पत्नी साधना ने गिनाए सीएम शिवराज के साथ शादी के 30 साल, बेटे कार्तिकेय ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Ujjwal Rai | Oct 19, 2023, 24:00 IST
Share
पत्नी साधना ने गिनाए सीएम शिवराज के साथ शादी के 30 साल, बेटे कार्तिकेय ने कांग्रेस पर साधा निशाना
पत्नी साधना ने गिनाए सीएम शिवराज के साथ शादी के 30 साल, बेटे कार्तिकेय ने कांग्रेस पर साधा निशाना

विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार करते समय साधना सिंह ने कहा कि 30 साल पहले जब वह शादी करके आईं तब बुधनी में कुछ नहीं था और आज सबकुछ है

BHOPAL. मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनावों में शिवराज सिंह चौहान मैदान में उतरने वाले हैं। सीएम को बुधनी से टिकट दिया गया है। इस दौरान उनकी पत्नी साधना सिंह और बेटे कार्तिकेय चौहान जमकर प्रचार प्रसार कर रहे हैं। पत्नी साधना ने प्रचार करते समय सीएम शिवराज सिंह के साथ शादी के 30 साल गिनाए।

बीजेपी सरकार ने बुधनी में विकास किया- साधना सिंह

बता दें कि सीएम शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह राजनीति से जुड़ती जा रहीं हैं। उन्होंने प्रचार करते समय कहा कि शिवराज सिंह ने बुधनी क्षेत्र की तस्वीर ही बदल दी। उन्होंने कहा कि जब वह 30 साल पहले शादी करके आईं थीं, तब यहां कि हालत बहुत खराब थी, और आज के समय में यहां सबकुछ है। शिवराज सरकार ने इतनी सारी योजनाएं बनाईं हैं। साधना सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह विकास कार्यों और योजनाओं को लेकर जनता के बीच जाएं। इस दौरान एक भी घर न छूटे। सब को एकजुट हो जाना है।

बेटे कार्तिकेय का कांग्रेस पर तंज

सीएम शिवराज सिंह के बेटे कार्तिकेय चौहान ने इस बार अपने पिता को जिताने की कमान अपने हाथों में उठा ली है। उन्होंने बुधनी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम मस्ताल पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें यहां आए हुए ज्यादा समय भी नहीं हुआ है। वह कुछ समय तक जब यहां रहेंगे, तब कई चीजों का एहसास होगा। उन्होंने कहा कि भगवान हनुमान उन्हें सद्बुद्धि दें कि यहां क्या हुआ है।

Tags:
  • मप्र विधानसभा चुनाव 2023
  • MP Assembly Elections 2023
  • CM Shivraj Singh Chauhan
  • Assembly elections 2023
  • विधानसभा चुनाव 2023
  • सीएम शिवराज सिंह चौहान
  • Sadhna Singh
  • CM Shivraj's wife
  • Elections 2023
  • साधना सिंह
  • सीएम शिवराज की पत्नी
  • चुनाव 2023
एमपी शिक्षक भर्ती में फिर जगी पदवृद्धि की उम्मीद, 20 दिसंबर की TET से पहले मिलेगी खुशखबरी?

By Aman Vaishnav

एमपी शिक्षक भर्ती में फिर जगी पदवृद्धि की उम्मीद, 20 दिसंबर की TET से पहले मिलेगी खुशखबरी?
राजस्थान में निवेश और रोजगार के बड़े-बड़े दावे, लेकिन उद्योग से भर्ती संस्थानों तक कई बड़े पद खाली

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान में निवेश और रोजगार के बड़े-बड़े दावे, लेकिन उद्योग से भर्ती संस्थानों तक कई बड़े पद खाली
बरगी क्रूज हादसा: 13 मौतों की जांच में 2 महीने की और मोहलत, 9 जनवरी तक आएगी रिपोर्ट

By Arohi Raj

बरगी क्रूज हादसा: 13 मौतों की जांच में 2 महीने की और मोहलत, 9 जनवरी तक आएगी रिपोर्ट
रिश्वत लेने में पटवारी सबसे आगे, अभी तक नौ पकड़े गए, घूसखोरी में नंबर दो पर पुलिस विभाग

By Sanjay Gupta

रिश्वत लेने में पटवारी सबसे आगे, अभी तक नौ पकड़े गए, घूसखोरी में नंबर दो पर पुलिस विभाग
फर्जी कोर्ट आदेश से 129 वेबसाइट ब्लॉक! नकली QR कोड और ईमेल से सरकार को लगाया चूना, राजस्थान में FIR की तैयारी

By Jageshwar Prasad

फर्जी कोर्ट आदेश से 129 वेबसाइट ब्लॉक! नकली QR कोड और ईमेल से सरकार को लगाया चूना, राजस्थान में FIR की तैयारी
राजस्थान के सरकारी स्कूलों में गेस्ट फैकल्टी भर्ती, 30 हजार तक मानदेय; बिना इंटरव्यू होगा चयन

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में गेस्ट फैकल्टी भर्ती, 30 हजार तक मानदेय; बिना इंटरव्यू होगा चयन
डीएसपी कल्पना को फंसाने वाले दीपक टंडन का नया कांड: ASP और TI समेत कई अफसरों से ट्रांसफर के नाम पर वसूले पैसे

By Umeshwari Baghel

डीएसपी कल्पना को फंसाने वाले दीपक टंडन का नया कांड: ASP और TI समेत कई अफसरों से ट्रांसफर के नाम पर वसूले पैसे