कांग्रेस के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा मोदी सरकार को घेरने में खुद घिरे, BJP ने की देशद्रोह का केस दर्ज करने की मांग

Sanjay Gupta | Published:
Share
Sajjan Singh Verma Vinesh Phogat
Sajjan Singh Verma Vinesh Phogat

कांग्रेस के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा मोदी सरकार को घेरने के चक्कर में अपने विवादित बोल को लेकर खुद घिर गए हैं> बीजेपी नेता ने गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर देशद्रोह का केस दर्ज करने की मांग कर दी।

INDORE : कांग्रेस के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा मोदी सरकार को घेरने के चक्कर में अपने विवादित बोल को लेकर खुद घिर गए हैं। बीजेपी इंदौर के एक नेता ने तो गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर उन पर देशद्रोह का केस दर्ज करने तक की मांग कर डाली। बीजेपी प्रवक्ता से लेकर आईटी सेल ने भी सज्जन सिंह वर्मा को जमकर घेरा है।

यह बोला था सज्जन सिंह वर्मा ने

वर्मा ने बुधवार को कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान कहा कि पिछले दो दिनों से जो घटनाक्रम बांग्लादेश में चल रहा है, वह गलत नीतियों की वजह से जनता प्रधानमंत्री के घर में घुस गई। याद रखना नरेंद्र मोदी एक दिन जो जनता आज सड़क पर हिलोरे ले रही है। वह गलत नीतियों के कारण तुम्हारे प्रधानमंत्री निवास में घुसकर कब्जा कर लेगी। यही स्थिति रही तो अगला नंबर भारत का है। जनता अब भ्रष्टाचार सहन नहीं करेगी। यदि बीजेपी के लोग भ्रष्टाचार करेंगे, तो सड़कों पर हिलोरे लेने वाली जनता महापौर के घर में घुस जाएगी और कैलाश विजयवर्गीय के घर में भी घुस सकती है, इसलिए अब भ्रष्टाचार नहीं चलेगा।

ये खबर भी पढ़ें...

Paris Olympics 2024 : विनेश फोगाट अयोग्य घोष‍ित, पीएम मोदी ने बढ़ाया हौसला

CM Mohan Yadav
CM Mohan Yadav


बीजेपी नेता ने लिखा शाह को पत्र

सुमित मिश्रा, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष, भाजयुमो ने शाह और सीएम डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखते हुए सज्जन सिंह वर्मा पर देश द्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की। मिश्रा ने कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को भी लपेटा। उन्होंने कहा कि भाजपा और कैलाश जी पर आरोप लगाने से पहले उन्हें अपने गिरेबान में झांकना चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें...

प्राथमिक शिक्षक वर्ग 3 ने पदों को भरने के लिए प्रदेश भर में दिए ज्ञापन, चार मांगों पर जोर

बीजेपी प्रवक्ता ने दिया यह बयान

वहीं बीजेपी प्रवक्ता आशीष अग्रवाल ने कहा कि कि यही फर्क है राष्ट्रवादी और राष्ट्रविरोधियों में। नाम सज्जन, सोच दुर्जन है। दंगे प्रेमी कांग्रेसी ये भूल गए कि भारत की 140 करोड़ जनता ने ही नरेन्द्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाया है और मध्यप्रदेश सहित 11 राज्यों से कांग्रेस का सफाया किया है।

ये खबर भी पढ़ें...

Paris Olympics 2024 : रत्ती भर भी वजन बढ़ा हो तो नहीं मिलता ओलंपिक में खेलने का मौका, जानें किन खेलों में होती है वेट कैटेगरी

वर्मा की इस बयान के बाद पदोन्नति तय

वहीं आईटी सेल के नेशनल हेड अमित मालवीय ने कहा कि जीत नहीं पाने की वजह से कांग्रेस इतनी हताश हो चुकी है कि उसके नेता खुलेआम जनता को प्रधानमंत्री आवास में घुस कर कब्जा करने के लिए उकसा रहे हैं। राहुल गांधी प्रधानमंत्री पर हिंसा को बढ़ावा देते हैं, और उनके प्यादे अराजकता को। लगता है तीन बार सत्ता से बाहर रहने के बाद दिमाग बौरा गया है। अभी तो और कई चुनाव हारने हैं। इतनी हड़बड़ाहट क्यों? वैसे इस बयान के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस के पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा की पदोन्नति तय है।

ये खबर भी पढ़ें...

शेख हसीना अभी इंडिया में ही रहेंगी, बांग्लादेश में ये 3 स्थितियां बनीं तो भारत पर क्या होगा असर?

विनेश को लेकर भी वर्मा ने दिया बयान

पूर्व मंत्री वर्मा ने महिला पहलवान विनेश फोगाट के ओलिंपिक से बाहर होने पर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि, देश का नाम रोशन करने वाली विनेश फोगाट को ओलंपिक से साजिश पूर्वक बाहर कर दिया गया है। मोदी जी को सारे काम छोडकर सबसे पहले ओलंपिक की उस टीम से संवाद करना चाहिए। ये अन्याय बर्दाश्त नहीं होगा। जिस तरह से हमारे देश की पहलवानों और महिलाओं का अपमान हुआ, तो फिर आगे के लिए तैयार रहें, ये भाषा बोलना पड़ेगी। अब मोदी जी कितना संज्ञान लेते है ये तो भगवान जाने।



sanjay gupta
sanjay gupta


Tags:
  • बीजेपी
  • अमित शाह
  • Sajjan Singh Verma
  • सज्जन सिंह वर्मा
  • विनेश फाेगाट
  • एमपी हिंदी न्यूज
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर