दिग्विजय सिंह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को बच्चों की तरह बताया, कसा तंज

Ravi Singh | Jan 13, 2025, 18:36 IST
Share
Congress Digvijay Singh BJP Jyotiraditya Scindia Child
Congress Digvijay Singh BJP Jyotiraditya Scindia Child Photograph: (the sootr )

दिग्विजय सिंह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को बच्चा बताया और कहा कि, 'मैं उनके पिता माधवराव सिंधिया को कांग्रेस में लेकर आया था।' उन्होंने यह बयान सिंधिया की आलोचना के जवाब में दिया।

पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को बच्चा बताया है। उन्होंने कहा कि मैं ही उनके पिता माधवराव सिंधिया को कांग्रेस में लेकर आया था। दिग्विजय सिंह ज्योतिरादित्य सिंधिया के उस बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे, जिसमें उन्होंने कहा था कि दिग्विजय सिंह मेरे पिता पर निशाना साधते थे और अब मुझ पर भी निशाना साध रहे हैं।

क्या बोले दिग्विजय सिंह...

दिग्विजय सिंह का कहना है कि साल 1979-80 में माधवराव सिंधिया को कांग्रेस में लाने वाले अर्जुन सिंह और मैं ही थे। हमने ही उन्हें संजय गांधी और इंदिरा गांधी से मिलवाया था। माधवराव महाराज को उनके कार्यकाल में जो भी सम्मान मिला, वे केंद्र में मंत्री बने, पार्टी के महासचिव बने। कांग्रेस ने उन्हें पूरा सम्मान दिया। मेरा उनसे कभी कोई विवाद नहीं हुआ, न ही कभी हुआ है। क्योंकि मैं ही उन्हें कांग्रेस में लेकर आया था। ज्योतिरादित्य सिंधिया अभी बच्चे हैं।

ये खबर भी पढ़ें...

दिग्विजय के आरोपों पर सिंधिया का करारा जवाब, बोले- उनकी पूरी जिंदगी...

सिंधिया से सामने गुना MLA बोले-कोई ये न सोचे की हमें जेब में रख लेंगे

मेरे पिता को टारगेट करते थे दिग्विजय- सिंधिया

ग्वालियर में बुधवार 8 जनवरी को मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा था कि दिग्विजय सिंह मुझ पर कब निशाना नहीं साधते? यह कोई नई बात है क्या? दिग्विजय सिंह ने मुझ पर और मेरे पूज्य पिताजी पर निशाना साधते हुए अपनी जान गंवा दी है। मैंने कभी राजा साहब पर निशाना नहीं साधा। आज भी जब उनसे मिलता हूं तो उन्हें प्रणाम करता हूं। जिसकी जो विचारधारा है, उसे उसी आधार पर अपनी रेखा खींचनी चाहिए। मेरी विचारधारा जनता की सेवा करना है। यही मेरा लक्ष्य है।

ये खबर भी पढ़ें...

दिग्विजय सिंह दिखाएंगे जंगल सत्याग्रह फिल्म, पूर्व विधायक बने एक्टर

News Strike : कहां हैं नकुलनाथ? चुनावी भविष्य पर लग गया प्रश्नचिन्ह?

सौरभ शर्मा पर बोले दिग्विजय सिंह

दिग्विजय सिंह ने परिवहन विभाग के पूर्व आरटीओ सौरभ शर्मा के ठिकानों से बरामद काले धन पर सवाल उठाए थे। जिसमें उन्होंने कहा था कि जब प्रदेश में कमल नाथ की सरकार थी, तब ज्योतिरादित्य सिंधिया की तरफ से गोविंद सिंह राजपूत को परिवहन और राजस्व विभाग देने का दबाव था। वह ऐसा क्यों चाहते थे, यह तो सिंधिया जी ही बता सकते हैं।

Tags:
  • दिग्विजय सिंह
  • Digvijay Singh
  • Jyotiraditya Scindia
  • ज्योतिरादित्य सिंधिया
  • मध्य प्रदेश
  • politics news
  • एमपी हिंदी न्यूज
अश्लील वीडियो कॉल और यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरे इंद्रदेव महाराज पर एक्शन, अखाड़े ने महामंडलेश्वर पद से हटाया

By Aman Vaishnav

अश्लील वीडियो कॉल और यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरे इंद्रदेव महाराज पर एक्शन, अखाड़े ने महामंडलेश्वर पद से हटाया
जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की हत्या, फिल्मी अंदाज में किया पीछा और कुल्हाड़ी-डंडों से उतारा मौत के घाट

By Jageshwar Prasad

जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की हत्या, फिल्मी अंदाज में किया पीछा और कुल्हाड़ी-डंडों से उतारा मौत के घाट
MP Exam 2026: एमपी में नायब तहसीलदार भर्ती परीक्षा टली, अब 10 जनवरी को होगा एग्जाम, पुलिस भर्ती में भी राहत

By Kaushiki

MP Exam 2026: एमपी में नायब तहसीलदार भर्ती परीक्षा टली, अब 10 जनवरी को होगा एग्जाम, पुलिस भर्ती में भी राहत
अमित बघेल ने किया कोर्ट में सरेंडर : तीन महीने बाद खत्म हुई अंतरिम जमानत, 14 मामलों में आगे की सुनवाई

By Umeshwari Baghel

अमित बघेल ने किया कोर्ट में सरेंडर : तीन महीने बाद खत्म हुई अंतरिम जमानत, 14 मामलों में आगे की सुनवाई
एमपी के सीनियर आईपीएस अफसर ने खुद को डीजीपी की रेस से किया अलग, प्रदेश में पहली बार हुआ ऐसा

By Aman Vaishnav

एमपी के सीनियर आईपीएस अफसर ने खुद को डीजीपी की रेस से किया अलग, प्रदेश में पहली बार हुआ ऐसा
सांगानेर में जहरीले पानी का तांडव, 30 साल में दर्जनों अदालती आदेश.. फिर भी घुट रहा जिंदगी का गला!

By Mukesh Sharma

सांगानेर में जहरीले पानी का तांडव, 30 साल में दर्जनों अदालती आदेश.. फिर भी घुट रहा जिंदगी का गला!
महादेव सट्टा केस: 4 अफसरों को CBI का समन, दिल्ली में होगी पूछताछ, आज कोर्ट में पेश होगा सौरभ चंद्राकर

By Umeshwari Baghel

महादेव सट्टा केस: 4 अफसरों को CBI का समन, दिल्ली में होगी पूछताछ, आज कोर्ट में पेश होगा सौरभ चंद्राकर