रतलाम में बड़ा हादसा टला : पटरी से उतरे डीजल से भरी मालगाड़ी के डिब्बे, दिल्ली-मुंबई रूट प्रभावित

Sourabh Bhatnagar | Oct 04, 2024, 09:18 IST
Share
दो हिस्सों में बंटी मालगाड़ी
दो हिस्सों में बंटी मालगाड़ी

रतलाम रेलवे स्टेशन के पास डीजल ले जा रही मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतर गए। पटरियों पर डिब्बों के फैलने के बाद कई यात्री ट्रेनों को आउटर में रोका गया।

आमीन हुसैन @ रतलाम

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में एक बड़ा रेल हादसा होने से बच गया। रतलाम रेलवे स्टेशन ( Ratlam Railway Station ) के पास डीजल ले जा रही मालगाड़ी ( Goods Train ) के डिब्बे पटरी से उतर गए। पटरियों पर डिब्बों के फैलने के बाद कई यात्री ट्रेनों को आउटर में रोका गया। बताया जा रहा है कि जिस वक्त हादसा हुआ उस वक्त मालगाड़ी रतलाम से नागदा की ओर जा रही थी। रतलाम स्टेशन से निकलकर कुछ दूर पहुंची ही थी कि मालगाड़ी के पटरी से 2 डिब्बे पटरी से उतर गए। इसके चलते रेलवे के व्यस्तम दिल्ली-मुंबई रूट पर रेल सेवा प्रभावित हो गई।

ये भी पढ़ें...ओवरनाइट एक्सप्रेस के दो डिब्बे पटरी से उतरे: जबलपुर में हादसा, यात्री सुरक्षित

पेट्रोलियम पदार्थ का रिसाव होने लगा

यह हादसा इतना भीषण था कि मालगाड़ी का एक डिब्बा तो बिजली के तारों को क्षतिग्रस्त करता हुआ पलट गया, इसकी वजह से इस डिब्बे में भरा हुआ पेट्रोलियम पदार्थ का रिसाव होने लगा। घटना की सूचना मिलते ही राहत दल ने मोर्चा संभाला और मौके पर अधिकारी पहुंचे।

इस बीच दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग की डाउन लाइन पर ट्रेनों को रोक दिया गया। इन ट्रेनों को अप लाइन से रवाना किया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद रेलवे के आला अधिकारियों ने आपस में बैठक भी की। रतलाम रेल मंडल के डीआरएम रजनीश कुमार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि ट्रैक को जल्द ठीक कर दिया जाएगा। कुमार ने कहा कि घटना के कारणों का पता लगा रहे हैं।

ये भी पढ़ें...टूटी पटरी पर दौड़ा दी केरला एक्सप्रेस, बड़ा ट्रेन हादसा टला, दो अधिकारी निलंबित

कोई ट्रेनें रद्द नहीं कर रहे

दिल्ली-मुंबई मार्ग पर मालगाड़ियां पटरी से उतरने की घटना पर डीआरएम रजनीश कुमार ने कहा, ट्रेन के तीन डिब्बे क्षतिग्रस्त हुए हैं एक तो डिब्बे को उठा लिया गया है, दूसरा वाले में थोड़ा दिक्कत है और तीसरा वाला भी माइनर है, उसे भी जल्द उठा लिया जाएगा...सारे सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं...हम कोई ट्रेनें रद्द नहीं कर रहे हैं बस थोड़ी ट्रेनों में देरी हो सकती है।

उन्होंने बताया कि ये मालगाड़ी राजकोट से आ रही थी और भोपाल के पास बकनिया जा रही थी। पेट्रोलियम पदार्थ रिसाव हो रहा है लेकिन हम लोग सावधानी बरत रहे हैं। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • रतलाम
  • मध्य प्रदेश
  • इंडियन रेलवे
  • पटरी से उतरी मालगाड़ी
  • रेलवे
  • मध्यप्रदेश के रतलाम
  • रतलाम में बड़ा हादसा टला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं