मध्य प्रदेश कांग्रेस के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने बोला दिग्गी-नाथ पर हमला, तो पटवारी से मांगा इस्तीफा
Sandeep Kumar | Jun 07, 2024, 13:46 IST
SANDEEP 2024 Copy of STYLESHEET THESOOTR - 2024-06-07T133542.973.jpg
मध्य प्रदेश में कांग्रेस का लोकसभा चुनाव में करारी शिकस्त मिली है। कांग्रेस की इस हार पर कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व नेताप्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने अपने ही सीनियर नेताओं पर जमकर निशाना साधा हैं।
लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस में संगठन को लेकर नाराजगी खुलकर सामने आने लगी है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ( Ajay Singh Rahul ) ने संगठन के काम पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पीसीसी चीफ जीतू पटवारी पर भी बड़ा हमला बोला और कहा, जीतू पटवारी ( jeetu patwari ) के कार्यकाल की उच्च स्तर पर समीक्षा होनी चाहिए। हाई कमान तय करे कि आगे मध्य प्रदेश के लिए किस तरह के रणनीति बने।
लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश में इस बार कांग्रेस का सफाया हो गया है। छिंदवाड़ा समेत बीजेपी ने प्रदेश की सभी 29 सीटों पर जीत हासिल की है। हार के बाद कांग्रेस नेताओं में खुलकर रार सामने आ गई है। कांग्रेस नेता अजय सिंह राहुल ने गुरुवार को वरिष्ठ नेता कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के साथ-साथ प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर निशाना साधा है।
'
अजय सिंह ने कहा कि साल 2013 में जब मैं नेता प्रतिपक्ष था, तब कांग्रेस की प्रदेश में हार हुई तो मैंने इस्तीफा दिया था। उन्होंने कहा, जिम्मेदारी तो लेना पड़ेगी। केंद्रीय नेतृत्व मध्य प्रदेश की समीक्षा करे। इतनी बुरी हार आज तक नहीं हुई है। कमलनाथ का नाम लिए बिना कहा, एक बड़े नेता के आने-जाने का निर्णय भी नुकसानदायक रहा। पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा, मैं प्रदेश पार्टी अध्यक्ष जीतू पटवारी के कार्यकाल की उच्च स्तरीय समीक्षा की मांग करता हूं। ना सिर्फ पार्टी को अपमानजनक हार का सामना करना पड़ा, बल्कि बड़ी संख्या में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़ दी। इसके लिए उन्हें पार्टी छोड़ने से रोकने के लिए उठाए गए कदमों पर भी चर्चा करनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि चुनाव में पार्टी की हार के कारणों का पता लगाया जाना चाहिए।
अजय सिंह पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत अर्जुन सिंह के बेटे हैं। अजय ने कहा, कांग्रेस कार्यकर्ता हतोत्साहित और निराश हैं, जो पार्टी के भविष्य के लिए अच्छा नहीं है। उन्होंने आगे पूछा कि पार्टी के दिग्गज नेता कमलनाथ और दिग्विजय सिंह अपने गृह क्षेत्र से बाहर क्यों नहीं निकले? नेतृत्व इस बात का पता करे कि चुनाव के दौरान किसने प्रचार किया।
अजय ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी और वरिष्ठ विधायक रामनिवास रावत जैसे नेताओं के पार्टी छोड़ने की भी आलोचना की। उन्होंने कहा, अवसरवादी और स्वार्थी नेताओं ने संकट के समय पार्टी छोड़ दी। उन्हें कभी वापस नहीं लिया जाना चाहिए। चाहे उस व्यक्ति का कद कुछ भी हो।
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
एमपी में कांग्रेस का नहीं खुला खाता
लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश में इस बार कांग्रेस का सफाया हो गया है। छिंदवाड़ा समेत बीजेपी ने प्रदेश की सभी 29 सीटों पर जीत हासिल की है। हार के बाद कांग्रेस नेताओं में खुलकर रार सामने आ गई है। कांग्रेस नेता अजय सिंह राहुल ने गुरुवार को वरिष्ठ नेता कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के साथ-साथ प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर निशाना साधा है।
'हार की जिम्मेदारी लेनी पड़ेगी '
अजय सिंह ने कहा कि साल 2013 में जब मैं नेता प्रतिपक्ष था, तब कांग्रेस की प्रदेश में हार हुई तो मैंने इस्तीफा दिया था। उन्होंने कहा, जिम्मेदारी तो लेना पड़ेगी। केंद्रीय नेतृत्व मध्य प्रदेश की समीक्षा करे। इतनी बुरी हार आज तक नहीं हुई है। कमलनाथ का नाम लिए बिना कहा, एक बड़े नेता के आने-जाने का निर्णय भी नुकसानदायक रहा। पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा, मैं प्रदेश पार्टी अध्यक्ष जीतू पटवारी के कार्यकाल की उच्च स्तरीय समीक्षा की मांग करता हूं। ना सिर्फ पार्टी को अपमानजनक हार का सामना करना पड़ा, बल्कि बड़ी संख्या में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़ दी। इसके लिए उन्हें पार्टी छोड़ने से रोकने के लिए उठाए गए कदमों पर भी चर्चा करनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि चुनाव में पार्टी की हार के कारणों का पता लगाया जाना चाहिए।
कांग्रेस कार्यकर्ता निराश हैं : अजय
अजय सिंह पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत अर्जुन सिंह के बेटे हैं। अजय ने कहा, कांग्रेस कार्यकर्ता हतोत्साहित और निराश हैं, जो पार्टी के भविष्य के लिए अच्छा नहीं है। उन्होंने आगे पूछा कि पार्टी के दिग्गज नेता कमलनाथ और दिग्विजय सिंह अपने गृह क्षेत्र से बाहर क्यों नहीं निकले? नेतृत्व इस बात का पता करे कि चुनाव के दौरान किसने प्रचार किया।
'जो छोड़कर गए, उनकी वापसी ना हो'
अजय ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी और वरिष्ठ विधायक रामनिवास रावत जैसे नेताओं के पार्टी छोड़ने की भी आलोचना की। उन्होंने कहा, अवसरवादी और स्वार्थी नेताओं ने संकट के समय पार्टी छोड़ दी। उन्हें कभी वापस नहीं लिया जाना चाहिए। चाहे उस व्यक्ति का कद कुछ भी हो।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman