दो पहिया पर कार्यकर्ताओं को ढूंढेगी पार्टी, मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस की बैठक में लिया फैसला
Amresh Kushwaha | Aug 05, 2024, 09:38 IST
कहां गायब हो गए कार्यकर्ता ?
दोनों चुनावों में हार के बाद कांग्रेस पार्टी के हालात ऐसे हो गए हैं कि अब पार्टी के कार्यकर्ता कहां गायब हो गए इसके बारे में खुद पार्टी को भी नहीं पता है।
लोकसभा और विधानसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस ( Congress )की दयनीय स्थिति हो चुकी है। इसके साथ ही कांग्रेस अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई है। भोपाल में मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस की प्रदेश स्तरीय बैठक में संगठन के राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि कल से ही दो पहिया वाहन उठाकर कांग्रेस के लोगों को ढूंढ़ने का काम शुरू करें।
ये खबर भी पढ़िए...सागर बच्चों की मौत का मामला : कलेक्टर, एसपी और एसडीएम को हटाया, सीएमएचओ को किया निलंबित
दोनों चुनावों में हार के बाद कांग्रेस पार्टी के हालात ऐसे हो गए हैं कि अब पार्टी के कार्यकर्ता कहां गायब हो गए इसके बारे में खुद पार्टी को भी नहीं पता है। रविवार 4 अगस्त को भोपाल में मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस की प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया।
वहीं राष्ट्रीय नेतृत्व का सीधा-सीधा निर्देश है कि प्रदेश की हर स्तर की इकाई में 33 प्रतिशत महिलाओं का शामिल होना जरूरी है। जो नए अध्यक्ष बने हैं वह तीन माह के अंदर इसी अनुरूप अपना प्रस्ताव दें।
ये खबर भी पढ़िए...MP में बनेगी एनीमेशन- वीएफएक्स सेक्टर की नीति, VFX की मदद से शूट होंगे देसी कार्टून कैरेक्टर
कार्यक्रम में PCC चीफ जीतू पटवारी ने युवा कांग्रेस को कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के लिए विचारशील बौद्धिक लोगों की एक टीम तैयार करने के लिए प्रस्ताव दिया। इससे समय अनुसार पहले से रूपरेखा तैयार कर बेहतर आयोजन हो सके। युवा कांग्रेस की सहूलियत के लिए आर्थिक संसाधन जुटाए जाने के लिए भी बात की। इसको लेकर पटवारी ने कहा एमपी की सभी विधानसभाओं में एक हजार लोगों से युवा कांग्रेस के पदाधिकारी सौ-सौ रुपए की सहयोग राशि लेंगे।
ये खबर भी पढ़िए...पीआरओ पूजा थापक का पति गिरफ्तार, सास अभी भी फरार, डिमांड पूरी न होने पर निखिल करता था प्रताड़ित
बैठक की अध्यक्षता कर रहे मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह यादव ने प्रदेश में भाजपा सरकार के खिलाफ पूर्व से चलाए जा रहे "क्या हुआ तेरा वादा" अभियान की समीक्षा की। अध्यक्ष मितेंद्र ने कहा कि 30 अगस्त को कांग्रेस पार्टी इस अभियान के तहत भोपाल में सीएम हाउस का घेराव करेंगे।
इस अभियान के तहत प्रदेश सरकार द्वारा चुनाव के समय किए गए अपने वादों को न निभा पाने के लिए युवा कांग्रेस द्वारा 7 बिन्दुओं पर आधारित पोस्ट कार्ड अभियान चलाया गया। जिन्हें प्रदेश के लाखों लोगों ने भरकर सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया।
ये खबर भी पढ़िए...भिंड के सरकारी अस्पताल के ICU की छत से टपक रहा पानी, मरीज भींगे, सीएस बोले : 100 साल पुरानी इमारत
सीएम हाउस के घेराव में पूरे मध्यप्रदेश से लगभग 50 हजार युवाओं के शामिल होने की बात कही गई है। इसमें आमजनों के शामिल होने हेतु आमंत्रण के रूप में बैठक में एक पोस्टर भी जारी किया गया। यदि बहरों को जगाना है तो...डरो मत। इसमें इस स्लोगन के साथ युवाओं की 2.5 लाख नौकरियां, महिलाओं के लिए 1.3 करोड़ घर, किसानों को एमएसपी के लिए हक के साथ ही नर्सिंग घोटाले के आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कही गई है।
ये खबर भी पढ़िए...सागर बच्चों की मौत का मामला : कलेक्टर, एसपी और एसडीएम को हटाया, सीएमएचओ को किया निलंबित
पंचायत और वार्ड में अध्यक्षों का करें गठन
इस बैठक में संगठन के राष्ट्रीय सचिव शेषनारायण ओझा ने कहा कि अभी जो नए 45 विधानसभा अध्यक्ष बनाए गए हैं उन्हें एक चुनौती दी गई है। इस अध्यक्षों को एक माह के अंदर अपनी विधानसभा के हर पंचायत और वार्ड में अध्यक्षों का गठन सुनिश्चित करना होगा। साथ ही पार्टी के लोग कल से ही दो पहिया वाहन उठाकर गांव-गांव जाकर कांग्रेस के लोगों को ढूंढने का काम शुरू करें।
ये खबर भी पढ़िए...MP में बनेगी एनीमेशन- वीएफएक्स सेक्टर की नीति, VFX की मदद से शूट होंगे देसी कार्टून कैरेक्टर
अनुभवी लोगों की टीम तैयार करें
ये खबर भी पढ़िए...पीआरओ पूजा थापक का पति गिरफ्तार, सास अभी भी फरार, डिमांड पूरी न होने पर निखिल करता था प्रताड़ित
30 अगस्त को सीएम हाउस का घेराव करेगी कांग्रेस
क्या हुआ तेरा वादा
ये खबर भी पढ़िए...भिंड के सरकारी अस्पताल के ICU की छत से टपक रहा पानी, मरीज भींगे, सीएस बोले : 100 साल पुरानी इमारत
यदि बहरों को जगाना है तो... डरो मत।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA