कॉलेज संचालक अक्षय तिवारी और सदानंद के बीच जातिसूचक शब्द बोलने पर विवाद, बाद में समझौता

Sanjay Gupta | May 01, 2025, 22:45 IST
Share
caste-remarks-dispute-settlement
AI Generated Image (the sootr)

इंदौर में दो कॉलेज संचालकों के बीच बच्चों के एडमिशन और कर्मचारियों को तोड़ने को लेकर विवाद। जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया गया। मामला मप्र राज्य सफाई कर्मचारी आयोग और पुलिस तक पहुंचा। अंततः विधायक की उपस्थिति में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया

INDORE. इंदौर में दो कॉलेज संचालकों के बीच बच्चों के एडमिशन और कर्मचारियों को तोड़ने का विवाद इतना गहरा गया कि बात जाति सूचक शब्दों तक चली गई। इसके बाद मामला मप्र राज्य सफाई कर्मचारी आयोग तक पहुंचा और फिर पुलिस को भी शिकायत हुई। लेकिन इसके पहले कोई एक्शन होती दोनों ओर से डैमेज कंट्रोल का काम चला और एक विधायक की उपस्थिति में दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया गया।

इस बात पर इतना बड़ा विवाद

स्काय विजन कॉलेज सांवेर रोड के संचालक सदानंद भेरवे ने आक्सफोर्ड इंटरनेशनल, इंदौर इंटरनेशनल जैसे कॉलेज और अक्षय एकेडमी स्कूल के संचालक अक्षय तिवारी के खिलाफ यह शिकायत की। इनकी शिकायत है कि अक्षय तिवारी ने उन्हें जातिसूचक शब्द कहे और चाकू मारने की धमकी दी। साथ ही उनकी टीम के अन्य को भी धमकाया। वह खुद ब्राह्मण है और मैं अनुसूचित जाति से हूं, मेरे कॉलेज की कामयाबी वह सहन नहीं कर पा रहे हैं इसलिए मुझे धमकी दी जा रही है।

ये भी पढ़ें...

10 हजार रुपए की शर्त जीतने की ख्वाहिश में बिना पानी गटक ली 5 बोतल शराब

एमपी में सरकारी कर्मचारियों को राहत, जमा निधि पर मिलेगा 7.1% ब्याज

डीसीपी आनंद यादव के नाम से धमका रहे

शिकायत में यह भी लिखा कि वह मुझ पर झूठे बयान कराकर केस कराने, जेल भेजने की धमकी दे रहे हैं। वह बोल रहे हैं कि मेरे डीसीपी आनंद यादव से संबंध हैं, मैं केस करा दूंगा।

जिसे धमकाया उसने किया कॉल रिकॉर्ड

अक्षय तिवारी द्वारा एक कर्मचारी को फोन किया गया जिसे उसने दूसरे फोन से रिकॉर्ड कर लिया। इन चार-पांच रिकॉर्डिंग में अक्षय तिवारी जाति सूचक शब्द के साथ कह रहे हैं कि उन्हें छोड़ूंगा नहीं, मेरे मना करने पर भी उसने मेरा कर्मचारी जो मेरे लिए काम करता है विष्णु उसे अपने पास रख लिया। पहले वह अक्षय बम के पास गया उसने मना कर दिया लेकिन इसने रख लिया। मैं सबक सिखाउंगा, इसे जेल में डलवा दूंगा। इंदौर को मैसेज दूंगा नहीं तो बाद में कई दलाल खड़े हो जाएंगे तोड़फोड़ के लिए। मैं इसे इतना परेशान कर दूंगा कि आत्मा जानेगी। पूरे शहर में बदनाम कर दूंगा कोई इसे बच्चे नहीं देगा।

ये भी पढ़ें...

Ladli Behna Yojana: जानिए कब आएंगे लाड़ली बहनों के खाते में 24वीं किस्त के पैसे

अब बोल रहे मेरे बड़े भाई, समझौता हो गया

इस मामले में जब सदानंद से बात की तो उन्होंने द सूत्र से कहा कि मामला खत्म हो गया है, हमारा समझौता हो चुका है और वह (अक्षय तिवारी) मेरे लिए बड़े भाई जैसे हैं। सूत्रों के अनुसार बात तूल पकड़ गई थी, इसमें सफाई कर्मचारी आयोग के प्रताप करोसिया की इंट्री होने से मामला तूल पकड़ गया। लेकिन इसी बीच बीजेपी विधायक की इंट्री हुई और उनके समझौता बैठक के बाद मामले को ठंडा किया गया। इसके बाद सदानंद की भाषा समझौते की हो गई है।

college administrator | mp news hindi | मध्य प्रदेश

Tags:
  • इंदौर
  • मध्य प्रदेश
  • mp news hindi
  • college administrator
  • कॉलेज संचालक
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा