सीएम ने की रामराजा लोक की समीक्षा, ओरछा में देखने को मिलेंगे श्रीराम के प्रसंगों के दृश्य

Amresh Kushwaha | Jul 20, 2024, 10:13 IST
Share
सीएम ने कि रामराजा लोक की समीक्षा
सीएम ने कि रामराजा लोक की समीक्षा

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने श्री रामराजा लोक के निर्माण की समीक्षा की। रामराजा लोक ओरछा में भगवान श्रीराम के प्रसंगों को दर्शाया जाएगा। साथ ही प्रदेश की कला-संस्कृति पर आधारित मेले अन्य राज्यों में आयोजित किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक लोकों के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि ओरछा में विकसित श्रीराम राजा लोक में भगवान श्रीराम के प्रमुख प्रसंगों को दर्शाया जाएगा। इन पर लाइट एंड साउंड शो की प्रस्तुति की व्यवस्था भी होगी।

रामायण के प्रसंग देखने को मिलेंगे

मुख्यमंत्री यादव ने कहा है कि ओरछा में श्री रामराजा लोक विकसित हो रहा है। भगवान श्रीराम ने मध्य प्रदेश में वनवास अवधि बिताई थी। श्रीराम के वर्तमान मध्यप्रदेश के भू-भाग में बिताए गए समयावधि में हुए प्रमुख प्रसंगों को श्री रामराजा लोक दर्शाया जाएगा।

ये खबर भी पढ़िए...एमपी के छह लाख किसानों को नहीं मिलेगी PM Kisan Samman Nidhi की राशि, इस कारण रुका पैसा

लाइट एंड साउंड शो की प्रस्तुति

साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक लोकों के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि इन स्थानों पर लाइट एंड साउंड शो की प्रस्तुति की व्यवस्था भी हो। प्रदेश में विकसित हो रहे विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक लोक के आय के साधन सुनिश्चित करें। साथ ही उनके निर्माण और प्रबंधन प्रक्रिया तय की जाए। जिससे सभी लोकों का संचालन सुव्यवस्थित रूप से हो सके।

संबंधित विभागों संचालन समिति बनाई गई

लोकों का बेहतर प्रबंध सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संबंधित विभागों की स्थानीय स्तर पर संचालन समिति बनाई जाए। जिसमें संबंधित विभाग जैसे संस्कृति, पर्यटन, धर्मस्व, राजस्व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा नगरीय विकास एवं आवास विभाग शामिल हैं।

7efa649b-271
7efa649b-271


भादवा माता लोक का विकास कार्य

भादवा माता लोक से आयुर्वेदिक अस्पताल को जोड़ने के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि संत रविदास लोक सागर में शोधपीठ और शैक्षणिक संस्था विकसित की जाए। भादवा माता लोक नीमच में श्रद्धालु दर्शन के साथ-साथ स्वास्थ्य लाभ की दृष्टि से भी आते हैं, इसलिए आयुर्वेदिक अस्पताल और फिजियोथेरेपी सेंटर को भी जोड़ा जाए।

ये खबर भी पढ़िए...ट्रेवल इंश्योरेंस पॉलिसी : ये 45 पैसे दिला सकते हैं हादसे के बाद परिवार को 10 लाख तक की राहत

स्मारकों की कार्ययोजना पर भी चर्चा

मंदिर जिस स्थापत्य शैली में बने हैं, उनकी विशेषताओं का संरचनाओं के निर्माण में अनुसरण किया जाए। बैठक में सभी लोकों और स्मारकों की कार्ययोजना पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर के प्रचार-प्रसार के लिए प्रदेश की कला-संस्कृति-स्थापत्य और प्रमुख व्यंजनों पर केंद्रित मेले देश के अन्य राज्यों में आयोजित किए जाएं। इससे प्रदेश के पर्यटन को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

18 लोकों का हो रहा विकास

धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत के गौरव के केंद्र बनेंगे लोक बैठक में बताया गया कि प्रदेश में सांस्कृतिक, धार्मिक पुनर्जागरण और पर्यटन के विकास के उद्देश्य से 18 लोकों के विकास किया जा रहा है। इनमें 14 धार्मिक और चार सांस्कृतिक आधार के लोक शामिल हैं।

मंत्री और अधिकारी रहें उपस्थित

इस समीक्षा बैठक में संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास और धर्मस्व मंत्री श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी, मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा, अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव संस्कृति तथा पर्यटन श्री शिवशेखर शुक्ला तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Orchha
  • रामराजा मंदिर ओरछा
  • Orchha city
  • रामराजा ओरछा
  • रामराजा लोक
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा