सिंहस्थ 2028 को लेकर सीएम बोले- अधूरी पड़ी योजनाओं को जल्द करें पूर्ण

Madhav Singh | Updated:
Share
s
s

सिंहस्थ 2028 के लिए बनी मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अधूरी पड़ी योजनाओं को जल्द पूरा करने और उज्जैन-इंदौर मेट्रो के साथ अन्य रेलवे सुविधाओं के बारे में चर्चा की।

2028 के लिए गठित मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक में सीएम डॉ. मोहन यादव ने पड़ाव क्षेत्र में टीपीएस के माध्यम से विकास, पार्किंग परिवहन प्रस्ताव और उज्जैन इंदौर मेट्रो परियोजना पर विभागों द्वारा की जा रही कार्यवाही की अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। बैठक में उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, तुलसी सिलावट, उदय प्रताप सिंह, गोविंद सिंह राजपूत, प्रद्युम्न तोमर, धर्मेंद्र सिंह लोधी मौजूद रहे।

इंदौर और उज्जैन दोनों संभागों का बड़ा पर्व है सिंहस्थ

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि सिंहस्थ इंदौर और उज्जैन दोनों संभागों का बड़ा पर्व है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु ओंकारेश्वर और महेश्वर आते हैं। यहां आने वाले यात्री पूरे क्षेत्र का भ्रमण करते हैं। इसी को देखते हुए आवश्यक सुविधाओं का विकास किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि बुजुर्ग यात्रियों की सुविधा के लिए पार्किंग के स्थान घाट के जितने नजदीक होंगे उन्हें उतनी ही सुविधा होगी। विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं और अन्य संस्थाओं के परिसर भी पार्किंग के लिए उपयोग में लिए जाएं। इसके लिए अध्ययन और सर्वेक्षण कर कार्रवाई की जाए।

CM बोले-हरदा विस्फोट देख लगा आतंकी घटना तो नहीं, सदन कार्यवाही स्थगित

4 लाइन निर्माण का कार्य जल्द किया जाए पूर्ण

बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि उज्जैन में केडी गेट से वीर दुर्गादास की छतरी से गोंसा मार्ग की लंबाई पर 4 लाइन मार्ग का निर्माण जल्द से जल्द पूर्ण किया जाए। इस मार्ग के बनने से गोपाल मंदिर और मुख्य शहरी भाग को सीधे जावरा, बड़नगर तथा काल भैरव की तरफ जाने के लिए नागरिकों को सुविधा मिलेगी। अध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वर्तमान में उज्जैन के सदावल में हेलीपैड का निर्माण भी किया जा रहा है। तीर्थ दर्शन योजना में आने वाले यात्री यहां आसानी से पहुंच सकेंगे। इससे शहरी क्षेत्र को सीधे हेलीपैड से जोड़ने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि आमजन को भविष्य में प्राप्त होने वाली सुविधा के दृष्टिगत लोक निर्माण विभाग द्वारा कार्रवाई की जाए।

MP में शराब की दुकानें धार्मिक स्थलों से डेढ़ KM दूर, ये बैठक के फैसले

मेट्रो के साथ अन्य रेल सुविधाओं के लिए करें प्रयास

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उज्जैन-इंदौर मेट्रो के साथ ही अन्य रेल सुविधाओं के विकास के लिए आवश्यक प्रयास किए जाएं। बैठक में रेल मंत्रालय से समन्वय के लिए पूर्व में परिवहन विभाग नोडल विभाग की भूमिका निभा रहा था। अब लोक निर्माण विभाग को यह दायित्व दिया गया है। पूर्व के स्वीकृत कार्यों को भी जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने घाटों के जीर्णोद्धार और अन्य घाटों के सौंदर्यीकरण के संबंध में भी निर्देश दिए हैं।

सीएम मोहन यादव ने जीएसटी को लेकर व्यापारियों से कही ये बड़ी बात

इन योजनाओं पर भी हुई चर्चा

बैठक में कान्ह नदी व्यपवर्तन योजना और नए बैराजों के निर्माण संबंधी योजनाओं पर भी चर्चा की गई। मुख्यमंत्री डा. यादव ने सिंहस्थ: 2028 के संदर्भ में विभागों को समन्वय पूर्वक कार्य करने और विकास के लिए समय सीमा में कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास नीरज मंडलोई ने प्रजेंटेशन दिया। बैठक में लोक निर्माण, जल संसाधन, ऊर्जा, नवकरणीय ऊर्जा, आयुष, संस्कृति और अन्य विभागों द्वारा संचालित कार्यों की जानकारी दी गई।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • CM Mohan Yadav
  • Chief Minister CM Mohan Yadav
  • मुख्यमंत्री मोहन यादव
  • CM Mohan Yadav action
  • मध्य प्रदेश
  • सिंहस्थ 2028
  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव
Rajasthan Top News: 64 विला-कॉटेज मामले में IAS शिखर अग्रवाल पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, गिरफ्तारी और ACB कार्रवाई पर रोक की मांग

By Jageshwar Prasad

Rajasthan Top News: 64 विला-कॉटेज मामले में IAS शिखर अग्रवाल पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, गिरफ्तारी और ACB कार्रवाई पर रोक की मांग
CG Top News : सड़क हादसे में मदद करने पर 25 हजार, 10 ट्रेनें रद्द, रायपुर में पानी पर ₹427 करोड़ खर्च फिर भी एक लाख घर प्यासे

By Umeshwari Baghel

CG Top News : सड़क हादसे में मदद करने पर 25 हजार, 10 ट्रेनें रद्द, रायपुर में पानी पर ₹427 करोड़ खर्च फिर भी एक लाख घर प्यासे
MP में 641 मकानों पर चला बुलडोजर: भोपाल में 599 घर जमींदोज, इंदौर में 42 मकान टूटे, रहवासी लगाए ये आरोप

By

MP में 641 मकानों पर चला बुलडोजर: भोपाल में 599 घर जमींदोज, इंदौर में 42 मकान टूटे, रहवासी लगाए ये आरोप
MP में जनगणना-2027 की तैयारी तेज: मास्टर ट्रेनर्स की आज से 4 दिवसीय ट्रेनिंग शुरू, 25 जनवरी से घर-घर दस्तक देंगे कर्मचारी

By Amresh Kushwaha

MP में जनगणना-2027 की तैयारी तेज: मास्टर ट्रेनर्स की आज से 4 दिवसीय ट्रेनिंग शुरू, 25 जनवरी से घर-घर दस्तक देंगे कर्मचारी
आपसी विवाद में हिंसा की भयावह घटना, युवक के प्राइवेट पार्ट में डाला शावर पाइप, सर्जिकल टीम ने किया कमाल

By Jageshwar Prasad

आपसी विवाद में हिंसा की भयावह घटना, युवक के प्राइवेट पार्ट में डाला शावर पाइप, सर्जिकल टीम ने किया कमाल
सुप्रीम कोर्ट का गोपालपुरा बाईपास के कोचिंग संस्थानों को राहत देने से इंकार, मकानों में दुकानें भी करनी होगी बंद

By Mukesh Sharma

सुप्रीम कोर्ट का गोपालपुरा बाईपास के कोचिंग संस्थानों को राहत देने से इंकार, मकानों में दुकानें भी करनी होगी बंद
MP में अवैध खनन का खेल कैसे चलता है? पूर्व DGP और PCCF ने बताई माफिया के बेखौफ होने की वजह

By Atul Dwivedi

MP में अवैध खनन का खेल कैसे चलता है? पूर्व DGP और PCCF ने बताई माफिया के बेखौफ होने की वजह