कांग्रेस-भाजपा में पत्थर राजनीति, दोनों तरफ से गुंडागर्दी के आरोप

Ramanand Tiwari | Feb 21, 2026, 22:02 IST
Share
congress bjp
congress bjp

मध्य प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा के बीच विवाद गहरा गया है। दोनों ने एक-दूसरे पर पत्थरबाजी और गुंडागर्दी के आरोप लगाए। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुए, पुलिस पर पक्षपाती कार्रवाई के आरोप भी लगे।

BHOPAL. मध्यप्रदेश में आज का राजनीतिक माहौल गरम रहा। भोपाल से लेकर इंदौर तक कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने दिखीं। पत्थरबाजी के आरोप लगे, फोटो और वीडियो वायरल हुए, और दोनों दलों ने एक-दूसरे पर अराजकता का ठप्पा लगाया। भाजपा ने कांग्रेस को गुंडागर्दी की राजनीति बताया, तो कांग्रेस ने पलटवार करते हुए कहा भेष बदलकर पत्थर भाजपा ने चलाए।

भाजपा ने बोला कांग्रेस पर हमला

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कहा कि सामने आई तस्वीरें और वीडियो कांग्रेस की असली राजनीतिक संस्कृति को उजागर कर रहे हैं। भाजपा का दावा है कि एक फोटो में इंदौर युवक कांग्रेस अध्यक्ष अमित पटेल पत्थरबाजी करते दिखाई दे रहे हैं। एक वीडियो में कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष विपिन वानखेड़े महिलाओं के साथ कथित रूप से अभद्र व्यवहार करते नजर आ रहे हैं। भाजपा ने इसे अराजक और असंस्कारी राजनीति बताया है।

जीतू पटवारी ने मुख्य सचिव को पत्र लिखा

मध्य प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्य सचिव को पत्र लिखा। उन्होंने घटनाओं की जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि तस्वीरें और वीडियो बहुत कुछ स्पष्ट कर रहे हैं। भोपाल और इंदौर की घटनाओं ने राजनीतिक बहस को प्रशासनिक मुद्दे से जोड़ा है।

बीजेपी-कांग्रेस में टकराव: भोपाल से ग्वालियर तक मचा घमासान

कांग्रेस का बीजेपी पर पलटवार

प्रदेश संगठन महासचिव संजय कामले ने भाजपा के आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जैसे को तैसा जवाब दिया। लेकिन असली पत्थरबाज भाजपा के लोग थे। उनका आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने भेष बदलकर कांग्रेस कार्यालय और कार्यकर्ताओं पर पत्थरबाजी की। कामले ने यह भी कहा कि प्रदर्शन करना था तो शांतिपूर्ण प्रदर्शन करते। लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने महिलाओं पर अभद्र टिप्पणियां कीं और कार्यालय पर हमला किया।

इंदौर पुलिस ने अब कांग्रेस की शिकायत पर भी की FIR, लेकिन बीजेपी पक्ष वाले आरोपी अज्ञात

पुलिस पर भी सवाल

संजय कामले ने आरोप लगाया कि पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की। लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं को शेल्टर दिया। उन्होंने यह भी दावा किया कि भाजपा के सोशल मीडिया प्रभारी का पत्थर फेंकते हुए वीडियो उनके पास मौजूद है। कामले का कहना है कि भाजपा दो वीडियो दिखा रही है। लेकिन उनके पास ऐसे सौ से ज्यादा वीडियो हैं जो भाजपा कार्यकर्ताओं की भूमिका दिखाते हैं।

मध्यप्रदेश के डेढ़ लाख किसान सम्मान निधि से बाहर, बजट में 94 करोड़ 77 लाख की कटौती

कांग्रेस कार्यालय के बाहर हंगामा

पत्थरबाजी के आरोप दोनों तरफ से। भाजपा ने फोटो-वीडियो जारी कर कांग्रेस नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए। कांग्रेस ने भाजपा पर भेष बदलकर हिंसा कराने का आरोप लगाया। पुलिस की कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठे। मामला अब जांच और कानूनी प्रक्रिया की ओर बढ़ सकता है। राजनीति या टकराव की नई संस्कृति? मध्य प्रदेश की राजनीति में इन दिनों बहस कम और टकराव ज्यादा दिख रहा है।

एमपी में बढ़ सकती हैं अमिताभ बच्चन की मुश्किलें, KBC में नागदा को बताया था छोटा सा गांव

सोशल मीडिया पर वीडियो की जंग

सड़क पर प्रदर्शन और एक-दूसरे को गुंडा बताने की होड़ यह ट्रेंड चिंता बढ़ा रहा है। लोकतंत्र में असहमति जरूरी है, लेकिन हिंसा के आरोप लोकतांत्रिक मर्यादा को कमजोर करते हैं।

जांच से ही सच्चाई आएगी सामने आएगी

फोटो और वीडियो कई बार आंशिक तस्वीर दिखाते हैं। पूरा सच जांच और कानूनी प्रक्रिया से ही सामने आएगा। फिलहाल कांग्रेस और भाजपा दोनों आक्रामक मोड में हैं। जनता यह देख रही है कि सियासत समाधान की ओर जाएगी या टकराव की ओर।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • कांग्रेस
  • भाजपा
  • आशीष अग्रवाल
  • संजय कामले
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच