आज तीन जिलों के दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, जानें उनका पूरा शेड्यूल

Kaushiki | Jun 19, 2026, 08:54 IST
Share
cm mohan yadav
cm mohan yadav

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज खंडवा, इंदौर और उज्जैन के दौरे पर हैं। वे ओंकारेश्वर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ विश्व सिकल सेल दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद इंदौर में विकास कार्यों का भूमिपूजन और उज्जैन में समीक्षा बैठक करेंगे।

सीएम मोहन यादव का दौरा:मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (19 जून) प्रदेश के तीन बड़े जिलों के दौरे पर रहेंगे। सीएम सुबह भोपाल से सीधे खंडवा जिले के लिए रवाना होंगे। ये दौरा सुबह से लेकर देर रात तक चलेगा। उनके इस दौरे को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आइए जानें इनके आज के कार्यक्रम...

सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) सुबह 10:00 बजे खंडवा के ओंकारेश्वर पहुंचेंगे। वहां वे देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत करेंगे। इस दौरान स्थानीय नेता भी वहां मौजूद रहेंगे।

राष्ट्रपति के आवभगत में विश्व सिकल सेल दिवस कार्यक्रम आयोजित होगा। इस राज्य स्तरीय समारोह में राज्यपाल मंगूभाई पटेल भी शामिल होंगे। सभी नेता जनजातीय स्वास्थ्य पर बात करेंगे।

एमपी में सिकल सेल अभियान के आंकड़े

मध्य प्रदेश सरकार सिकल सेल बीमारी को खत्म करने में जुटी है। जनजातीय इलाकों में जांच के लिए बड़ा अभियान चलाया जा रहा है। अब तक एक करोड़ 32 लाख लोगों की जांच हुई है।

इस जांच में करीब 39 हजार सिकल सेल रोगी मिले हैं। साथ ही दो लाख से ज्यादा बीमारी के वाहक पहचाने गए। सरकार ने एक करोड़ 20 लाख कार्ड बांटे हैं। सरकार ने इस बीमारी से लड़ने के लिए विशेष तैयारी की है।

इसके तहत 37 सौ सिकल मित्रों को ट्रेनिंग दी गई है। ये लोग समाज में जाकर जागरूकता बढ़ाने का काम करेंगे। यह सिकल मित्र मरीजों की लगातार निगरानी भी करने वाले हैं। इससे ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य व्यवस्था काफी बेहतर हो जाएगी।

इंदौर को नए विकास कार्यों की सौगात

ओंकारेश्वर के कार्यक्रम के बाद सीएम इंदौर के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर 12:15 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को विदाई दी जाएगी।

इसके बाद सीएम इंदौर को करोड़ों रुपए की सौगात देंगे। वे बॉम्बे हॉस्पिटल तुलसी नगर में नई सड़क का भूमिपूजन करेंगे। दोपहर 2:15 बजे वे राजीव गांधी चौराहे के कार्यक्रम में जाएंगे।

इंदौर के कार्यक्रमों को पूरा कर सीएम शाम को उज्जैन के लिए निकलेंगे। शाम 5:30 बजे वे कलेक्ट्रेट ऑफिस में बैठक करेंगे। इस बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा की जा सकती है। सीएम आज रात उज्जैन में ही विश्राम करेंगे।

ये खबरें भी पढ़ें...

कूनो के बाद कहां होगा चीतों का नया घर? गुजरात-एमपी के अभ्यारण्यों के बीच होड़

कार में बन रही थी रील तभी सामने से टकरा गई बाइक, 3 की मौत

एमपी में इस दिन आएगा मानसून, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट

एमपी में नया नियम: बोरवेल खुला छोड़ा तो होगी अब सीधी जेल और भारी जुर्माना

Tags:
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
  • सीएम मोहन यादव का दौरा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि