आयोग ही तय करेगा भागीरथपुरा त्रासदी की वजह और जिम्मेदारी

Sanjay Sharma | Mar 12, 2026, 23:40 IST
Share
bhagirthpura tragedy
bhagirthpura tragedy

इंदौर के भागीरथपुरा में मौतों के मामले की जांच के लिए गठित प्रशासनिक अधिकारियों की समिति को रद्द कर दिया गया है। ऐसा जांच के लिए बनाए गए आयोग की वजह से किया गया है।

News in Short

  • इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से दो दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत हुई।
  • राज्य सरकार ने एक जांच समिति बनाई, जो अब निरस्त कर दी गई है।
  • सरकार ने उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति की अध्यक्षता में एकल सदस्यीय आयोग गठित किया।
  • आयोग को 4 हफ्ते के भीतर अपनी रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा गया।
  • आयोग को समन जारी करने, अभिलेख बुलाने और जल की जांच के आदेश दिए गए हैं।

News in Detail

BHOPAL. इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से दो दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत की जांच एक सदस्यीय आयोग को सौंपी गई है। उच्च न्यायालय के पूर्व जस्टिस सुशील कुमार गुप्ता के जांच आयोग ने अपना काम शुरू कर दिया है। इसको देखते हुए सरकार द्वारा पूर्व में गठित प्रशासनिक अधिकारियों की समिति को रद्द कर दिया है।

समिति में एसीएस जीएडी संजय कुमार शुक्ला की अगुवाई में पीएस पीएचई पी.नरहरि, नगरीय प्रशासन एवं विकास आयुक्त संकेत भोंडवे और इंदौर कमिश्नर सुदाम खाड़े को शामिल किया गया था। विधानसभा सत्र के दौरान विपक्ष के हंगामे को देखते हुए सरकार द्वारा पूर्व जस्टिस की अध्यक्षता वाले आयोग का गठन कर दिया था। जिस वजह से समिति का औचित्य समाप्त हो गया था।

भागीरथपुरा दूषित पानी कांड में साजिश, पोटेशियम क्लोराइड मिलाने के आरोप, जांच की मांग के लिए हाईकोर्ट में लगी IA

पावरलैस हो गई थी जांच समित

इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी के सेवन से पिछले दो महीने में दो दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद राज्य सरकार ने एक जांच समिति का गठन किया था, जिसमें वरिष्ठ अधिकारियों को शामिल किया गया था। भागीरथपुरा कांड की जांच सेवानिवृत्त हाईकोर्ट जस्टिस के आयोग के हाथ आने के बाद राज्य स्तरीय समिति की आवश्यकता खत्म हो गई थी। आयोग के कार्यरत होने और समिति के पावरलैस होने के कारण अब उसे समाप्त किया गया है।

भागीरथपुरा कांड में क्या जाति देखकर IAS पर तय हुई कार्रवाई, उमंग सिंघार के गंभीर आरोप

आयोग के पास जांच का अधिकार

आयोग दूषित पानी के सेवन से मरने वालों की वास्तविक संख्या, दर्ज बीमारियों की प्रकृति, मेडिकल रिस्पांस और उपचार संबंधी संसाधनों की उपलब्धता सहित अन्य बिंदुओं पर जांच कर रहा है। इसके साथ ही आयोग दीर्घकालिक जल प्रदूषण के कारण और जिम्मेदार अधिकारियों को भी चिन्हित करेगा। जिसके लिए आयोग को समन जारी करने, सरकारी अभिलेख बुलाने, जल की जांच और स्थल निरीक्षण के अधिकार दिए गए हैं। विधानसभा में विपक्ष द्वारा इस मामले पर चर्चा के लिए स्थगन दिया गया था, जिसे आयोग की जांच का हवाला देकर सरकार द्वारा टाला गया था।

भागीरथपुरा पर अपने नेता राहुल गांधी का ही वादा भूली कांग्रेस, आयोग के सामने आपत्ति ही नहीं लगाई

मध्यप्रदेश कांग्रेस में ‘टैलेंट हंट’ से बनेंगे नए प्रवक्ता, 5 जोन में इंटरव्यू की तैयारी

समय सीमा और मुआवजा

आयोग को चार हफ्तों में अपनी रिपोर्ट पेश करनी है, लेकिन यह समय पूरा होने वाला है। वहीं अभी आयोग को भागीरथपुरा त्रासदी की जांच के लिए विभिन्न बिंदुओं से संबंधित जानकारी जुटाना और पड़ताल करना शेष है। इस स्थिति को देखते हुए आयोग के लिए अतिरिक्त समय देना तय माना जा रहा है। यानी आयोग को मामले की जांच के लिए जल्द ही समय सीमा बढ़ाई जा सकती है।



Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर
  • दूषित पानी
  • भागीरथपुरा
  • भागीरथपुरा कांड
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई