संकल्प पत्र को गीता-रामायण बताने वाले सीएम भूल गए किसानों को 2700 रुपए समर्थन मूल्य देना

Sandeep Kumar | Mar 19, 2024, 17:28 IST
Share
ggGG
संकल्प पत्र को लेकर कांग्रेस बीजेपी पर हमलावर

कांग्रेस बजट सत्र के दौरान विधानसभा में सीएम डॉ. मोहन यादव द्वारा संकल्प पत्र को गीता -रामायण बताने पर कांग्रेसी अब चुटकी ले रहे हैं। अब लोकसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस इस मुद्दे पर हमलावर नजर आ रही है।

संजय शर्मा @ BHOPAL. विधानसभा चुनाव ( Assembly elections ) के समय गेहूं का समर्थन मूल्य 2700 रुपए प्रति क्विंटल करने का वादा सरकार भूल गई है। सरकार ने समर्थन मूल्य केवल 125 रुपया ही बढ़ाया है, जिससे किसान खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। बीजेपी के संकल्प पत्र में समर्थन मूल्य 2700 रुपए देने का वादा करने के बाद अब इसे अनदेखा करने पर किसानों में नाराजगी बनी हुई है। विधानसभा में सीएम डॉ. मोहन यादव ( CM Dr. Mohan Yadav ) द्वारा संकल्प पत्र ( Resolution letter ) को गीता -रामायण ( Geeta-Ramayana ) बताने के बयान पर किसान और कांग्रेस चुटकी ले रही है। कांग्रेस बजट सत्र के दौरान पहले ही संकल्प पत्र में किए वादों को लेकर हंगामा कर चुकी है। अब लोकसभा चुनाव में को देखते हुए इस मुद्दे पर हमलावर नजर आ रही है। कहीं युवाओं और कर्मचारियों की नाराजगी के बाद अब खरीदी सीजन में किसानों का असंतोष लोकसभा चुनाव में बीजेपी सरकार की मुश्किल बड़ा सकता है।

ये खबर भी पढ़िए..Shivraj Singh Chauhan मंच से बोले- Love You too, Always with you

ये खबर भी पढ़िए..शिवपुरी की छात्रा का कोटा से अपहरण, बदमाशों ने मांगी 30 लाख की फिरौती

बीजेपी ने संकल्प पत्र में किया था वादा


संकल्प पत्र में कई योजनाओं के साथ ही बीजेपी, प्रदेश के किसानों को प्रति क्विंटल गेहूं की खरीदी का समर्थन मूल्य 2700 रुपया देने का वादा करके विधान सभा चुनाव में उतरी थी। विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण में संकल्प पत्र में किए कई वादों का उल्लेख न होने पर विपक्ष ने वादा खिलाफी के आरोप लगाए थे। जिस पर मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने जवाब देते हुए बीजेपी के संकल्प पत्र को धर्म ग्रन्थ और गीता रामायण की तरह बताकर हर वादा पूरा करने का भरोसा दिलाया था। उनके इस आश्वासन के बाद किसान रबी सीजन में गेहूं की उपज के लिए समर्थन मूल्य 2700 रुपया मिलने की आस लगाए बैठे थे, लेकिन पिछले दिनों सरकार द्वारा गेहूं खरीद के लिए समर्थन मूल्य में केवल 125 रुपया ही बढ़ाया है। अब प्रदेश के किसानों को खरीद केंद्र पर गेहूं बेंचने पर प्रति क्विंटल 2400 रुपया ही मिलेगा। यानी संकल्प पत्र में किया वादा और विधानसभा में सीएम द्वारा दिया गया आश्वासन दोनों ही सरकार ने पूरे नहीं किए हैं।

ये खबर भी पढ़िए...IPS Manoj Sharma : 12वीं फेल मनोज कुमार शर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानकर आपका भी दिल खुश हो जाएगा

कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप


सरकार से समर्थन मूल्य 2700 रुपया मिलने की उम्मीद में बैठे किसान और कांग्रेस इसे इसे वादा खिलाफी बता रही है। किसानों का कहना है जब सरकार के पास नई योजनाओं, उद्योगों को छूट देने के साथ ही निर्माण कार्यों के लिए बेहिसाब बजट है तो किसानों की अनदेखी क्यों। सरकार ने कर्मचारी संगठनों के विरोध के अगले ही दिन उनका महंगाई भत्ता बढ़ा दिया तो क्या किसानों पर इस महंगाई की मार नहीं पड़ रही। खैर किसानों के प्रति दोहरे व्यवहार से प्रदेश के लाखों किसानों में नाराजगी बढ़ रही है और खरीद शुरू होते ही केंद्रों पर इसका असर दिखाई देने का अंदेशा है। उधर विधानसभा में सरकार को घेरने वाली कांग्रेस वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए लोकसभा चुनाव में इसे मुद्दा बनाने की तैयारी कर रही है।

ये खबर भी पढ़िए...MP Holi Special Train List: होली में घर जाने के लिए अब नहीं होना पड़ेगा परेशान, रेलवे चलाने जा रही ये स्पेशल ट्रेनें

Tags:
  • CM Dr. Mohan Yadav
  • कांग्रेस
  • Assembly Elections
  • resolution letter
  • किसान
  • Geeta-Ramayana
  • बीजेपी के संकल्प पत्र
  • समर्थन मूल्य 2700
नर्मदा उद्गम क्षेत्र को बचाएगी MP सरकार: अमरकंटक में बसेगा नया शहर, 11 हजार हेक्टेयर में विकसित होगी सैटेलाइट सिटी

By Amresh Kushwaha

नर्मदा उद्गम क्षेत्र को बचाएगी MP सरकार: अमरकंटक में बसेगा नया शहर, 11 हजार हेक्टेयर में विकसित होगी सैटेलाइट सिटी
धमतरी धर्मांतरण विवाद: गंगाजल पिलाकर परिवार की हिंदू धर्म में वापसी, फिर मिली अंतिम संस्कार की अनुमति

By Harrison Masih

धमतरी धर्मांतरण विवाद: गंगाजल पिलाकर परिवार की हिंदू धर्म में वापसी, फिर मिली अंतिम संस्कार की अनुमति
जयपुर: न्यू सांगानेर रोड के अवैध निर्माणों पर चल रहा बुलडोजर, विधायक बोले- जेडीए ने गलत मार्किंग की

By Jageshwar prasad

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड के अवैध निर्माणों पर चल रहा बुलडोजर, विधायक बोले- जेडीए ने गलत मार्किंग की
कहीं आप तो नहीं खा रहे एवरेस्ट का ये जीरा पाउडर? जांच में निकला अनसेफ, FSSAI ने बाजार से वापस मंगाने के दिए आदेश

By Aman Vaishnav

कहीं आप तो नहीं खा रहे एवरेस्ट का ये जीरा पाउडर? जांच में निकला अनसेफ, FSSAI ने बाजार से वापस मंगाने के दिए आदेश
लाड़ली बहना बहुत महंगी पड़ गई... सीएम बोले- मुख्यमंत्री बनते ही इतनी भारी मार पड़ेगी, पता नहीं था

By Sourabh Bhatnagar

लाड़ली बहना बहुत महंगी पड़ गई... सीएम बोले- मुख्यमंत्री बनते ही इतनी भारी मार पड़ेगी, पता नहीं था
भजनलाल शर्मा आज नगर निकायों के कामकाज पर करेंगे चर्चा, सीएम आवास पर होगी अहम बैठक

By Ashish Bhardwaj

भजनलाल शर्मा आज नगर निकायों के कामकाज पर करेंगे चर्चा, सीएम आवास पर होगी अहम बैठक
आज खंडवा दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव: मेधावी छात्र-छात्राओं को देंगे स्कूटी, कई अन्य कार्यक्रमों में होंगे शामिल

By Amresh Kushwaha

आज खंडवा दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव: मेधावी छात्र-छात्राओं को देंगे स्कूटी, कई अन्य कार्यक्रमों में होंगे शामिल