उज्जैन दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, महाकाल वन मेला और करोड़ों के प्रोजेक्ट का करेंगे शुभारंभ

Kaushiki | Feb 11, 2026, 09:34 IST
Share
cm mohan yadav
cm mohan yadav

सीएम मोहन यादव आज उज्जैन में महाकाल वन मेले और हरियाखेड़ी जल प्रोजेक्ट की शुरुआत करेंगे। इसके पहले, वे भोपाल में दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि भी देंगे।

सीएम मोहन यादव दौरा: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज (11 फरवरी) का दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। वे अपनी दिन की शुरुआत दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि देकर करेंगे। फिर दोपहर और शाम का वक्त प्रदेश की जनता के लिए खास होने वाला है। आइए, जानते हैं उनके आज के कार्यक्रम...

पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि

सीएम मोहन यादव के दिन की शुरुआत राजधानी भोपाल से होगी। आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि है। इस मौके पर सीएम भोपाल के लालघाटी चौराहा पहुंचेंगे। वहां आयोजित विशेष कार्यक्रम में वे उनकी प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद, सीएम उज्जैन के लिए रवाना होंगे।

सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

दोपहर 1:00 बजे सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav)उज्जैन के प्रसिद्ध कालिदास अकादमी पहुंचेंगे। यहां वे 1133 करोड़ की हरियाखेड़ी जलप्रदाय योजना का भूमिपूजन करेंगे। इससे उज्जैन शहर को रोज सौ एमएलडी शुद्ध पीने का पानी मिलेगा।

इस प्रोजेक्ट की खास बातें ये है कि- ये उज्जैन शहर की भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इससे शहर के कई इलाकों में पेयजल की किल्लत पूरी तरह खत्म हो जाएगी।

इसके साथ ही उज्जैन को सफाई और टेक्नोलॉजी में भी बढ़ावा मिलेगा। कालिदास अकादमी में मुख्यमंत्री 16 नई डोर-टू-डोर कचरा गाड़ियां और 5 अन्य वाहनों को हरी झंडी दिखाएंगे।

महाकाल वन मेले का शुभारंभ

इसके बाद सीएम मोहन यादव शाम 4:00 बजे श्री महाकाल वन मेले का शुभारंभ करेंगे।

समृद्ध वन, खुशहाल जन थीम पर आधारित ये मेला 11 से 16 फरवरी तक चलेगा। इस मेले का उद्देश्य लोगों को जंगलों, आयुर्वेद और पर्यावरण संरक्षण से जोड़ना है।

इसमें फॉरेस्ट प्रोडूस की प्रदर्शनी लगेगी। यहां लोग शुद्ध जड़ी-बूटियां और पारंपरिक उत्पाद खरीद सकेंगे। ये 5 दिवसीय आयोजन युवाओं और किसानों के लिए ज्ञान का केंद्र बनेगा।

ये खबर भी पढ़ें...

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

Ladli Behna Yojana : फरवरी में इस दिन आ सकती है लाड़ली बहना की 33वीं किस्त

एमपी, सीजी और राजस्थान में बदला मौसम, दिन में गर्मी की दस्तक, तो रातों में हल्की ठंड बरकरार

11 फरवरी का इतिहास: एक अनाथ बालक कैसे बना भारतीय राजनीति का सूर्य

Tags:
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • महाकाल
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
  • सीएम मोहन यादव दौरा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा