अनुकंपा नियुक्ति, पुरानी पेंशन पर सरकार की बेरुखी से नाराज शिक्षक

Sanjay Sharma | Dec 25, 2025, 22:49 IST
Share
old-pension-government
old-pension-government

शिक्षकों ने भोपाल के अंबेडकर पार्क में धरना दिया। उनकी मांगों में अनुकंपा नियुक्ति, पुरानी पेंशन और अतिथि शिक्षकों की समस्याएं शामिल हैं। राज्य शिक्षक संघ के आव्हान पर शिक्षक प्रदेश भर से पहुंचे।

BHOPAL. विदा होते साल के आखिरी दिनों में शिक्षक फिर आंदोलन पर उतर आए हैं। शिक्षकों ने सरकारी व्यवस्था और अव्यवहारिक नीतियों पर नाराजगी जताते हुए धरना दिया। प्रदेश के शिक्षकों ने अनुकंपा नियुक्ति, पुरानी पेंशन और अतिथि शिक्षकों की लंबित मांगों को लेकर अंबेडकर पार्क में प्रदर्शन किया।

शिक्षकों ने प्रशासन और शिक्षा विभाग की अनदेखी पर नाराजगी जताई। उन्होंने समस्याओं का समाधान न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी। राज्य शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम मांग पत्र सौंपा।

राज्य शिक्षक संघ के आव्हान पर गुरुवार को प्रदेश के विभिन्न जिलों से नियमित शिक्षक और अतिथि भोपाल पहुंचे थे। शिक्षकों ने अंबेडकर पार्क में सालों से लंबित बुनियादी मांगों पर सरकार की बेरुखी पर नाराजगी जताई।

शिक्षक संघ अध्यक्ष जगदीश यादव ने धरना स्थल पर शिक्षकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा व्यवस्था में बदलाव के लिए संसाधनों में बदलाव कर रही है। नए स्कूल भवन बन रहे हैं, छात्रों को सुविधाएं दी जा रही हैं, लेकिन शिक्षकों की हालत खराब है। इस पर सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है।

मौसम पूर्वानुमान (26 दिसंबर) : मध्यप्रदेश में हल्की बारिश, उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप

शिक्षकों को चोर समझ रही सरकार

शिक्षक सरकार द्वारा लागू की गई ई अटेंडेंस व्यवस्था को लेकर भी नाराज दिखे। धरना स्थल पर प्रदेश भर से जमा हुए शिक्षकों का कहना था वे ई-अटेंडेंस का विरोध नहीं करते। शिक्षकों द्वारा ई अटेंडेंस का विरोध करने की अफवाह उड़ाई जा रही है।

शिक्षकों का विरोध केवल तकनीकी समस्याओं को लेकर है। जिन स्थानों पर जीपीएस या नेटवर्क संबंधी समस्या है केवल उनकी बात वे उठा रहे हैं। मोबाइल एप्लिकेशन में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए शिक्षक साल भर से मांग कर रहे हैं। लेकिन सुधार की बजाय अधिकारी शिक्षकों को बेईमान और चोर बता रहे हैं। यह शिक्षकों के लिए अपमानजनक है।

इंदौर के खुड़ैल की जमीन पर कनाड़िया पुलिस की एंट्री ने खड़े किए बड़े सवाल

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

रीवा पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, किसानों को दिया प्राकृतिक खेती अपनाने का मंत्र

अनुकंपा नियुक्ति और पुरानी पेंशन दो

राज्य शिक्षक संघ के आव्हान पर शिक्षकों ने अंबेडकर पार्क में प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार से पुरानी पेंशन और अनुकंपा नियुक्ति की फिर शुरुआत की मांग की। शिक्षकों का कहना है कि जीवनभर बच्चों को पढ़ाने के बाद उनके पास कोई साधन नहीं बचता।

दूसरे काम करने के लिए समय नहीं मिलता, क्योंकि वे स्कूल आने-जाने और पढ़ाने में व्यस्त रहते हैं। शिक्षा विभाग का रवैया अनुकंपा नियुक्ति के पुराने मामलों में लचर है। कई परिवार सालों से अनुकंपा नियुक्ति के लिए भटक रहे हैं। शिक्षकों की बुनियादी मांगों को अनसुना किया जा रहा है।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • शिक्षा विभाग
  • अनुकंपा नियुक्ति
  • शिक्षक संघ
  • ई-अटेंडेंस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा