरे पर रहेंगे। सुबह वे उज्जैन जाकर सिंहस्थ 2028 की तैयारियों की शुरुआत करेंगे। दोपहर में भोपाल लौटकर वे छोटे कारोबारियों से जुड़े कार्यक्रम में शामिल होंगे।

सीएम मोहन यादव का दौरा: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (27 जून) प्रदेश के अलग-अलग जिलों के दौरे पर रहेंगे। वे उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारी बैठक और भोपाल में एमएसएमई दिवस के कार्यक्रम में भाग लेंगे। शाम को बैतूल के कुकरू गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से मिलेंगे। आइए जानें इनके आज के कार्यक्रम...

सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav)आज सुबह 10:30 बजे भोपाल से उज्जैन के लिए रवाना होंगे। वे सुबह 11:25 बजे उज्जैन के होटल अंजुश्री पैलेस पहुंच जाएंगे। यहां उनका स्थानीय नेताओं द्वारा स्वागत किया जाएगा।

उज्जैन में सीएम सिंहस्थ 2028 का संकल्प कार्यशाला की शुरुआत करेंगे। इस दौरान पिछले सिंहस्थ के अनुभवों पर भी बात होगी। साल 2028 में उज्जैन में सिंहस्थ मेला का आयोजन होने जा रहा है, जिसको लेकर अभी से तैयारियां शुरू हो रही है।

भोपाल में एमएसएमई दिवस कार्यक्रम

इसके बाद दोपहर 2:15 बजे सीएम उज्जैन से वापस भोपाल के लिए रवाना होंगे। भोपाल आने के बाद सीएम दोपहर 2:30 बजे रवीन्द्र भवन पहुंचेंगे। वे यहां आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। आज अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस 2026 मनाया जा रहा है।

इस मौके पर सशक्त उद्यमी : समृद्ध मध्यप्रदेश कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में सीएम इंडस्ट्रियलिस्ट्स से बातचीत करेंगे। वे प्रदेश के विकास पर अपनी बात रखेंगे। कार्यक्रम में कई बड़ी घोषणाएं भी हो सकती हैं।

बैतूल के कुकरू गांव में ग्राम चौपाल

इन सभी के बाद सीएम शाम 4:20 बजे भोपाल से बैतूल जिले के लिए रवाना होंगे। वे भैंसदेही विधानसभा क्षेत्र के लिए निकलेंगे। शाम 5:45 बजे वे भैंसदेही के सुंदर पहाड़ी इलाके के कुकरू पहुंचेंगे।

कुकरू गांव में सीएम ग्राम चौपाल कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां वे गांव के लोगों से बातचीत करेंगे। ग्राम चौपाल खत्म होने के बाद सीएम कुकरू में ही रुकेंगे। इस चौपाल में ग्रामीण अपनी समस्याएं सीएम के सामने रखेंगे।

समीक्षा बैठक करेंगे जीतू पटवारी

एमपी पीसीसी चीफ जीतू पटवारीआज (27 जून) भोपाल में रहेंगे। वे दोपहर 12:30 बजे पीसीसी कार्यालय भोपाल पहुंचेंगे। यहां वे प्रदेश के आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर समीक्षा बैठक लेंगे। इस बैठक में चुनाव की तैयारियों और रणनीति पर चर्चा होगी। कार्यक्रम पूरा करने के बाद जीतू पटवारी आज भोपाल में ही रात्रि विश्राम करेंगे।

ये खबरें भी पढ़ें...

MP की राजधानी समेत 15 जिलों में बन रहे आतंकवादियों के आधार, UIDAI ने खोला राज

कांग्रेस का नया दांव, जेन-जी को साधने की तैयारी; सबसे बड़ी चुनौती अपनी ही गुटबाजी

कर्मचारी की पूर्व सेवा मानने में देरी, हाई कोर्ट ने दो अधिकारियों को भेजा नोटिस

MP-CG और राजस्थान का मौसम अपडेट: कहीं उमस और गर्मी, कहीं भारी बारिश का अलर्ट!

Tags:
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • एमपी पीसीसी चीफ जीतू पटवारी
  • सिंहस्थ
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
  • सीएम मोहन यादव का दौरा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा