कॉलेज कैंपस में जानवर दिखे तो प्राचार्य होंगे जिम्मेदार, उच्च शिक्षा विभाग ने लगाई ड्यूटी

Aman Vaishnav | Mar 11, 2026, 10:39 IST
Share
colleges university stray animals ban new order
colleges university stray animals ban new order

प्रदेश के सभी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में अब आवारा पशु नहीं दिखेंगे। उच्च शिक्षा विभाग ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। पूरे मामले को जानने के लिए खबर आखिरी तक पढ़िए।

NEWS IN SHORT

  • प्रदेश के 1439 कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में अब आवारा पशुओं की एंट्री पूरी तरह बंद होगी।
  • सुरक्षा के लिए प्राचार्य या प्रभारी प्राचार्य को अब नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • कॉलेज परिसर में नोडल अधिकारी का नाम और मोबाइल नंबर डिस्प्ले करना अनिवार्य कर दिया है।
  • कैंपस की टूटी हुई बाउंड्रीवॉल की तुरंत मरम्मत करने और नई दीवार बनाने के निर्देश हैं।
  • स्थानीय प्रशासन की मदद से आवारा पशुओं को हटाने के लिए 16 मार्च तक रिपोर्ट मांगी है।

News In Detail

कॉलेज कैंपस अब गाय, भैंस और आवारा कुत्तों का ठिकाना नहीं रहेंगे। अक्सर छात्र कैंपस में इन जानवरों के हमले का शिकार होते हैं। इसे देखते हुए उच्च शिक्षा विभाग ने अब कड़ा रुख अपनाया है। सरकार ने कैंपस को पूरी तरह सुरक्षित बनाने का फैसला किया है।

क्या है पूरा मामला?

प्रदेश के सभी सरकारी और निजी कॉलेजों व विश्वविद्यालयों में अब आवारा पशुओं एंट्री बैन कर दी गई है। इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग ने नए आदेश दिए हैं। कॉलेजों में प्राचार्य या प्रभारी प्राचार्य को नोडल अधिकारी* बनाया जाएगा। ये अधिकारी परिसर की सुरक्षा और आवारा पशुओं को बाहर करने का काम करेंगे।

नोडल अधिकारी का नाम- नंबर परिसर में दिखाना होगा

विभाग ने कहा है कि नोडल अधिकारी का नाम और मोबाइल नंबर कॉलेज के परिसर में दिखाना होगा। जिन कॉलेजों में बाउंड्रीवॉल नहीं है वहां बाउंड्रीवॉल बनवाएं। साथ ही टूटी दीवारों की मरम्मत करने का भी आदेश दिया गया है। इसके अलावा परिसर में सुरक्षा कर्मियों की शिफ्टवार ड्यूटी लगानी होगी।

16 मार्च तक भेजनी होगी रिपॉर्ट

किसी कॉलेज में आवारा पशु दिखाई देते हैं तो, संबंधित संस्थान को स्थानीय निकाय से संपर्क कर उन्हें हटवाने की कार्रवाई करनी होगी। इस संबंध में 16 मार्च तक रिपोर्ट भी भेजनी होगी। यह आदेश सुप्रीम कोर्ट के एक मामले में दिए गए आदेशों को लागू करने के लिए जारी किया गया है।

कुल मिलाकर 1439 कॉलेज और विश्वविद्यालय इस आदेश के दायरे में हैं। इसमें 571 सरकारी कॉलेज और 868 निजी कॉलेज हैं। वहीं 18 सरकारी विश्वविद्यालय और 54 निजी विश्वविद्यालय शामिल हैं।

Sootr Knowladge

*नोडल अधिकारी कौन होता है? नोडल अधिकारी वो व्यक्ति होता है जो किसी खास काम, योजना या शिकायतों को हल करने का जिम्मेदार होता है। ये वह प्रमुख व्यक्ति है जो अलग-अलग विभागों, ग्राहकों या प्रशासन के बीच संपर्क और तालमेल बनाए रखता है। नोडल अधिकारी दो या उससे ज्यादा संस्थाओं के बीच एक कड़ी का काम करते हैं। इनका काम किसी खास काम की निगरानी करना और उन्हें हल करना है।
ये खबरें भी पढ़िए...

मध्यप्रदेश विधानसभा में निवेश, पत्रकार सुरक्षा और आवारा पशुओं पर सरकार घिरी

एमपी के कॉलेजों में प्रोफेसरों की हाजिरी पर बवाल, 6 घंटे 40 मिनट रुकने का नया फरमान जारी

कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के कॉलेज की बीयू से मान्यता पर अब होगा एक्शन!

कॉलेज स्टूडेंट्स को ISRO Internship 2026 दे रहा 21 दिनों की ट्रेनिंग का मौका, करें अप्लाई

Tags:
  • उच्च शिक्षा विभाग
  • स्थानीय निकाय
  • नोडल अधिकारी
  • सरकारी विश्वविद्यालय
  • सरकारी कॉलेज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती