सीएम मोहन यादव के साथ प्लेन में क्यों गए थे महापौर पुष्यमित्र भार्गव? ये थी वजह

Sanjay Gupta | Mar 07, 2026, 14:55 IST
Share
cm mohan with indore mayor
cm mohan with indore mayor

सीएम डॉ. मोहन यादव शुक्रवार दोपहर इंदौर आए थे। यहां एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह भोपाल वापस जा रहे थे। इस दौरान उन्होंने महापौर पुष्यमित्र भार्गव को भी अपने साथ ले लिया।

Indore. मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव शुक्रवार को इंदौर में संघ के पदाधिकारी विनय पिंगले के यहां एक वैवाहिक आयोजन में शिरकत करने आए थे। शाम को जब वह एयरपोर्ट से रवाना हो रहे थे, तो महापौर पुष्यमित्र भार्गव को भी अपने साथ ले गए।

मंत्री तुलसीराम सिलावट भी उनके साथ थे। इसके बाद राजनीति के गलियारों में चर्चा होने लगी कि सीएम ने महापौर को अपने साथ क्यों लिया। अब इसकी वजह सामने आ गई है।

इसलिए सीएम के साथ उड़े महापौर

दरअसल इंदौर नगर निगम का महत्वाकांक्षी सोलर प्लांट जलूद में तैयार हो गया है। इस प्रोजेक्ट के लिए ही इंदौर नगर निगम ने Green bond जारी कर आमजन से बॉन्डके जरिए राशि ली थी।

अब यह प्रोजेक्ट तैयार हो गया है और इसका लोकार्पण होना है। इस प्रोजेक्ट से हर माह 5 करोड़ की बिजली यानी साल की 60 करोड़ की बचत इंदौर निगम को होगी।

महापौर ने इस प्रोजेक्ट के लिए लंबी प्लानिंग की थी और आखिर अब यह तैयार हो गया है। सीएम के हाथों इसका लोकार्पण होना है। इसके साथ ही एसटीपी तैयार हो गए हैं। साथ ही निगम के कई और प्रोजेक्ट के भूमिपूजन, लोकार्पण जैसे काम हैं।

इन सभी पर चर्चा के लिए महापौर ने सीएम से समय मांगा था। आखिर सीएम ने जब उन्हें एयरपोर्ट पर देखा तो कहा चलो साथ में भोपाल, प्लेन में ही चर्चा भी हो जाएगी।

इसके बाद महापौर सीएम के साथ रवाना हो गए और प्लेन में इन प्रोजेक्ट को लेकर और आगे समय तय करने के लिए लंबी चर्चा हुई।

सिंहस्थ के चलते इंदौर में कई प्रोजेक्ट

उज्जैन सिंहस्थ 2028 को देखते हुए इंदौर (Indore News) में कई प्रोजेक्ट अहम हैं। खासकर कान्ह नदी की सफाई के लिए एसटीपी भी अहम है। कई ब्रिज भी तैयार हो रहे हैं, जिससे इंदौर-उज्जैन के लिए आवागमन सुविधाजनक होगा।

मेट्रो प्रोजेक्ट भी चल रहा है। ऐसे में सीएम डॉ. मोहन यादव की भी उज्जैन-इंदौर रोड के कामों पर है जिसमें देरी नहीं हो।

इंदौर से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें...

UPSC 2025 में इंदौर की अनन्या, दीक्षा, समीक्षा और रिशुल के साथ दृष्टिबाधित अक्षत ने भी पाई सफलता

इंदौर में 946 करोड़ में बिके 23 शराब ग्रुप, अभी आधे ग्रुप की बिक्री बाकी

इंदौर में अरबों की संपत्ति वाले चोइथराम ट्रस्ट में ट्रस्टी मोतियानी पर चलेगा केस

इंदौर के शराब ठेके में बेंगलुरु की कंपनी की एंट्री, सबसे महंगे ग्रुप से सूरज रजक बाहर

उज्जैन से इंदौर के बीच चलेगी वंदेभारत मेट्रो, जानें क्या होगी ट्रेन की खासियत

Tags:
  • Indore News
  • इंदौर नगर निगम
  • तुलसीराम सिलावट
  • सिंहस्थ 2028
  • महापौर पुष्यमित्र भार्गव
  • उज्जैन-इंदौर रोड
  • उज्जैन सिंहस्थ 2028
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज