उत्तराखंड और दिल्ली दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, रीवा जाएंगे जीतू

Kaushiki | May 27, 2026, 08:55 IST
Share
CM Mohan Yadav
CM Mohan Yadav

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज उत्तराखंड और नई दिल्ली के दौरे पर हैं। वे वहां विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दूसरी ओर, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी भी रीवा और सीधी के दौरे पर रहेंगे।

सीएम मोहन यादव का दौरा: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री आज उत्तराखंड और देश की राजधानी नई दिल्ली के दौरे पर रहेंगे। सीएम मोहन यादव सुबह उज्जैन से इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

यहां से वे सुबह देहरादून के जालीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहीं, एमपी कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी रीवा और सीधी के दौरे पर रहेंगे। आइए जानें इनके आज के कार्यक्रम...

देवस्थानम आश्रम जाएंगे सीएम

सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav)आज बेहद व्यस्त रहने वाले हैं। वे आज इंदौर से देहरादून के लिए रवाना होंगे। सीएम सुबह 10:15 बजे देहरादून के जालीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

देहरादून से वे अल्मोड़ा जिले के लिए रवाना होंगे। वे सुबह 10:25 बजे वहां पहुंचेंगे। अल्मोड़ा पहुंचने के बाद सीएम का मुख्य कार्यक्रम शुरू होगा। वे वहां एक प्रसिद्ध आध्यात्मिक केंद्र का दौरा करेंगे।

सीएम सुबह 11:15 बजे श्री कल्याणिका हिमालय देवस्थानम आश्रम पहुंचेंगे। वे इस आश्रम में दर्शन के लिए जाएंगे। यहां वे देवस्थानम आश्रम में दोपहर 2:30 बजे तक रुकेंगे।

इसके बाद वे वापस कनरा हेलीपैड के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर 2:55 बजे सीएम वापस देहरादून के लिए रवाना होंगे। दोपहर 3:40 बजे वे देहरादून एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

दिल्ली में स्थानीय कार्यक्रम

देहरादून पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री शाम 3:50 बजे नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। वे शाम 4:25 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचेंगे। नई दिल्ली पहुंचने के बाद सीएम वहां आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। उनके आगे के कार्यक्रम बाद में जारी होंगे।

सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

  • मुख्यमंत्री उज्जैन हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
  • सुबह 10.15 बजे: सीएम इंदौर एयरपोर्ट से देहरादून के जालीग्रांट एयरपोर्ट जाएंगे।
  • सुबह 11.10 बजे: जालीग्रांट एयरपोर्ट से कनरा हेलीपैड, लमगड़ा (अल्मोड़ा) जाएंगे।
  • सुबह 11.30 बजे: कनरा डोल स्थित श्री कल्याणिका हिमालय देवस्थानम आश्रम जाएंगे।
  • दोपहर 02.30: श्री कल्याणिका आश्रम से वापस कनरा हेलीपैड पहुंचेंगे।
  • दोपहर 02.55: कनरा हेलीपैड (अल्मोड़ा) से हेलीकॉप्टर द्वारा वापस देहरादून एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
  • शाम 03.50: देहरादून एयरपोर्ट से विमान द्वारा दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

रीवा दौरे पर जीतू पटवारी

दूसरी तरफ, एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भी आज पूरी तरह एक्टिव मोड में हैं। वे रीवा और सीधी के दौरे पर रहेंगे। जीतू पटवारी आज रीवा में नए जिला कांग्रेस कार्यालय का भूमिपूजन करने वाले हैं।

इसके बाद वे पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। वे रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली के ब्लॉक और नगर अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में भी शामिल होंगे।

ये खबरें भी पढ़ें...

एमपी में NGO का खेल, कागजों में डेढ़ लाख, दर्पण पोर्टल पर वेरिफिकेशन कराने पहुंचें केवल 8148

शिशु मृत्यू दर में एमपी नंबर दो पर, हर तीसरा बच्चा कुपोषण का शिकार, SRS रिपोर्ट में खुलासा

एमपी सरकार फिर से ले रही 2800 करोड़ का कर्ज, चालू वित्त वर्ष में चौथी बार

ट्विशा शर्मा केस: हाईकोर्ट में बड़ी सुनवाई आज, रिटायर्ड जज गिरिबाला की बढ़ेंगी मुश्किलें?

Tags:
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
  • सीएम मोहन यादव का दौरा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा