कांग्रेस ने BJP महापौर अमृता यादव की गाड़ी का कटवाया चालान, पैसे भी खुद दिए, जानें क्या है मामला
Sourabh Bhatnagar | Sept 15, 2024, 13:37 IST
महापौैर
खंडवा में 'BOSS' लिखी बीजेपी महापौर अमृता यादव की गाड़ी पर बवाल हो गया है। कांग्रेस नेताओं ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी, जिसके बाद पुलिस ने महापौर की गाड़ी चालान काट दिया।
मध्य प्रदेश के खंडवा ( Khandwa) में नगर निगम परिसर में खड़ी भाजपा महापौर अमृता यादव (Amrita Yadav) की गाड़ी का चालान काट दिया गया। अब इस पर बवाल शुरू हो गया है। दरअसल, महापौर की गाड़ी पर 'BOSS' लिखा हुआ था, जो ट्रैफिक नियमों के खिलाफ है। इसको लेकर कांग्रेस के नेताओं ने पुलिस से शिकायत की थी। कांग्रेस ने ट्रैफिक टीआई को नगर निगम बुलाकर चालान कटवाया। इसके बाद वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फेस का मुखौटा लगाकर खड़े कांग्रेस के कार्यकर्ता ने चालान के 500 रुपए रुपए भी भरे। अब इस घटना से खंडवा की राजनीति गरमा गई है।
दरअसल, शुक्रवार को नगर निगम का साधारण सम्मेलन था। सम्मेलन में महापौर अमृता यादव समेत बीजेपी और कांग्रेस के सभी पार्षद पहुंचे थे। नगर निगम सभागार में सम्मेलन के दौरान कई विषयों पर कांग्रेस और बीजेपी पार्षदों में बहस हुई। इसके बाद कांग्रेस पार्षद व नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष मुल्लू राठौर ने महापौर की गाड़ी पर लगी नंबर प्लेट को लेकर पुलिस से शिकायत की थी। नंबर प्लेट पर 'BOSS' लिखा था, जो ट्रैफिक नियमों के खिलाफ है। आपको बता दें कि गाड़ी का असल नंबर MP11-T-8055 है।
ये भी पढ़ें...खंडवा में जंगी प्रदर्शन, फसलों की MSP को लेकर सड़कों पर उतरे हजारों किसान, निकाली आक्रोश रैली
मामले की जानकारी होने पर बीजेपी के नेताओं और पार्षदों ने इस चालानी कार्रवाई का विरोध किया। उन्होंने ट्रैफिक टीआई सौरभ सिंह कुशवाह को नगर निगम परिसर में घेरकर कार्रवाई को लेकर कई सवाल किए। भाजपा नेताओं का कहना है कि खड़ी गाड़ी का चालान कैसे काटा जा सकता है।
मामले को लेकर खंडवा की महापौर अमृता यादव ने कहा कि निगम परिसर में खड़ी गाड़ी पर कार्रवाई कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी मोदी जी का मुखौटा लगाकर कह रहे हैं कि मोदीजी चालान भरेंगे। आप ऐसी भाषा बोलकर प्रधानमंत्री का अपमान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी ऐसी भाषा और प्रधानमंत्री का अपमान सहन नहीं करेगी। नेता प्रतिपक्ष इसके लिए परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें।
ये भी पढ़ें...खतरे में खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल की सांसदी!, हाईकोर्ट ने इस मामले में जारी किया नोटिस
मामले में चालानी कार्रवाई करने वाले टीआई सौरभ सिंह कुशवाह ने बताया कि इस तरह की चालानी कार्रवाई कहीं भी की जा सकती है, चाहे गाड़ी ऑफिस में खड़ी हो या फिर सड़क पर। उन्होंने बताया कि महापौर की गाड़ी का नंबर 8055 है, लेकिन उसे इस तरह लिखा गया है कि वह 'BOSS' लिखा दिख रहा है। टीआई सौरभ सिंह कुशवाह का कहना है कि इसी कारण यह चालानी कार्रवाई की गई है। ट्रैफिक नियमों में गलत नंबर प्लेट और इस तरह से नंबर प्लेट लगाने पर 500 रुपए के चालान का प्रावधान है।
ये भी पढ़ें...नई रेल लाइन के सर्वे को मिली मंजूरी, खंडवा से बड़ौदा की दूरी होगी 200 किमी कम
इसको लेकर भाजपा की आदिवासी पार्षद रोशनी गोलकर व अन्य बीजेपी नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष मुल्लू राठौर के खिलाफ शिकायत की है। महिला पार्षद का आरोप है कि नेता प्रतिपक्ष ने नगर निगम परिसर में बिना अनुमति भीड़ जुटाई थी और लाउड स्पीकर का इस्तेमाल किया, जो कानून के खिलाफ है। इसके बाद पुलिस ने नेता प्रतिपक्ष मुल्लू राठौर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
इसपर नेता प्रतिपक्ष मुल्लू राठौर का कहना है कि पुलिस ने सरकार के दबाव में उन पर केस दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि वह इसके खिलाफ हाई कोर्ट जाएंगे। उन्होंने नगर निगम परिसर में भाजपा पर भीड़ जुटाने का आरोप लगाया है।
thesootr links
निगम में नेता प्रतिपक्ष ने की थी शिकायत
ये भी पढ़ें...खंडवा में जंगी प्रदर्शन, फसलों की MSP को लेकर सड़कों पर उतरे हजारों किसान, निकाली आक्रोश रैली
भाजपा नेताओं ने किया हंगामा
महापौर बोलीं- प्रधानमंत्री का अपमान किया गया
ये भी पढ़ें...खतरे में खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल की सांसदी!, हाईकोर्ट ने इस मामले में जारी किया नोटिस
यह कार्रवाई कहीं भी की जा सकती है: टीआई
ये भी पढ़ें...नई रेल लाइन के सर्वे को मिली मंजूरी, खंडवा से बड़ौदा की दूरी होगी 200 किमी कम
नेता प्रतिपक्ष पर FIR
इसपर नेता प्रतिपक्ष मुल्लू राठौर का कहना है कि पुलिस ने सरकार के दबाव में उन पर केस दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि वह इसके खिलाफ हाई कोर्ट जाएंगे। उन्होंने नगर निगम परिसर में भाजपा पर भीड़ जुटाने का आरोप लगाया है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman