मध्यप्रदेश कांग्रेस में ‘टैलेंट हंट’ से बनेंगे नए प्रवक्ता, 5 जोन में इंटरव्यू की तैयारी

मध्यप्रदेश कांग्रेस अपने नए प्रवक्ताओं के चयन के लिए टैलेंट हंट प्रोग्राम चला रही है। पांच जोन में कार्यकर्ताओं के इंटरव्यू होंगे, जिससे पार्टी को नए और ऊर्जावान प्रवक्ता मिलेंगे।

author-image
Ramanand Tiwari
New Update
mp-congress-talent-hunt-new-spokesperson-selection

Photograph: (the sootr)

BHOPAL.मध्यप्रदेश कांग्रेस जल्द ही अपने नए प्रवक्ताओं का चयन करने जा रही है। इसके लिए पार्टी ने टैलेंट हंट प्रोग्राम शुरू किया है, जिसके तहत पूरे प्रदेश को 5 जोन में बांटकर कार्यकर्ताओं के इंटरव्यू लिए जाएंगे। हर जोन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और दिल्ली से आई टीम कार्यकर्ताओं की संवाद क्षमता और राजनीतिक समझ को परखेंगे। माना जा रहा है कि इस महीने के अंत तक प्रदेश कांग्रेस को नए प्रवक्ता मिल सकते हैं, जिससे पार्टी को ऊर्जावान और तैयार चेहरों की नई टीम मिल सकेगी।

...5 जोन में होगी चयन प्रक्रिया

कांग्रेस ने प्रवक्ताओं के चयन के लिए मध्यप्रदेश को पांच जोन में बांटा है। इन जोनों में प्रदेश के सभी संभागों को कवर किया जाएगा। प्रत्येक जोन में पार्टी की टीम पहुंचकर इच्छुक कार्यकर्ताओं का इंटरव्यू लेगी और उनकी क्षमता के आधार पर चयन करेगी।

यह खबरें भी पढ़ें...

इंडिया-यूएस ट्रेड डील पर एमपी कांग्रेस का विधानसभा में प्रदर्शन

एमपी कांग्रेस का संगठनात्मक मंथन… क्या वाकई बदलेगा हाल या फिर वही नूरा-कुश्ती?

...इन जोन में होंगे इंटरव्यू

पार्टी ने पूरे प्रदेश के 10 संभागों को पांच जोनों में विभाजित किया है।

जोन और संभाग इस प्रकार हैं:

  • ग्वालियर जोन: ग्वालियर और चंबल संभाग
  • इंदौर जोन: इंदौर और उज्जैन संभाग
  • भोपाल जोन: भोपाल और नर्मदापुरम संभाग
  • जबलपुर जोन: जबलपुर और शहडोल संभाग
  • रीवा जोन: रीवा संभाग और आसपास के क्षेत्र

इन पांचों जोन में पार्टी के प्रतिनिधि कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे।

10 सदस्यीय टीम करेगी इंटरव्यू

प्रवक्ताओं के चयन के लिए कांग्रेस ने करीब 10 सदस्यों की टीम गठित की है। इस टीम में प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों के साथ-साथ दिल्ली से आए वरिष्ठ नेता भी शामिल रहेंगे। इसके अलावा जिलाध्यक्ष और पहले से बनी कमेटियों के सदस्य भी इस प्रक्रिया में भाग लेंगे।

दिल्ली की टीम भी रहेगी मौजूद

चयन प्रक्रिया को पारदर्शी और मजबूत बनाने के लिए दिल्ली से भी नेताओं की टीम मध्यप्रदेश पहुंचेगी। इस टीम में पूर्व सांसद अखिलेश प्रताप सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल रहेंगे, जो संभाग स्तर पर जाकर कार्यकर्ताओं का इंटरव्यू लेंगे।

इंटरव्यू के बाद ही होगा अंतिम चयन

टैलेंट हंट प्रोग्राम के तहत कांग्रेस प्रवक्ता बनने के इच्छुक कार्यकर्ताओं को पहले इंटरव्यू की प्रक्रिया से गुजरना होगा। संवाद कौशल, राजनीतिक समझ और मीडिया से संवाद की क्षमता के आधार पर ही चयन किया जाएगा। इंटरव्यू में सफल होने वाले कार्यकर्ताओं को ही प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता टीम में जगह मिलेगी।

क्या इस नई पहल से थमेगा विरोध?

कांग्रेस पहले भी संगठनात्मक बदलाव और चयन प्रक्रियाओं को लेकर अंदरूनी असंतोष का सामना कर चुकी है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या इस नई प्रणाली से विरोध के स्वर थमेंगे या चयन के बाद फिर से असंतोष सामने आएगा। फिलहाल कुछ कार्यकर्ता दबे स्वर में चयन प्रक्रिया को लेकर सवाल जरूर उठा रहे हैं, लेकिन कई नेताओं का मानना है कि यह पहल संगठन को मजबूत कर सकती है।

...संजय कामले ने क्या कहा

प्रदेश कांग्रेस के संगठन महामंत्री संजय कांबले का कहना है कि टैलेंट हंट प्रोग्राम के तहत कार्यकर्ताओं को पांच जोन में बांट दिया गया है और जल्द ही इंटरव्यू की प्रक्रिया शुरू होगी। उन्होंने कहा कि इस पहल से कांग्रेस को ऊर्जावान, सक्रिय और बेहतर संवाद क्षमता वाले नए कार्यकर्ता मिलेंगे, जो पार्टी की बात मजबूती से जनता तक पहुंचा सकेंगे।

यह खबरें भी पढ़ें...

राहुल गांधी की नाराजगी के बाद एक्शन मोड में एमपी कांग्रेस, 18 जिलों में महासचिवों की घोषणा

एमपी कांग्रेस के नेताओं के साथ खरगे-राहुल की बैठक आज, क्या संगठन में हो रहा बदलाव?

मुख्य बातें एक नजर में

  • कांग्रेस ने प्रवक्ताओं के चयन के लिए टैलेंट हंट प्रोग्राम शुरू किया
  • पूरे प्रदेश को 5 जोन और 10 संभागों में बांटा गया
  • हर जोन में वरिष्ठ नेता और दिल्ली की टीम इंटरव्यू लेंगी
  • चयन के लिए 10 सदस्यीय टीम बनाई गई
  • इस महीने के अंत तक नए प्रवक्ता मिलने की संभावना
इंदौर ग्वालियर कांग्रेस प्रवक्ता इंटरव्यू टैलेंट हंट मध्यप्रदेश कांग्रेस
Advertisment