मध्य प्रदेश कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी, जिला अध्यक्षों की नियुक्ति से पहले 50 ऑब्जर्वर नियुक्त
Sourabh Bhatnagar | May 26, 2025, 08:47 IST
congress-organization-restructure-madhya-pradesh
मध्य प्रदेश कांग्रेस ने संगठन सृजन अभियान की शुरुआत की है। AICC ने 50 ऑब्जर्वर नियुक्त किए हैं, जिससे पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत किया जा सके।
मध्य प्रदेश कांग्रेस संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी कर रही है। पार्टी ने संगठन सृजन अभियान (Organization Restructuring Campaign) के तहत प्रदेशभर में 50 पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। इसका उद्देश्य पार्टी के ढांचे को जमीनी स्तर से पुनर्गठित कर उसे ज्यादा मजबूत और सक्रिय बनाना है।
![c9895293-049]()
![7adb5e10-a0c]()
![c3d96a68-e14]()
हर जिले में एक AICC ऑब्जर्वर के साथ मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के तीन पर्यवेक्षक तैनात किए जाएंगे। ये टीम संगठन की स्थिति का मूल्यांकन करेगी और ज़िला अध्यक्षों की नियुक्ति से पहले ज़मीनी रिपोर्ट तैयार करेगी।
हर जिले में कांग्रेस के बड़े नेताओं से सुझाव लेकर 5 नेताओं का पैनल बनाया जाएगा। इन पैनल सदस्यों का स्थानीय नेताओं से संवाद कर रिपोर्ट तैयार करना और इंटरव्यू लेना तय है।
खबर यह भी...इंदौर में कांग्रेस के पूर्व पार्षद शेख अलीम का पकड़ाया झूठ, घबराकर थाने से निकले
जिला स्तर पर इंटरव्यू के बाद दिल्ली में फाइनल इंटरव्यू होगा। इसके बाद नए ज़िला और शहर अध्यक्ष की नियुक्ति की जाएगी।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने X (पूर्व ट्विटर) पर कहा— राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे की कार्ययोजना को मूर्त रूप देते हुए संगठन सृजन अभियान के तहत ऑब्जर्वर नियुक्त हुए हैं। यह पहल कांग्रेस विचार को नया विस्तार देगी।"
खबर यह भी...धार्मिक नगरों में शराबबंदी : जीतू पटवारी ने उठाए सवाल, सीएम मोहन यादव को दी चुनौती
संगठन महासचिव डॉ. संजय कामले ने बताया— AICC के ऑब्जर्वर सभी जिलों में जाकर स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। निष्पक्षता और कार्यक्षमता के आधार पर नए जिला अध्यक्ष तय किए जाएंगे। यह प्रक्रिया पारदर्शी और समयबद्ध होगी।
PCC (प्रदेश कांग्रेस कमेटी) की ओर से भी प्रत्येक जिले में तीन-तीन पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाएंगे। ये स्थानीय जातिगत समीकरण और राजनीतिक परिप्रेक्ष्य की जानकारी AICC ऑब्जर्वरों को देंगे।
NOTE - अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
c9895293-049
7adb5e10-a0c
c3d96a68-e14
क्या है कांग्रेस का रोडमैप?
AICC (अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी) ने इस बार गुजरात मॉडल को अपनाते हुए मध्य प्रदेश और हरियाणा को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चुना है। इन राज्यों में बूथ से लेकर जिला स्तर तक संगठन को पुनर्गठित किया जाएगा।
जमीनी रिपोर्ट तैयार करने पर होगा फोकस
5 नेताओं का पैनल बनेगा हर जिले में
खबर यह भी...इंदौर में कांग्रेस के पूर्व पार्षद शेख अलीम का पकड़ाया झूठ, घबराकर थाने से निकले
इंटरव्यू के बाद अंतिम चयन
जीतू पटवारी का बयान
जननायक आदरणीय राहुल गांधी जी, कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी की कार्य योजना को मूर्त रूप देते हुए मप्र में संगठन सृजन अभियान के तहत जिला अध्यक्षों की नियुक्तियों हेतु ऑब्जर्वर्स मनोनीत किए गए हैं!
सुदृढ़ संगठन के लिए श्री राहुल जी की यह ऐतिहासिक पहल कांग्रेस के… pic.twitter.com/1BtoauGkCl
— Jitendra (Jitu) Patwari (@jitupatwari) May 25, 2025
खबर यह भी...धार्मिक नगरों में शराबबंदी : जीतू पटवारी ने उठाए सवाल, सीएम मोहन यादव को दी चुनौती
सभी जिलों में जाएंगे ऑब्जर्वर
आगामी सप्ताह में होंगे नियुक्त PCC पर्यवेक्षक
NOTE - अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman