कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की चेयरमैन के खारिज किया दिग्विजय सिंह का दावा, रजनी बोलीं- हमने नहीं कहा EVM के कारण नहीं जीतेंगे
BP Shrivastava | Published:
कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की चेयरमैन के खारिज किया दिग्विजय सिंह का दावा, रजनी बोलीं- हमने नहीं कहा EVM के कारण नहीं जीतेंगे
कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की चेयरमैन रजनी पाटिल ने ईवीएम को लेकर पूर्व सीएम दिग्विजय के दावे को खारिज कर दिया। कहा, कांग्रेस ने कभी ऐसा नहीं कहा कि जब तक ईवीएम है, लोकसभा चुनाव नहीं जीत पाएंगे।
BHOPAL. कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की चेयरमैन रजनी पाटिल ने शनिवार, 3 फरवरी को भोपाल में पूर्व सीएम दिग्विजय के दावे को खारिज कर दिया। एक सवाल के जवाब में पाटिल ने कहा कि कांग्रेस ने कभी ऐसा नहीं कहा कि जब तक ईवीएम है, लोकसभा चुनाव नहीं जीत पाएंगे। साथ ही कहा कि नेताओं ने बोला होगा, जो उनका व्यक्तिगत मत है।
यहां बता दें, दिग्विजय ने 24 जनवरी को ईवीएम और वीवीपैट का डेमो कराया था और कहा था कि जब तक ईवीएम से चुनाव होंगे लोकसभा चुनाव नहीं जीत सकते हैं। बाद में पूर्व सीएम कमलनाथ ने भी दिग्विजय के आरोपों का समर्थन किया था।
दिग्विजय ने 30 से 40% वोट के हेरफेर की बात कही थी
दिग्विजय का आरोप था कि वे 2003 से लगातार ईवीएम पर सवाल उठाते रहे हैं, जिसकी शिकायतें लालकृष्ण आडवाणी जी ने भी की। बीजेपी के नरसिंहमन तो इस पर किताब लिख डाली कि हमें ईवीएम पर विश्वास नहीं है। दिग्विजय सिंह ने आरोप था कि ईवीएम से 30 से 40 प्रतिशत वोटों का हेरफेर हो सकता है।
हिंदी क्लस्टर कमेटियों का गठन
लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारों के चयन के लिए कांग्रेस ने हिंदी क्लस्टर बनाकर कमेटियों का गठन किया है। गुजरात, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, दिल्ली, दमन दीव, दादरा और नागर हवेली की स्क्रीनिंग कमेटी की चेयरमैन राज्यसभा सांसद रजनी पाटिल हैं। कृष्णा अल्लावरु और परगट सिंह सदस्य हैं। पाटिल शनिवार को भोपाल में थी, जहां उन्होंने स्क्रीनिंग कमेटी की मीटिंग ली।

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari