अनोखा प्रदर्शन : इंदौर में कांग्रेस ने लगाया NTA भ्रष्टाचार वृक्ष

thesootr | Jun 22, 2024, 12:46 IST
Share
rqr
rqr

इंदौर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार का वृक्षारोपण किया है। इसमें उन्होंने पत्तियों की जगह नोट लगाए हैं और फूलों की जगह शिक्षा मंत्री के फोटो लगाए हैं।

नीट व नेट परीक्षा पेपर लीक ( NEET and NET Exam Paper Leak ) मामले को लेकर कांग्रेस ( Congress ) लगातार अलग-अलग तरीके से विरोध प्रदर्शन करती हुई नजर आ रही है।

इसी कड़ी में एक बार फिरइंदौर में22 जून यानी आज सुबह कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार का वृक्षारोपण किया।जिसमें पत्तियों की जगह नोट लगाए और फूलों की जगह शिक्षा मंत्री के फोटो लगाई औरनेट की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए।

q4ervr
q4ervr

24 लाख विद्यार्थियों का भविष्य दांव पर

प्रदेश कांग्रेस के संभागीय प्रवक्ता विवेक खंडेलवाल और गिरीश जोशी का कहना है कि NEET परीक्षा में पेपर लीक कांड के कारण 24 लाख विद्यार्थियों का भविष्य दांव पर लग गया है। जो एजेंसी ( NTA ) देश की कई भर्ती परीक्षा करवाती है।

उनकी भूमिका बड़े सवालों के घेरे में है। इस साल 5 मई को हुई NEET परीक्षा के जून को आए परिणाम में 67 बच्चों को सो फीसदी नंबर हासिल हुए। जबकि विगत वर्ष केवल 2 बच्चों को इतने नंबर हासिल हुए थे। वहीं 1 हजार 563 विद्यार्थियों को ग्रेस मार्क्स दिए गए। यह दर्शाता है की पेपर लीक हुआ है।

कांग्रेस नेता ने क्या कहा

इसी के साथ विवेक खंडेलवाल और गिरीश जोशी ने आगे कहा कि केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अभी भी NTA को बचाने में लगे हैं, जबकि NTA के चेयरमैन प्रदीप जोशी जब जिस भर्ती परीक्षा के प्रभारी रहे है। वह परीक्षा में पेपर लीक हुआ है और इस पेपर लीक की जांच भी उनको ही दे दी गई है।

NTA द्वारा 15 दिन में होने वाली 3 परीक्षा को भी निरस्त किया है। ये दर्शाता है कि NTA की हालत क्या है। उन्होंने कहा बिना पेपर लीक घोटाले के कोई परीक्षा नहीं करवा सकता है।

लाखों छात्र पूरे देश में अलग अलग जगह पुनः परीक्षा करवाए जाने की मांग कर रहे है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगी है, मगर केंद्र सरकार पेपर लिख कांड के आरोपियों को बचाने में लगी है।

उन्होंने कहा कि, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी योग कर रहे हैं, सेल्फी ले रहे मगर इन बच्चों को विषय में कुछ नहीं बोल रहे।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

sanjay gupta
sanjay gupta

Tags:
  • CONGRESS
  • कांग्रेस
  • NEET and NET Exam Paper Leak
  • नीट व नेट परीक्षा पेपर लीक
  • मंत्री धर्मेंद्र प्रधान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि