प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के घर डकैती की कोशिश, रात 2.15 बजे घुसे नकाबपोश
Sanjay Gupta | Sept 06, 2025, 23:15 IST
ongress-president-jeetu-patwari
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के इंदौर स्थित बीजलपुर राउ के घर पर 5 और 6 सितंबर की रात डकैती की कोशिश हुई। सीसीटीवी फुटेज में चार से पांच बदमाशों को घर में घुसने का प्रयास करते हुए देखा गया।
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के बीजलपुर राउ इंदौर स्थित घर पर डकैती की कोशिश हुई है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। बदमाशों की संख्या चार से पांच बताई जा रही है। यह घटना 5 और 6 सितंबर की दरमियानी रात करीब सवा दो बजे से ढाई बजे के बीच हुई है। हाल ही में पटवारी की कार पर हमला भी हुआ था।
सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि यह घर में घुसने के रास्ते तलाश रहे हैं। इनकी संख्या चार से पांच दिख रही है। यह सभी दुबली कद-काठी के और युवा दिख रहे हैं। इन्होंने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। इन्होंने घर की बिजली भी बंद कर दी थी, ताकि डकैती आराम से कर सकें।
![71b72469-754]()
ये भी पढ़ें...ओबीसी आरक्षण पर सियासी घमासान: जीतू पटवारी ने सीएम मोहन यादव पर लगाया 13% होल्ड पदों पर यू-टर्न का आरोप
पटवारी के ऑफिस का काम संभालने वाले आशीष शर्मा ने बताया कि बदमाशों ने यहां पहले ऑफिस की बिजली बंद की। इसके बाद उन्होंने डार्ज और अन्य लॉकर तोड़ दिए। यहां मोबाइल और अन्य सामान रखा था। लेकिन बदमाशों ने यहां से कुछ नहीं उठाया।
बताया जा रहा है कि बीजलपुर में उसी एरिया में यह बदमाश दो से ढाई घंटे घूमते रहे और तीन और घर में गए। बदमाश इसके साथ ही पुनासा में नगर पंचायत सीएमओ राजकुमार ठाकुर, एमपीईबी के अफसर नरेंद्र ठाकुर और आर्य परिवार के घर में घुसे। बताया जाता है कि सभी के घरों की जालियां बदमाशों ने काट दी थी।
ये भी पढ़ें...गुटबाजी में फंसी कांग्रेस में शहराध्यक्ष चिंटू चौकसे ने मंच से दिया नारा- हमारा CM कैसा हो, जीतू पटवारी जैसा हो
जीतू पटवारी के यहां घर पर सुरक्षा के लिए सीसीटीवी है लेकिन बदमाशों द्वारा बिजली काट दी गई, इससे कैमरे नहीं चले। लेकिन पड़ोसियों के सीसीटीवी में यह बदमाश कैद हो गए। पड़ोस में रहने वाले नरेंद्र दुबे और राजकुमार ठाकुर के यहां कैमरों में बदमाश कैद हुए।
![9141d8cd-1a7]()
ये भी पढ़ें...प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी बोले- नवजात की हत्या करने वाले चूहे तो छोटे, बड़े चूहे भ्रष्टाचारी, जो बीजेपी ने पाले
पुलिस को इस मामले की शिकायत कर दी गई है। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हाल ही में रिटायर्ज हाईकोर्ट जस्टिस के यहां भी चोरी की वारदात हुई थी और बदमलाश सरिया लेकर सोते हुए लोगों के सिर पर खड़े थे। यह बांग-टांडा की गैंग थी। हाल ही में राजेंद्र नगर और राउ व तेजाजी नगर में बदमाशों का मूवमेंट तेजी से बड़ा है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
सभी बदमाश मुंह पर कपड़ा बांधे हुए थे
71b72469-754
ये भी पढ़ें...ओबीसी आरक्षण पर सियासी घमासान: जीतू पटवारी ने सीएम मोहन यादव पर लगाया 13% होल्ड पदों पर यू-टर्न का आरोप
जीतू के पूरे ऑफिस को खंगाला
पूरे एरिया में दो-ढाई घंटे घूमते रहे
ये भी पढ़ें...गुटबाजी में फंसी कांग्रेस में शहराध्यक्ष चिंटू चौकसे ने मंच से दिया नारा- हमारा CM कैसा हो, जीतू पटवारी जैसा हो
पटवारी नहीं पड़ोसी के कैमरे में दिखे
9141d8cd-1a7
ये भी पढ़ें...प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी बोले- नवजात की हत्या करने वाले चूहे तो छोटे, बड़े चूहे भ्रष्टाचारी, जो बीजेपी ने पाले
पुलिस ने जांच शुरू की
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman