भगवान परशुराम से औरंगजेब की तुलना करने वाली इस कांग्रेस नेता पर FIR

कांग्रेस नेता रेखा विनोद जैन की विवादित पोस्ट पर मामला बढ़ गया है। उनकी टिप्पणी पर ब्राह्मण समाज में गुस्सा है। कांग्रेस ने कारण बताओ नोटिस जारी किया और एफआईआर भी दर्ज की गई।

author-image
Manish Kumar
New Update
congress-leader-rekha-vinod-jain-fir

कांग्रेस नेत्री रेखा विनोद जैन Photograph: (the sootr)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

जबलपुर. मध्य प्रदेश में कांग्रेस नेता रेखा विनोद जैन की एक फेसबुक पोस्ट ने विवाद खड़ा कर दिया है। रेखा विनोद जैन के खिलाफ जबलपुर के लार्डगंज थाने में रोहित तिवारी की शिकायत पर आईटी एक्ट की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज किया गया है। रेखा जैन पर धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप लगाए गए हैं।

बता दें कि सोशल मीडिया पोस्ट में भगवान परशुराम की तुलना मुगल शासक औरंगजेब से किए जाने के बाद ब्राह्मण समाज में आक्रोश फैल गया। इस मामले ने राजनीतिक गलियारों में भी हलचल मचा दी है। कांग्रेस ने इस पर कार्रवाई करते हुए रेखा जैन को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। वहीं, बीजेपी ने कांग्रेस पर हिंदू विरोधी मानसिकता का आरोप लगाया है।

महिला नेता ने किया था विवादित फेसबुक पोस्ट

मध्य प्रदेश की महिला कांग्रेस नेता रेखा विनोद जैन ने एक विवादित फेसबुक पोस्ट में भगवान परशुराम की तुलना मुगल शासक औरंगजेब से की थी, जो ब्राह्मण समाज के लिए अपमानजनक साबित हुआ। इस पोस्ट के बाद जैन ने उसे डिलीट कर माफी भी मांगी, लेकिन तब तक मामला बढ़ चुका था। ब्राह्मण समाज और हिंदू संगठनों ने इसे गंभीर मुद्दा मानते हुए रेखा जैन की गिरफ्तारी और कांग्रेस से निष्कासन की मांग की।

यह खबर भी पढ़ें... डिजिटल दुनिया में नया बदलाव, कंटेंट क्रिएटर्स के लिए सरकार ने किया बड़ा ऐलान

बीजेपी ने बताया हिंदू विरोधी मानसिकता

बीजेपी ने इसे हिंदू विरोधी मानसिकता के तौर पर पेश किया और कांग्रेस पर हमला बोला। बीजेपी नेताओं ने कहा कि इस तरह की टिप्पणियां कांग्रेस के नेताओं की मानसिकता को दिखाती हैं। इसके अलावा, भाजपा ने चेतावनी दी कि यदि कांग्रेस ने रेखा जैन के खिलाफ कार्रवाई नहीं की, तो वे ब्राह्मण समाज के समर्थन में बड़ा आंदोलन करेंगे।

यह खबर भी पढ़ें... बीजेपी विधायक मालवीय ने किया उज्जैन में सिंहस्थ भूमि पर स्प्रिचुअल सिटी कॉन्सेप्ट का विरोध

कांग्रेस ने जारी किया कारण बताओ नोटिस

कांग्रेस ने इस विवाद को गंभीरता से लिया और रेखा विनोद जैन को कारण बताओ नोटिस जारी किया। पार्टी ने यह भी स्पष्ट किया कि वह किसी भी धर्म या समुदाय की भावनाओं को आहत करने के पक्ष में नहीं है। पार्टी ने उन्हें जवाब देने के लिए समय दिया और चेतावनी दी कि अगर उनका स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं रहा, तो सख्त कार्रवाई की जा सकती है।

यह खबर भी पढ़ें... BJP विधायक चिंतामणि मालवीय का विवादित बयान, इस्लाम को लेकर कह दी ये बात

इस मामले ने प्रदेश में राजनीतिक उथल-पुथल पैदा कर दी है। कांग्रेस की आंतरिक कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहे हैं। भाजपा ने इसे आगामी चुनावों के मुद्दे के रूप में भी देखने की बात की है।

यह खबर भी पढ़ें... बिजली कटौती समेत कई मुद्दों पर BJP विधायकों ने अपनी ही सरकार को घेरा, खूब कोसा

भाजपा बीजेपी कांग्रेस जबलपुर न्यूज परशुराम औरंगजेब एमपी न्यूज एमपी न्यूज हिंदी mp news hindi
Advertisment